logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीपाखेड़ी में कटी गेहूं की फसल में आगजनी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, धमकी भरा पत्र मिला, रामगंजमंडी उपखंड के पीपाखेड़ी गांव में शनिवार शाम कटी हुई गेहूं की फसल में आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार खेत मालिक कन्हैया लाल मीणा ने फसल काटकर खेत में एक स्थान पर इकट्ठी रखी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात युवक द्वारा उस कटी हुई फसल में आग लगा दी गई। हालांकि आग सीमित हिस्से में ही लगी और समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से उसे बुझा दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। रविवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित किसान कन्हैया लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर शाम करीब मुख्य मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने खेत की ओर से धुआं उठता देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर धूल-मिट्टी और पत्थर डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।आग ज्यादा नहीं फैली थी, इसलिए शुरुआती प्रयासों में ही उस पर नियंत्रण पा लिया गया और बाद में पूरी तरह बुझा दी गई। खेत मालिक कन्हैया लाल मीणा ने यह भी बताया कि मौके पर पहुंचने पर वहां एक धमकी भरा पत्र भी मिला। पत्र में लिखा था कि यदि फसल इकट्ठी की गई तो दोबारा आग लगा दी जाएगी। इस चेतावनी के बाद गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल है। मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

2 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

पीपाखेड़ी में कटी गेहूं की फसल में आगजनी,अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, धमकी भरा पत्र मिला, रामगंजमंडी उपखंड के पीपाखेड़ी गांव में शनिवार शाम कटी हुई गेहूं की फसल में आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार खेत मालिक कन्हैया लाल मीणा ने फसल काटकर खेत में एक स्थान पर इकट्ठी रखी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात युवक द्वारा उस कटी हुई फसल में आग लगा दी गई। हालांकि आग सीमित हिस्से में ही लगी और समय रहते ग्रामीणों की सतर्कता से उसे बुझा दिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। रविवार शाम करीब 5 बजे पीड़ित किसान कन्हैया लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर शाम करीब मुख्य मार्ग से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने खेत की ओर से धुआं उठता देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर धूल-मिट्टी और पत्थर डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।आग ज्यादा नहीं फैली थी, इसलिए शुरुआती प्रयासों में ही उस पर नियंत्रण पा लिया गया और बाद में पूरी तरह बुझा दी गई। खेत मालिक कन्हैया लाल मीणा ने यह भी बताया कि मौके पर पहुंचने पर वहां एक धमकी भरा पत्र भी मिला। पत्र में लिखा था कि यदि फसल इकट्ठी की गई तो दोबारा आग लगा दी जाएगी। इस चेतावनी के बाद गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल है। मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 68 हजार 850 रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर तीन आरोपियों को पायली रोड़ से गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार टीम ने 11 दशमलव छ चार ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए तथा 13 दशमलव तीन सात ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अरबाज उर्फ कडवा, इनायत उर्फ बिट्टू और आफताफ उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई आहू नदी के रास्ते पायली रोड स्थित तेजाजी के स्थान के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन युवकों की तलाशी के दौरान की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
    1
    रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख 68 हजार 850 रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत के मादक पदार्थ जब्त कर तीन आरोपियों को पायली रोड़ से गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के अनुसार टीम ने 11 दशमलव छ चार  ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए तथा 13 दशमलव तीन सात ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अरबाज उर्फ कडवा, इनायत उर्फ बिट्टू और आफताफ उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। टीम ने यह कार्रवाई आहू नदी के रास्ते पायली रोड स्थित तेजाजी के स्थान के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े तीन युवकों की तलाशी के दौरान की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झालावाड़ जिले के अकलेरा में हुई कार्रवाई
    1
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में हुई कार्रवाई
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • शामगढ सवा दो किलो चांदी से निर्मित जलाधारी भोलेनाथ को अर्पित की...
    1
    शामगढ 
सवा दो किलो चांदी से निर्मित जलाधारी भोलेनाथ को अर्पित की...
