गैलेक्सी हाई स्कूल में शिक्षण गुणवत्ता को नया आयाम, क्लासरूम मैनेजमेंट पर विशेष कार्यशाला आयोजित हजारीबाग: शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा गैलेक्सी हाई स्कूल एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को स्कूल परिसर में सीबीएसई आधारित शिक्षा प्रणाली को और अधिक सरल, प्रभावशाली और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से क्लासरूम मैनेजमेंट पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल दीपक शर्मा ने बताया कि बेहतर शिक्षण व्यवस्था केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसकी प्रस्तुति और छात्रों के साथ संवाद भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। इसी दिशा में यह पहल की गई है। इस अवसर पर रांची के प्रतिष्ठित सुरेंद्रनाथ केमिस्ट्री स्कूल की प्रिंसिपल समिता सिन्हा ने शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, प्रभावी क्लासरूम मैनेजमेंट और विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि आज के समय में शिक्षा को रोचक, इंटरएक्टिव और स्टूडेंट-फ्रेंडली बनाना बेहद जरूरी है। कार्यशाला के दौरान घंटों तक गहन चर्चा हुई, जिसमें शिक्षण पद्धति को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नई रणनीतियों को अपनाने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि शहर से सटे पेलावल के पबरा रोड स्थित गैलेक्सी हाई स्कूल, जो वर्ष 2022 में स्थापित हुआ था, उसे हाल ही में सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त हुई है। यह स्कूल अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होकर विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे मैट्रिक से प्लस टू तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। गैलेक्सी हाई स्कूल की यह पहल न केवल शिक्षकों के कौशल को निखारने में मददगार साबित होगी, बल्कि विद्यार्थियों को भी एक बेहतर और आधुनिक शिक्षण वातावरण प्रदान करेगी। यह कदम निश्चित रूप से क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला है।

- हजारीबाग | शहर के लोहसिंघना इलाके में इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जब एकता मंच, हजारीबाग सामाजिक कार्यकर्ता मंच की जानिब से करीब 50 हज यात्रियों को बड़े ही अदब और एहतराम के साथ रुखसत किया गया। यह कार्यक्रम लोहसिंघना मैदान में स्थित निदान नर्सिंग होम के पास आयोजित हुआ, जहां का माहौल पूरी तरह से रूहानी और जज्बाती नजर आया। कार्यक्रम की अगुवाई एकता मंच के सदर तारिक आलम उर्फ मुफीज़, सेक्रेटरी मशकूर अहमद (माको), नायब सदर औसाफ खान (प्रिंस), निवेदक इश्तियाक खान (पूर्व उप मुखिया), कलाम खान (भुट्टू) और खजांची इरफान खान (छोटू) ने की। सभी जिम्मेदारों ने हज पर जा रहे मेहमान-ए-खुदा का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया, उन्हें इत्र (खुशबू), तस्बीह और हल्का नाश्ता पेश कर उनकी खिदमत की। इस मौके पर शहर के कई उलमा-ए-किराम, इमाम और हाफिज-ए-कुरआन भी मौजूद रहे। उन्होंने नात-ए-पाक और सलातो सलाम पढ़कर पूरे माहौल को इबादत और दुआओं से सराबोर कर दिया। हर तरफ दुआएं, अमन और सलामती की आवाजें गूंजती रहीं। हज यात्रियों के लिए खास दुआ की गई कि उनका सफर आसान हो और उनकी हज कबूल हो। इसके बाद सभी यात्रियों को बड़े ही एहतियात और इज्जत के साथ बस में बैठाया गया, जो उन्हें कोलकाता के लिए रवाना करने के लिए तैयार थी। बस रवाना होते वक्त वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं, और हर किसी ने दुआओं के साथ उन्हें अलविदा कहा। कार्यक्रम को कामयाब बनाने में एकता मंच के कई मेंबर और लोहसिंघना के सैकड़ों नौजवानों ने अहम किरदार अदा किया। इनमें काशिफ खान, गनी हैदर उर्फ सलमी, तस्लीम खान, राजा खान, वासिफ खान, मोहम्मद सिद्दीक, कलीमुल्ला खान (कल्लू), हाजी शाहजहां खान, मोहम्मद तौफीक, वसीम आरिफ, नसीम आरिफ (सोनू), नसीमुल्लाह खान, जकी खान, मुजाहिद खान, इमरान खान और सज्जन खान जैसे नाम शामिल हैं। इस तरह का प्रोग्राम न सिर्फ हज यात्रियों के लिए एक यादगार लम्हा बन गया, बल्कि समाज में एकता, मोहब्बत और खिदमत-ए-खल्क का भी बेहतरीन पैगाम देता नजर आया। हज पर जाने वाले ये तमाम लोग अब अपने मुकद्दस सफर की शुरुआत कर चुके हैं, और पूरे शहर की दुआएं उनके साथ हैं।1
