Shuru
Apke Nagar Ki App…
sans ki bimari ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo sans lene ka gharelu upay video ko like karo share karo
Asha Rani
sans ki bimari ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo sans lene ka gharelu upay video ko like karo share karo
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का शुभारंभ किया, जिसका लाइव प्रसारण गांधी भवन टाउन हॉल शाहजहांपुर में हुआ। Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का शुभारंभ किया, जिसका लाइव प्रसारण गांधी भवन टाउन हॉल शाहजहांपुर में हुआ। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह जी, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता जी, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, CDO समेत 11 लाभार्थी किसानों को ऋण पत्र दिए गए। योजना के लाभ: ✓ 6 लाख तक बिना कोलेटरल लोन ✓ 5 साल से अधिक अवधि ✓ सिर्फ 6% प्रभावी ब्याज ✓ समय पर भुगतान पर ब्याज अनुदान ✓ 384 करोड़ बजट, 5 लाख किसानों को लाभ #Shahjahanpur #ShahjahanpurNews #YogiAdityanath #KrishakSamriddhiYojana #UPNews #DadraulVidhayak #ShilpiGupta #GandhiBhavan #KisanYojana #BharatTaxi #UPGovt Location: Gandhi Bhavan, Shahjahanpur1
- हनुमान धाम में दर्शन, बाहर से बाइक साफ! काली वाली मंदिर के पास से स्प्लेंडर चोरी शाहजहांपुर। शहर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। हनुमान धाम स्थित काली वाली मंदिर के पास से चोर एक स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी कर ले गए। मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी आलोक कुमार मिश्रा बाइक से मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने बाइक मंदिर के पास खड़ी की और दर्शन करने चले गए। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के साथ ही लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। चोरी गई बाइक का नंबर UP-27-AQ-3294 है। घटना की सूचना कोतवाली चौक थाना पुलिस को दी गई है। मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान के आसपास से बाइक चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।1
- गणेश चतुर्थी पर श्रद्धा और उल्लास के बीच निकलीं भव्य शोभायात्राएं, गूंजे गणपति..1
- आवारा गौवंश की सुरक्षा को यातायात पुलिस का विशेष अभियान, गले में बांधी रेडियम बेल्ट आवारा गौवंश की सुरक्षा को यातायात पुलिस का विशेष अभियान, गले में बांधी रेडियम बेल्ट1
- तिलहर में PRV सिपाही का युवक पर डंडा बरसाने का वीडियो वायरल शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र के नगरिया मोड़ चौकी अंतर्गत सोनू के ढाबे के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में 2 सिपाही दिख रहे है । जिस मै से एक सिपाही एक युवक पर डंडे बरसाते दिख रहा है। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि PRV पर तैनात सिपाही मोहित कुमार एक युवक पर डंडा चला रहे है युवक की पहचान नगरिया निवासी सुजीत के रूप में बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में सिपाही द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।1
- नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम ने आयोजकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम ने आयोजकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अश्लीलता पर होगी सख्त कार्रवाई शाहजहांपुर। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने आयोजकों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि नवरात्रि शुरू होने से पहले सभी मंदिरों और आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, ढीले तारों को दुरुस्त कराने तथा मार्गों की मरम्मत समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। अधिकारियों को आयोजन स्थलों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेलों में पंडाल और झूले लगाने के लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। विद्युत और अग्निशमन विभाग समेत संबंधित विभागों की अनुमति के बाद ही आयोजन किया जाए। धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि धार्मिक आयोजनों और मेलों में किसी भी प्रकार का अश्लील नृत्य नहीं कराया जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से सभी कार्यक्रम श्रद्धा और गरिमा के साथ आयोजित करने को कहा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। तहसील और थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें अनिवार्य रूप से कराने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी आयोजकों से नियमानुसार प्रशासनिक अनुमति और संबंधित विभागों की एनओसी लेने की अपील की। डीएम ने जनपदवासियों से नवरात्रि और दशहरा पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी और कार्यक्रम आयोजक मौजूद रहे।4
- 20 हजार वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग पर अड़े पंप ऑपरेटर ग्राम प्रधानों पर मनमाने ढंग से ऑपरेटर हटाकर परिचितों को लगाने का आरोप शाहजहांपुर। ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल योजनाओं का संचालन कर रहे पंप ऑपरेटरों ने अब अपने हक की आवाज बुलंद की है। ऑपरेटरों ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने के साथ ही 20 हजार रुपये मासिक वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ऑपरेटरों ने बताया कि गांवों में पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं को चालू रखने, पंप-मोटर संचालित करने और उपकरणों की देखरेख की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वर्तमान में एनसीसी कंपनी के माध्यम से सेवाएं दे रहे ऑपरेटरों ने नियमित और सम्मानजनक पारिश्रमिक की मांग उठाई है। पीएफ-ईएसआई और दुर्घटना बीमा की भी मांग ज्ञापन में ऑपरेटरों ने पीएफ, ईएसआई, दुर्घटना बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश, सुरक्षा उपकरण और पहचान पत्र दिए जाने की मांग भी रखी गई। प्रधानों पर लगाए मनमानी के आरोप ऑपरेटरों ने कुछ ग्राम प्रधानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में काम कर रहे ऑपरेटरों को हटाकर अपने परिचित लोगों को तैनात कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने मांग की कि किसी भी ऑपरेटर को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना न हटाया जाए। नए ऑपरेटरों की नियुक्ति भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए जाने की मांग की गई। ऑपरेटरों का कहना है कि पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उनकी सेवाओं को सुरक्षित करने के साथ ही वेतन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना परशुरामपुरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित पति राहुल (29) और सास रेखा (50) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका ममता को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मांग पूरी न होने पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप है। मामले में 22 सितंबर को मु0अ0सं0 450/2026, धारा 115(2), 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को 23 सितंबर को उनके घर से सुबह 11 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, कांस्टेबल सूरज कुमार, कांस्टेबल प्रिन्स कुमार और महिला कांस्टेबल विनय सोलंकी, थाना परशुरामपुरी।1