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गरोठ से बोलिया जाने वाले रोड पर बना रहे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में लापरवाही देखने को मिल रही है चालू रेल लाइन के दौरान राहगीर खड़े हैं एवं निर्माण कार्य जारी है
    1
    गरोठ से बोलिया जाने वाले रोड पर बना रहे रेलवे  ओवर ब्रिज के निर्माण में लापरवाही देखने को मिल रही है चालू रेल लाइन के दौरान राहगीर खड़े हैं एवं निर्माण कार्य जारी है
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Ramprasad dhangar
    1
    Post by Ramprasad dhangar
    user_Ramprasad dhangar
    Ramprasad dhangar
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोटा, राजस्थान बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।
    1
    कोटा, राजस्थान 
बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा, सुपारी लेकर फायरिंग की घटना को देने वाले थे अंजाम
कोटा के बाल संप्रेषण गृह से फरार दो बाल अपचारियों को बारां पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार/निरुद्ध किया है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोतवाली थाना पुलिस ने शाहबाद रोड स्थित न्यू मोटर मार्केट के पास बंद दुकानों के निकट संदिग्ध अवस्था में घूमते देख दोनों को रोका और तलाशी ली। इस दौरान एक आरोपी के पास से अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम अनंतपुरा थाना क्षेत्र के कंसुआ निवासी वीरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ बाबू बंडल बताया। उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है। दोनों सुपारी लेकर बारां में किसी पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। गौरतलब है कि दोनों 1 फरवरी को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह से सात अन्य साथियों के साथ फरार हुए थे। दोनों पर लूट, हत्या का प्रयास और पॉक्सो एक्ट सहित करीब 10-10 प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर संप्रेषण गृह भेजा गया।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    35 min ago
  • रामगंजमंडी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर युवा शक्ति के तत्वावधान में भव्य एवं ऐतिहासिक शिव बारात निकाली गई। बारात में शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शिव बारात की शुरुआत रविवार शाम करीब 4 बजे शिव मानस मंदिर से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देर शाम को पुनः शिव मानस मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान आकर्षक शिव-पार्वती झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते नजर आए और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बारात मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कांग्रेस सहित अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी बारात के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वही प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
    1
    रामगंजमंडी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर युवा शक्ति के तत्वावधान में भव्य एवं ऐतिहासिक शिव बारात निकाली गई।
बारात में शिव भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। शिव बारात की शुरुआत रविवार शाम करीब 4 बजे शिव मानस मंदिर से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देर शाम को पुनः शिव मानस मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान आकर्षक शिव-पार्वती झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। डीजे की धुन पर भक्त नाचते-गाते नजर आए और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बारात मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कांग्रेस सहित अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी बारात के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। वही प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है। इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा। सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    कोटा | शहर के श्रीनाथ पुरम क्षेत्र में आज बच्चों एवं वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की शुरुआत हुई। Kota Child Development Centre and Physiotherapy Centre का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। यह सेंटर विशेष रूप से उन बच्चों के लिए वरदान साबित होगा जो ऑटिज़्म, ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सेंटर में स्पीच डेवलपमेंट में कठिनाई झेल रहे बच्चों के लिए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्पीच थेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जो बच्चे उम्र के अनुसार बैठने, खड़े होने या चलने जैसी शारीरिक गतिविधियों में पिछड़ जाते हैं, उनके लिए भी विशेष तकनीकों द्वारा उपचार की व्यवस्था की गई है।
इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। न्यूरोलॉजिकल, मस्कुलोस्केलेटल एवं अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को वैज्ञानिक और आधुनिक उपचार प्रदान किया जाएगा।
सेंटर की स्थापना डॉ. निवेदिता यादव एवं लवकुश द्वारा की गई है। डॉ. निवेदिता यादव PT (BPT, MPT - न्यूरोलॉजी) में विशेषज्ञ हैं, जबकि लवकुश एक अनुभवी स्पीच थेरेपिस्ट हैं। केंद्र का उद्घाटन डॉक्टर रोहित कुमार गोरख के करकमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर रोहित ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य कोटा और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों एवं वयस्कों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जी सकें। यह केंद्र निश्चित रूप से कोटा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    44 min ago
  • सेंट्रल स्कूल में अच्छे पढ़ाई होने के कारण बच्चे भी पढ़ने जाते हैं यह स्कूल पड़ता है बड़ोद जिला कोटा राजस्थान
    1
    सेंट्रल स्कूल में अच्छे पढ़ाई होने के कारण बच्चे भी पढ़ने जाते हैं यह स्कूल पड़ता है बड़ोद जिला कोटा राजस्थान
    user_Sonu Rager
    Sonu Rager
    डिगोद, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.