अक्षय तृतीया पर सामाजिक पहल: सचिन सौरभ के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान, 2030 तक शेखपुरा को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य तय* *अक्षय तृतीया पर सामाजिक पहल: सचिन सौरभ के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान, 2030 तक शेखपुरा को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य तय* शेखपुरा: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन के द्वारा सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर सचिन सौरभ के नेतृत्व में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बाल विवाह निषेध को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।इस दौरान बाबा कामेश्वर नाथ (गिरहिंडा पहाड़) एवं सार्वजनिक श्री अरघौती धाम (शेखपुरा) स्थित मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच बाल विवाह रोकथाम को लेकर अपील की गई तथा इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से पोस्टर एवं संवाद के जरिए लोगों को जागरूक किया गया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा है, जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। मंदिरों के पुरोहितों को भी बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह संपन्न न कराएं तथा सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का पूर्णतः पालन करें। इस अवसर पर इंजीनियर सचिन सौरभ ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, जिससे मातृत्व संबंधी जटिलताएं बढ़ती हैं। साथ ही उनकी शिक्षा बाधित हो जाती है, जिससे उनका आत्मनिर्भर भविष्य प्रभावित होता है।उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी नहीं होती, जिसके तहत नाबालिग की शादी कराना दंडनीय अपराध है। इस कानून के अनुसार विवाह में शामिल किसी भी व्यक्ति—चाहे वह बाराती हो, परिजन, कैटरर, डेकोरेटर, बैंड-बाजा कर्मी, मैरेज हॉल संचालक या विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित/मौलवी सभी पर कार्रवाई की जा सकती है। इसमें दो वर्ष तक की सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने आगे कहा कि अब जागरूकता बढ़ने के साथ लोग स्वयं बाल विवाह की सूचना प्रशासन को दे रहे हैं और तत्काल कार्रवाई भी हो रही है। इसे एक सकारात्मक बदलाव बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2030 तक शेखपुरा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन, शेखपुरा को दें या टोल-फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क करें। इस जागरूकता अभियान में समाजसेवी सचिन सौरभ, जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ सजल कुमार एवं जेंडर स्पेशलिस्ट रूपेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूक बनें और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अक्षय तृतीया पर सामाजिक पहल: सचिन सौरभ के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान, 2030 तक शेखपुरा को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य तय* *अक्षय तृतीया पर सामाजिक पहल: सचिन सौरभ के नेतृत्व में बाल विवाह रोकथाम अभियान, 2030 तक शेखपुरा को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य तय* शेखपुरा: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर हमारा अखंड भारत सोसायटल फाउंडेशन के द्वारा सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर सचिन सौरभ के नेतृत्व में जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बाल विवाह निषेध को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।इस दौरान बाबा कामेश्वर नाथ (गिरहिंडा पहाड़) एवं सार्वजनिक श्री अरघौती धाम (शेखपुरा) स्थित मंदिरों में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच बाल विवाह रोकथाम को लेकर अपील की गई तथा इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के माध्यम से पोस्टर एवं संवाद के जरिए लोगों को जागरूक किया गया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा है, जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना
देती है। मंदिरों के पुरोहितों को भी बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह संपन्न न कराएं तथा सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों का पूर्णतः पालन करें। इस अवसर पर इंजीनियर सचिन सौरभ ने बताया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में विवाह होने से बालिकाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है, जिससे मातृत्व संबंधी जटिलताएं बढ़ती हैं। साथ ही उनकी शिक्षा बाधित हो जाती है, जिससे उनका आत्मनिर्भर भविष्य प्रभावित होता है।उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी नहीं होती, जिसके तहत नाबालिग की शादी कराना दंडनीय अपराध है। इस कानून के अनुसार विवाह में शामिल किसी भी व्यक्ति—चाहे वह बाराती हो, परिजन, कैटरर, डेकोरेटर, बैंड-बाजा कर्मी, मैरेज हॉल संचालक या विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहित/मौलवी सभी पर कार्रवाई की जा सकती है।