- हजारीबाग में लगातार बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए अरविन्द कुमार राणा ने छडवा डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने डैम की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और जल संकट की संभावनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। महापौर नाव के जरिए डैम के बीच तक पहुंचे और वहां से फाटक की स्थिति को करीब से देखा। निरीक्षण के दौरान फाटक पूरी तरह जर्जर और टूटा हुआ पाया गया, जिसे देखकर उन्होंने अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में जिले को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। महापौर निरीक्षण के दौरान महापौर ने डैम के विभिन्न हिस्सों में जाकर खुद गहराई की जांच की। इस दौरान पाया गया कि डैम में मात्र 16 फीट पानी ही शेष बचा है, जो इस भीषण गर्मी में तेजी से घट सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन को लेकर तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े। इस मौके पर डैम के लीजधारक पप्पू कुमार ने भी महापौर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फाटक के टूटने के कारण मछली बीज बह गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पप्पू कुमार ने लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया और जल्द मरम्मत की मांग की। हजारीबाग महापौर ने लीजधारक की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द फाटक की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि डैम की सुरक्षा और रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि छडवा डैम हजारीबाग के लिए एक महत्वपूर्ण जल स्रोत है, और इसकी अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए और पूरे डैम की निगरानी सुनिश्चित की जाए। हजारीबाग महापौर अरविन्द कुमार राणा निरीक्षण के दौरान और स्थानीय लोगों ने भी हजारीबाग महापौर से जल संकट को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। महापौर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर जल्द समाधान निकालेंगे।4
- Big Breaking::::; नशे के कर्ज का खौफ! 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, हजारीबाग में सनसनी हजारीबाग के डॉ. ज़ाकिर हुसैन रोड से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नशे की लत और कर्ज के दबाव ने एक 19 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। परिजनों ने स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। शहर में शोक और गुस्से का माहौल — आखिर कब रुकेगा ये नशे का जाल?1
- कई महीनो से बिजली की आंख मिचौली से परेशान लाखे की जनता ने उग्र होकर सड़क किया जाम। लाखे की जनता ने दारु फीडर से बिजली हटा कर हजारीबाग शहर से बिजली जोड़ने की किया मांग। दारू फीडर से बिजली आपूर्ति बादल ग्रामीण जनता बिजली कटौती से है काफी परेशान। गर्मी में पानी की शुरू हो गई किल्लत लोग गर्मी से हैं परेशान लेकिन बिजली आपूर्ति में नहीं हुई कोई सुधार। अब ग्रामीण जनता सड़क पर उतरने को है तैयार1
- बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा झारखण्ड पहुंचे। गोविंदा हजारीबाग के एक शाही शादी में हुए शामिल और अपने डांस और ठुमकों से धमाल मचाया। 62 वर्ष की उम्र में भी गोविंदा ने अपने जबरदस्त ठुमकों और डांस से जलवा बिखेरा। रविवार को कमांडो सिक्योरिटी फोर्स प्रबंधक नवल सिंह के पुत्र एवं भांजे टुनटुन सिंह के शाही शादी में शामिल हुए बॉलीवुड सुपर स्टार गोविंदा।1
- Post by खबर आप तक1
- #पटना #बिहार के #खान_सर नाम से मशहूर शिक्षाविद गरीब छात्र-छात्राओं के मसीहा का गुणगान करना ठीक वैसा ही होगा जैसे सूरज को टॉर्च दिखाना..... शिक्षा का अलख जगाने के साथ ही अब गरीबों के हित में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी अपना कदम रख कर दुआएं व आशीर्वाद बटोर रहे हैं। अब इन्होंने 14 अप्रैल को खान ब्लड बैंक की भी शुरुवात कर दी है...सबसे पहले इन्होंने ही #रक्तदान कर ब्लड बैंक का उद्घाटन किए और इंसानियत का सटीक परिचय दिए। आइए इनकी जुबानी सुने कि रक्तदान करने से क्या होता है और क्या नहीं होता। #khansir आपके जज्बे व नेकी को दिल की गहराईयों से Salute!!! You are the #RealHero !!! ❤️❤️❤️👏👏👏 #proud #lifesaver #humanitarian #patna #bihar #india #highlightseveryone Khan Global Studies1
- बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा हजारीबाग में कमांडो सिक्योरिटी फोर्स प्रबंधक नवल सिंह के पुत्र एवं भांजे टुनटुन सिंह के शाही व्याह में मुम्बई बॉलीवुड से आएं सुपर स्टार गोविंदा ने मंच पर मचाया धमाल ,1