ऐतिहासिक गौरव: राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक दिलीप सिंह ने अखिल भारतीय पुलिस टेनिस में जीता सिल्वर मेडल *महानिदेशक पुलिस ने दी बधाई, विभाग के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण* *जयपुर 30 मार्च।* *राजस्थान पुलिस के खाते में खेल जगत की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। पुलिस दूरसंचार जोधपुर रेंज में तैनात उप अधीक्षक पुलिस श्री दिलीप सिंह ने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आर. के. खन्ना स्टेडियम में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025-26 में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च 2026 तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा आयोजित की गई थी*। *इस गौरवपूर्ण अवसर पर महानिदेशक पुलिस ने श्री दिलीप सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक जीतकर श्री सिंह ने राजस्थान पुलिस का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने इस जीत को पुलिस विभाग की खेल भावना और कड़े अनुशासन का प्रतिफल बताया।* *श्री दिलीप सिंह ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ओपन डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता के इतिहास में राजस्थान पुलिस के किसी अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का प्रथम पदक है। इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान पुलिस के मान-सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि विभाग के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।* गौरतलब है कि श्री दिलीप सिंह टेनिस कोर्ट पर लगातार अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। इस राष्ट्रीय पदक से पूर्व वे राजस्थान राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत आयोजित 10वीं (2024-25) एवं 11वीं (2025-26) सी.एस. चैलेंजर कप टेनिस प्रतियोगिता में भी लगातार विजेता रहे हैं। उनकी इन निरंतर सफलताओं पर पुलिस मुख्यालय सहित पूरे विभाग में हर्ष का माहौल है।* ------------
ऐतिहासिक गौरव: राजस्थान पुलिस के उप अधीक्षक दिलीप सिंह ने अखिल भारतीय पुलिस टेनिस में जीता सिल्वर मेडल *महानिदेशक पुलिस ने दी बधाई, विभाग के लिए बताया ऐतिहासिक क्षण* *जयपुर 30 मार्च।* *राजस्थान पुलिस के खाते में खेल जगत की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई है। पुलिस दूरसंचार जोधपुर रेंज में तैनात उप अधीक्षक पुलिस श्री दिलीप सिंह ने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित आर. के. खन्ना स्टेडियम में आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2025-26 में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च 2026 तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा आयोजित की गई थी*। *इस गौरवपूर्ण अवसर पर महानिदेशक पुलिस ने श्री दिलीप सिंह को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्तर की टेनिस प्रतियोगिता में पहली बार पदक जीतकर श्री सिंह ने राजस्थान पुलिस का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने
इस जीत को पुलिस विभाग की खेल भावना और कड़े अनुशासन का प्रतिफल बताया।* *श्री दिलीप सिंह ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ओपन डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता के इतिहास में राजस्थान पुलिस के किसी अधिकारी द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का प्रथम पदक है। इस उपलब्धि ने न केवल राजस्थान पुलिस के मान-सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयां दी हैं, बल्कि विभाग के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।* गौरतलब है कि श्री दिलीप सिंह टेनिस कोर्ट पर लगातार अपनी जीत का परचम लहरा रहे हैं। इस राष्ट्रीय पदक से पूर्व वे राजस्थान राज्य सिविल सेवा के अंतर्गत आयोजित 10वीं (2024-25) एवं 11वीं (2025-26) सी.एस. चैलेंजर कप टेनिस प्रतियोगिता में भी लगातार विजेता रहे हैं। उनकी इन निरंतर सफलताओं पर पुलिस मुख्यालय सहित पूरे विभाग में हर्ष का माहौल है।* ------------
- शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मध्यप्रदेश में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अन्य विधायकों के साथ।1
- शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मध्यप्रदेश में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अन्य विधायकों के साथ।1
- बाड़मेर में रविवार रात 10 बजे बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर की दीवार के पास नेशनल हाईवे के नाले से एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने डिटेन किया है। सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर कोतवाली और रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकालकर हिरासत में लिया। युवक रात में नाले में रहता और सुबह निकल जाता था। अब उससे पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर सर्किट हाउस के सामने बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर स्थित है। उसकी दीवार के पास बने नाले में यह युवक पिछले कुछ दिनों से रह रहा था। वह रात के अंधेरे में नाले में सो जाता और सुबह सूरज निकलने से पहले वहां से चला जाता था। इसकी भनक सुरक्षा एजेसियों को लगने पर मौके पर पहुंचे। कोतवाली व रीको थाना पुलिस मौके पर बुलाया गया। पत्थर मारने लगा, फिर पकड़ा गया पुलिस ने संदिग्ध युवक को बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई तो पागलों जैसी हरकत करने लगा। पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ कर थाने ले गई। संदिग्ध युवक के पास एक बैग मिला है। पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों को सुपुर्द करेगी। अलग-अलग एजेंसियों इससे संयुक्त पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद खुलासा हो पाएगा कि युवक पागल है या पागल बनने का नाटक कर रहा है। किसी और मकसद से सीमा सुरक्षा बल के पास नाले में रह रहा है। प्रशिक्षु आरपीएस कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज मंजू चौहान ने बताया- सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। युवक नाले से पत्थर मार रहा था। उसको जैसे-तैसे बाहर निकाला। उसके बैंग को चैक किया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पागल है और यहीं रहता है। फिर वहां से निकालकर आधी रात बाद छोड़ दिया।1
- सिणधरी जिला बालोतरा नगर पालिका सिणधरी में जो भी आबादी में ठेले हैं वगैरा सड़क के किनारे बशारे वह गरीब लोग ठेला वगैरा या लगते हैं रेडी लगाते हैं उसको हटवा कर या फिर उसको रहने के लिए उसे अवेद वसूली करते हैं पैसों की और उनसे उधर ठेला रखने का किराया लेते हैं पैसे जिसकी रसीद भी नहीं मिलती1
- बायतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन बायतु बायतु विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में बायतु, बाटाडू, पंडित दीनदयाल, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता बालाराम मूंढ़ ने समापन अवसर पर कहा कि “संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है” और इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।मूंढ़ ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति तथा आमजन से सशक्त जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, खंगारसिंह सोढ़ा, चन्नाराम बैरड़, चेनाराम चौधरी, वालाराम गोदारा, चांद कंवर सहित कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की मजबूती और आगामी समय में जनसेवा के प्रति समर्पण का स्पष्ट संदेश गया।1
- बायतु के चांदेसरा में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य प्रवेश1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- जोधपुर में कुदरत का तांडव! ओसियां के डाबड़ी में आज प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। भारी ओलावृष्टि से सड़कें देखते ही देखते बर्फ की सफेद चादर में तब्दील हो गईं। कुदरत के इस मंजर ने सबको हैरान कर दिया है।1