इसमें दो वर्ष तक की सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने आगे कहा कि अब जागरूकता बढ़ने के साथ लोग स्वयं बाल विवाह की सूचना प्रशासन को दे रहे हैं और तत्काल कार्रवाई भी हो रही है। इसे एक सकारात्मक बदलाव बताते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2030 तक शेखपुरा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन, शेखपुरा को दें या टोल-फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क करें। इस जागरूकता अभियान में समाजसेवी सचिन सौरभ, जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ सजल कुमार एवं जेंडर स्पेशलिस्ट रूपेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूक बनें और समाज को इस बुराई से मुक्त कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- राजधानी पटना के बेली रोड pillar no 28, पैंटालून्स के समीप CM हॉस्पिटल का उद्घाटन दीघा विधानसभा विधायक संजीव chaurasia द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही, हॉस्पिटल के ऑनर डॉ नज़िर मिल्लत जी से हुई खास बातचीत में, उन्होंने बताया कि हमारा हॉस्पिटल सभी इलाज के आधुनिक सुविधाओं से लैस है, एवं हमारा अस्पताल खोलने का लक्ष्य यही है कि, पैसे के अभाव में जो मरीज अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं, वैसे मरीजों का इलाज भी इस अस्पताल के खुलने के बाद से हो पाएगा। इस अस्पताल मे इलाज़ के लिए पैसा कभी भी बाध्य नही बनेगा, यहां इलाज को विशेष महत्व दिया जाएगा, और बात रही सरकारी सुविधाओं की तो बहुत जल्द हमलोग बिहार सरकार एवं भारत सरकार से रिलेटेड सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहे हैं। जहां वैसे मरीजों के लिए उचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी, जो लोग अच्छे अस्पताल तक भी नहीं पहुंच पाते। मौके पर मौजूद विशेष अतिथि डॉक्टर संजीव chaurasia ने अस्पताल के बारे में बताया कि, यह हॉस्पिटल हमारे नजदीक क्षेत्र में खुलने से यहां के निचले तबके के मरीजों का इलाज में बेहतर प्रबंध मिल पाएगा, और बेहतर सुविधा जैसे आयुष्मान की शुरुआत होने से आने वाले समय में यह हॉस्पिटल एक विशेष अत्याधुनिक अस्पताल बनकर ओर बेहतर से बेहतर होता जायेगा ओर स्वास्थ के क्षेत्र एक मिल का पत्थर साबित होगा।1
- राजधानी पटना के बेली रोड pillar no 28, पैंटालून्स के समीप CM हॉस्पिटल का उद्घाटन दीघा विधानसभा विधायक संजीव chaurasia द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही, हॉस्पिटल के ऑनर डॉ नज़िर मिल्लत जी से हुई खास बातचीत में, उन्होंने बताया कि हमारा हॉस्पिटल सभी इलाज के आधुनिक सुविधाओं से लैस है, एवं हमारा अस्पताल खोलने का लक्ष्य यही है कि, पैसे के अभाव में जो मरीज अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं, वैसे मरीजों का इलाज भी इस अस्पताल के खुलने के बाद से हो पाएगा। इस अस्पताल मे इलाज़ के लिए पैसा कभी भी बाध्य नही बनेगा, यहां इलाज को विशेष महत्व दिया जाएगा, और बात रही सरकारी सुविधाओं की तो बहुत जल्द हमलोग बिहार सरकार एवं भारत सरकार से रिलेटेड सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहे हैं। जहां वैसे मरीजों के लिए उचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी, जो लोग अच्छे अस्पताल तक भी नहीं पहुंच पाते। मौके पर मौजूद विशेष अतिथि डॉक्टर संजीव chaurasia ने अस्पताल के बारे में बताया कि, यह हॉस्पिटल हमारे नजदीक क्षेत्र में खुलने से यहां के निचले तबके के मरीजों का इलाज में बेहतर प्रबंध मिल पाएगा, और बेहतर सुविधा जैसे आयुष्मान की शुरुआत होने से आने वाले समय में यह हॉस्पिटल एक विशेष अत्याधुनिक अस्पताल बनकर ओर बेहतर से बेहतर होता जायेगा ओर स्वास्थ के क्षेत्र एक मिल का पत्थर साबित होगा।1
- पटना/फतुहा - ख़ुशरुपुर थाना को पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 24 घंटे में दो अपराधियों को लूटी गई बाइक , पर्स, हेलमेट,एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. इस बात की जानकारी देते हुए फतुहा एसडीपीओ वन अवधेश कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल को लगभग 11:30 बजे के आस पास कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड न.11 देवी स्थान निवासी हर्ष कुमार की बाइक को खुशरुपुर थानाक्षेत्र के कायपुर के पास से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उसकी मोटरसाइकिल, हेलमेट और मोबाइल फोन लूट लिया. सूचना मिलते ही खुशरुपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए टेक्निकल सेल के सहायता से अनुसंधान के दौरान 18 अप्रैल की देर शाम को 24घंटे के अंदर पटना बस स्टैंड से पीछा करते हुए पुलिस ने दोनों अपराधियों को खुशरुपुर के जगमालबीघा गांव के सामने पंगत होटल के पास से लूटी गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त दूसरी मोटरसाइकिल, एक हेलमेट, एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.गिरफ्तार अपराधीयों में निखिल चौहान उर्फ विक्की (38 वर्ष) जो पटना सिटी दीदारगंज थाना के छोटी नगला, आदर्श कॉलोनी निवासी है,जबकि अभिनीत कुमार (39 वर्ष) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना के औरलाहा बिशनपुर निवासी है. वर्तमान में वह भी छोटी नगला, आदर्श कॉलोनी, दीदारगंज, पटना सिटी ने ही रहता है. इस छापेमारी टिम में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, अशोक कुमार एवं खुशरूपुर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.2
- इसमें से गरीब कितनी है बताइयेगा खेल खत्म समझे खेला कहा से हो रहा है1
- Post by Spiderman1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- पटना/फतुहा - थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सैदपुर गोरैया स्थान के पास से फतुहा पुलिस ने सीएनजी टेंपो पर लोड 200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि शनिवार रात्रि गश्ती के दौरान सब इंस्पेक्टर नीतीश गौतम ने देखा कि सैदपुर गौरैया स्थान के पास एक ऑटो लगी है और आसपास में खड़े तीन चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगा. जब नीतीश गौतम ने दलबल के साथ सीएनजी टेंपो की जांच किया तो उस पर दर्जनों पेटी टेट्रा पैक विदेशी शराब मिला। मौके से सभी शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा. पुलिस ने शराब और सीएनजी टेंपो को जब्त कर लिया है. शराब ऑफिसर चॉइस का टेट्रा पैक है. जो यू पी निर्मित है.2
- राजधानी पटना के खगौल रोड में क्योरीश हॉस्पिटल के नजदीक, RIBBONS एंड बलूंस THE CAKE शॉप का भव्य शुभारंभ........1