अपने ही आवास पर पानी के टब में मृत पाई गई महिला पुलिस जांच में जुटी आज प्रातः थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शालिनी यादव नामक एक महिला अपने आवास पर पानी के टब में मृत अवस्था में पाई गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के मायके पक्ष द्वारा उनके पति प्रदीप यादव के संबंध में आरोप लगाए गए हैं। मृतका एक निजी विद्यालय में अध्यापिका थीं, जबकि उनके पति भी एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। दोनों का विवाह लगभग 9-10 वर्ष पूर्व हुआ था। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान, जिसमें सिर एवं पैर पर चोट के निशान शामिल हैं, पाए गए हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। मृतका के पति को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के उपरांत प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक की बाइट।
अपने ही आवास पर पानी के टब में मृत पाई गई महिला पुलिस जांच में जुटी आज प्रातः थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शालिनी यादव नामक एक महिला अपने आवास पर पानी के टब में मृत अवस्था में पाई गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका के मायके पक्ष द्वारा उनके पति प्रदीप यादव के संबंध में आरोप लगाए गए हैं। मृतका एक निजी विद्यालय में अध्यापिका थीं, जबकि उनके पति भी एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। दोनों का विवाह लगभग 9-10 वर्ष पूर्व हुआ था। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतका के शरीर पर चोट के निशान, जिसमें सिर एवं पैर पर चोट के निशान शामिल हैं, पाए गए हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को संकलित किया जा रहा है। मृतका के पति को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों से प्राप्त तथ्यों के आधार पर तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के उपरांत प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। के संबंध में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक की बाइट।
- ऊँचाहार में सपा का PDA कार्यकर्ता सम्मेलन, दिग्गज नेताओं ने की शिरकत; बीजेपी सरकार पर साधा निशाना,,,,, ऊँचाहार, रायबरेली:कस्बे के अशोक लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा ‘183 विधानसभा ऊँचाहार बूथ स्तरीय पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यकर्ता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में पार्टी के कई प्रमुख दिग्गजों ने मंच साझा किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज के सांसद आर. के. चौधरी शामिल हुए। उनके साथ पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन, पूर्व एमएलसी आर. एस. कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी शिरकत की। सम्मेलन में पहुँचने पर स्थानीय सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सांसद आर. के. चौधरी ने नीट पेपर लीक मामला और अयोध्या में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा शासन से ऊब चुकी है और उसने बदलाव का मन बना लिया है। वहीं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि 2024 में सपा ने बीजेपी को हाफ किया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण रूप से साफ करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ऊँचाहार की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव में भी समाजवादी पार्टी का विधायक चुनकर भेजेगी। सम्मेलन के दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में भी सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पसमांदा मुस्लिम समाज/सपा नेता हसनैन मंसूरी, रेहान अहमद, अरशद सुल्तान, छबीनाथ यादव, बिंदेश्वरी पासी, देवनाथ पाल, सी.एल. वर्मा, सुनील सिंह यादव, सुरेश पाल, जगदेव यादव, अजय मौर्य, दिनेश मौर्य, सुधीर मौर्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood. ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार नई दिल्ली को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood.1
- 🚨 बड़ी खबर | झांसी गोरिशंकर कुशवाहा हत्याकांड के 2 महीने बाद भी न्याय अधूरा! 🔴 मुख्य आरोपी रिंकू वाल्मीकि समेत 3 आरोपी अब भी फरार, बेटी ईशा ने लगाई न्याय की गुहार ⚠️ परिवार का आरोप—धमकियां मिल रही हैं, सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 📢 कुशवाहा समाज ने CM योगी और प्रशासन से कड़ा संज्ञान लेने की उठाई आवाज झांसी। शिवानी होटल (बाल कॉलोनी) के पास हुए गोरिशंकर कुशवाहा हत्याकांड को दो महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवार की न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मृतक की बेटी ईशा कुशवाहा का आरोप है कि वह लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें अब तक वह न्याय नहीं मिल पाया है जिसकी वह उम्मीद लगाए बैठी हैं। परिवार के मुताबिक, पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य नामजद आरोपी रिंकू वाल्मीकि और दो अन्य अज्ञात आरोपी अभी भी फरार हैं। परिवार का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उन्हें लगातार डर के माहौल में रहना पड़ रहा है। ⚠️ धमकियों के आरोप से बढ़ी चिंता पीड़ित बेटी ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के परिजन खुलेआम घूम रहे हैं और उनके परिवार तथा भाई को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन आरोपों के बाद परिवार ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। 📢 कुशवाहा समाज ने उठाई आवाज मामले को लेकर कुशवाहा समाज और पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है। परिवार की मांग है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, मामले की निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो और पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। अब सवाल यह है कि दो महीने बाद भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी? पीड़ित परिवार की यह गुहार आखिर कब अधिकारियों तक पहुंचेगी और कब उन्हें इंसाफ का भरोसा मिलेगा? 👉 आप भी इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि पीड़ित परिवार की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचे। #Jhansi #JhansiNews #GorishankarKushwaha #JusticeForGorishankar #KushwahaSamaj #KushwahaTimes #SamajKiAwaaz #UPPolice #YogiAdityanath #JusticeForKushwaha #NewsUpdate #ViralNews #BreakingNews1
- लगातार अधिकारियों से मांग करने के बाद भी नहीं होती है सुनवाई।1
- कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर जगतपुर पुलिस ने किया स्वागत, बांटा बिस्कुट-पानी जगतपुर, रायबरेली। सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेकर जा रहे कांवरियों की सेवा और सुरक्षा के लिए जगतपुर थाना पुलिस ने शनिवार को पिछवारा चौराहे पर विशेष व्यवस्था की। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांवरियों को बिस्कुट और पानी वितरित किया। पुलिस की इस पहल से कांवरियों में उत्साह देखने को मिला। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर विभिन्न शिव मंदिरों की ओर जाते हैं। उनकी यात्रा सुरक्षित और सुगम हो, इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कांवरियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, सड़क पर अनुशासन बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पिछवारा चौराहे से गुजरने वाले कांवरियों पर पुलिसकर्मियों ने पुष्प वर्षा कर धार्मिक भावनाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई गई। पुलिस की सेवा भावना की कांवरियों ने सराहना की। इस मौके पर उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, पालेंद्र कुंतल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- सड़क सुरक्षा,नियमों के पालन हेतु यातायात पुलिस की प्रभावी चेकिंग #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #brekingnews #kaushambipolice सड़क सुरक्षा,नियमों के पालन हेतु यातायात पुलिस की प्रभावी चेकिंग #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #brekingnews #kaushambipolice1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र में करीब ₹13 करोड़ की लागत से बना 3.3 किलोमीटर लंबा देवीगंज बाईपास निर्माण के महज चार महीने बाद ही बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ती गिट्टी और क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जर्जर सड़क के चलते राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। कौशाम्बी-लखनऊ हाईवे को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण बाईपास की बदहाली से PWD विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के महज चार महीने बाद सड़क की ऐसी हालत कैसे हो गई? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई होगी? ऐसी ही जनहित और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।1
- गोकशी के मामले में वांछित ग्राम प्रधान को पुलिस ने लिया हिरासत में, गांव में तनाव #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #brekingnews गोकशी के मामले में वांछित ग्राम प्रधान को पुलिस ने लिया हिरासत में, गांव में तनाव #10newsnation #kaushambinews #tennewsnation #brekingnews1