Shuru
Apke Nagar Ki App…
जीरकपुर की VIP रोड पर AU फाइनेंस बैंक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप! जीरकपुर की वीआईपी रोड स्थित AU फाइनेंस बैंक में मंगलवार देर शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। फायर कर्मियों ने पुलिस और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Karuna mittal
जीरकपुर की VIP रोड पर AU फाइनेंस बैंक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप! जीरकपुर की वीआईपी रोड स्थित AU फाइनेंस बैंक में मंगलवार देर शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। फायर कर्मियों ने पुलिस और बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में बैंक का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
More news from हरियाणा and nearby areas
- गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला घुटनों पर नजर आया महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला घुटनों पर नजर आया1
- अंबाला में सरेआम फायरिंग से मचा हड़कंप, युवक के पैर में लगी गोली1
- सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill1
- गायत्री मंदिर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया ददाहू सिरमौर अमित अग्रवाल रेणुका जी के गायत्री मंदिर के 42 वें स्थापना दिवस समारोह एवं ऋषि पंचमी महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन सुबह 11:00 बजे किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रेष्ठ लोगो को गायत्री पुरस्कार से नवाजे गए। गायत्री मंदिर के संचालक एवं हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया कि समारोह के दौरान गायत्री सामान से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महापुरुषों एवं वशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समान समारोह के माध्यम से समाज, शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं जन सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों के योगदान को सराहा गया। समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आश्रम की आध्यात्मिक गतिविधियों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। तथा सदगुरु महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा। सभी ने आश्रम की उन्नति मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायत्री आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा, गुरु शिष्य संस्कृति, भारतीय ऋषि परंपरा, तथा समाज में सदाचार सेवा संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना रहा। ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर ऋषियों के ताप त्याग एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्य को स्मरण किया गया। श्री भारती ने बताया कि इन पुरस्कारों को देने का उद्देश्य समाज मे लोगों व अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढाना हैं। यह समारोह आज गायत्री मंदिर रेणुका मे ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया। याद रहे हर वर्ष अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।2
- धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है धान के सीज़न में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी मार्किट कमेटी की पूरी तैयारी है2
- दूसरे टी-20 से पहले भारत को झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर1
- जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है? जीरकपुर-चंडीगढ़ बॉर्डर के पास आखिर क्या हो रहा है? यहां के हालात देखकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। क्या लोगों में पुलिस का डर खत्म हो गया है? आखिर पुलिस प्रशासन कब लेगा संज्ञान? देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला। ख़बरें 24 TRICITY NEWS आपकी खबर • आपकी आवाज़1
- *प्रेस नोट अंबाला पुलिस* *अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पर चाकू से वार कर लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार* *एक आरोपी पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में बाइक फिसलने से घायल टाँग में आया फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती,* *सीआईए-01 और सीआईए नारायणगढ़, सीआईए 02 टीमों की संयुक्त कार्रवाई से हुआ मामले का खुलासा* *अब तक 05 वारदातों का हुआ खुलासा* अंबाला पुलिस ने सिविल ड्रेस में एक पुलिस कर्मचारी पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने त्वरित और सतर्क कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल तीन आरोपियों को दबोच लिया है। *क्या था पूरा मामला?* बीते दिनों थाना बलदेव नगर क्षेत्र के अंतर्गत अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर जेल पुल के नीचे अज्ञात बदमाशों ने सिविल ड्रेस में गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को अपना चाकुओं से हमला किया था। बदमाशों ने पीड़ित को रोककर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए और उसका मोबाइल फोन तथा नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। *पुलिस की विशेष टीमों की त्वरित कार्रवाई:* मामले की तह तक जाने के लिए सीआईए-01 और सीआईए नारायणगढ़, सीआईए 02 की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। *पहला आरोपी गिरफ्तार:* सीआईए नारायणगढ़ टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया तंत्र की मदद से मुख्य आरोपी रजत कुमार निवासी पटियाला को पटियाला से दबोचने में सफलता हासिल की थी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी रजत ने पुलिस पार्टी और खुद पर भी वार कर लिया था, जिसके कब्जे से एक छुरा-नुमा हथियार भी बरामद किया गया था। *दूसरा आरोपी चढ़ा हत्थे:* सीआईए-01 टीम की निरंतर सतर्कता के चलते दूसरे आरोपी लब्बहु निवासी पटियाला को भी काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसका साथी अंबाला क्षेत्र में ही बाइक पर घूम रहा है और किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। *तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी और मुठभेड़ जैसा घटनाक्रम:* मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जब पुलिस पार्टी ने संदिग्ध आरोपी प्रिंस निवासी पटियाला को घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस से बचने के लिए अपनी बाइक अत्यधिक तेज गति से भगाने की कोशिश की। हड़बड़ी और तेज रफ्तार के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उसकी टांग में गंभीर फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत काबू किया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। *पाँच वारदातों का हुआ खुलासा अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना:* शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने 05 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है कि वे अंबाला क्षेत्र में इस तरह की पॉंच वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने नारायणगढ़ में एक बाइक तथा रुपए छीने, थाना मुलाना में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया, मॉडल टाउन अंबाला शहर में भी आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, तथा पुलिस कर्मचारी को चाकुओं से घायल कर मोबाइल तथा पैसे लूटे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपी प्रिंस के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीआईए-01 इंचार्ज निरीक्षक परमवीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है और नागरिकों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।1
- जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, थार व बाइक का चकनाचूर जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, थार व बाइक का चकनाचूर1