Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीसराय। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से कैसे 40 महिलाओं के खाते में राशि का किया गया हस्तांतरण। लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 2140 महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि ट्रांसफर किया। जिसका लाइव प्रसारण किया गया। डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि डीबीटी प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
Atmanand Singh
लखीसराय। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से कैसे 40 महिलाओं के खाते में राशि का किया गया हस्तांतरण। लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से 2140 महिलाओं के खातों में राशि का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथलेश मिश्र एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राशि ट्रांसफर किया। जिसका लाइव प्रसारण किया गया। डीडीसी सुमित कुमार ने कहा कि डीबीटी प्रणाली से पारदर्शिता बनी रहती है और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचता है।
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय- जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से होगी मैट्रिक परीक्षा, तैयारी पूरी जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जायेगी. जहां कुल 46,430 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें सोमवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक सम्पन्न होगी. दोनों पालियों में परीक्षा के निर्धारित समय से आधा घंटा पहले तक ही परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जायेगा.1
- जमुई स्टेडियम मे माटी का बल दंगल मे 100000/-लाख रुपए के दंगल बिजेता चंदन पहलवान से सीधे बात बातचीत !1
- Post by Shashi Ranjan1
- पैसा नहीं,छुआता,,है और इंसान छुआ,, आखिर ये लोग कौन हैं,,इंसान जोड़ो यात्रा, के तहत, देखिए, BLCP ITS TEM ASHOK SAMRAT के साथ,,1
- Post by Rajiv Ranjan1
- बरबीघा में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य झांकियां, देर रात तक चला आयोजन बरबीघा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की रात्रि बरबीघा नगर क्षेत्र में भव्य झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच विभिन्न मंदिरों से आकर्षक झांकियां नगर भ्रमण पर निकलीं, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की मनोहारी झलकियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम को लेकर बरबीघा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त करती रही और झांकियों के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी गई। नगर के प्रमुख मंदिर परिसरों में रात 11:00 बजे तक पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शिव भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सोमवार की सुबह महाशिवरात्रि के अनुष्ठान का समापन हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। प्रशासन और आयोजन समिति के समन्वय से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।4
- बेगूसराय- बेगूसराय में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर में नौकरी के नाम पर साइबर अपराधी ने 11 लाख 55 हजार रुपये का किया ठगी, मामला दर्ज बेगूसराय में साइबर अपराधियों आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख 55 हजार रुपये की ठगी कर लिया है. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए साइबर अपराधी की गिरफ्तारी एवं पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली. इस संबंध में पीड़ित वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी अमरजीत कुमार ने बताया कि एक नंबर से कॉल आया और बोला कि आपने अपनी पत्नी के नाम से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पद के लिये अप्लाय किया था. उसका रिजल्ट आ गया है. जॉइनिंग लेटर बनाने, कॉउंसिल करने, मेडिकल बनाने, ट्रेंनिग चार्ज आदि के नाम पर कई बार में कुल 11 लाख 55 हजार रुपये की ठगी कर ली. साइबर थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.1
- जमुई स्टेडियम में कुश्ती दंगल देखने आए लखीसराय के पहलवान से सीधे बातचीत !1
- करंडे थाना परिसर से निकली शिव-पार्वती की पालकी, श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ महाशिवरात्रि। गौरतलब है करंडे थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार की रात्रि 9 बजे करंडे थाना परिसर से भगवान शिव-पार्वती की भव्य पालकी निकाली गई। पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखी गई और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “हर-हर महादेव” के जयघोष से क्षेत्र गूंजता रहा। पालकी प्रस्थान से पूर्व थाना परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार एवं उनकी पत्नी ने श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा। पालकी यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रात भर भक्ति गीतों और कीर्तन का दौर चलता रहा। सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रशासन और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1