logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयोजित* *विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा* पाली, 20 अप्रैल। जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी की बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का मूल्यांकन किया तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने , देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय, बाली एवं सुमेरपुर की स्थिति की समीक्षा साथ ही उन्होंने विशेष एवं सामान्य बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, अटल प्रगति पथ एवं पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी व सीएचसी के निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने, ओपीडी में डॉक्टरों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने, नाम पट्टिका, कूलर-पंखों की व्यवस्था तथा आईपीडी में नियमित राउंड ड्यूटी एवं नर्सिंग स्टाफ एवं सुपरवाइजर की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ विभाग के अंतर्गत लाडो योजना, मां वाउचर योजना एवं संपर्क पोर्टल की समीक्षा की गई। शुद्ध आहार अभियान के तहत मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के पीएम सूर्य घर योजना एवं कुसुम योजना की प्रगति जानकारी ली तथा घरेलू, कृषि एवं औद्योगिक कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तीन घंटे से अधिक विद्युत बाधित होने पर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूर्व सूचना दी जाए। नए ट्रांसफार्मर स्थापना एवं 33 केवी/11 केवी लाइनों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने जलदाय विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा अमृत योजना के तहत सड़क खुदाई कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हैंडपंप मरम्मत अभियान एवं समर कंटीजेंसी 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा की। वन विभाग को मिशन हरियालो, मातृ वन स्थापना, खरीफ फसल डीबीटी योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राज संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के 24 घंटे में निस्तारण के निर्देश दिए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत छात्रावासों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। आईसीडीएस में पोषण ट्रैकर रिपोर्ट एवं पीएम मातृ वंदना योजना 2.0 की प्रगति खनन विभाग को अवैध खनन रोकने के लिए , शिक्षा विभाग में बाल गोपाल दूध योजना, निःशुल्क यूनिफॉर्म की प्रगति बेहतर करने को कहा। उन्होंने रसद विभाग में नए पीएनजी कनेक्शन एवं एलपीजी खपत की पशुपालन विभाग को निराश्रित पशुओं को गोशालाओं में भेजने, पशु बीमा पंजीकरण एवं योजनाओं की प्रगति के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की ब्लॉकवार सूची तैयार करने, यूरिया वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन बीमा एवं स्वरोजगार योजनाओं की मॉनिटरिंग रखें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, उद्योग महाप्रबंधक रज्जाक अली, पीडब्ल्यूडी के एसई दिलीप परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Dilip singh
Dilip singh
मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
7 hrs ago
dbec5999-7adf-4228-a32a-1e395bd418f8

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आयोजित* *विभागीय योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा* पाली, 20 अप्रैल। जिला परिषद सभागार में सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने तथा प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी की बजट घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का मूल्यांकन किया तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने , देवनारायण बालक आवासीय विद्यालय, बाली एवं सुमेरपुर की स्थिति की समीक्षा साथ ही उन्होंने विशेष एवं सामान्य बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, अटल प्रगति पथ एवं पीएमजीएसवाई सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कर सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी व सीएचसी के निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने, ओपीडी में डॉक्टरों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने, नाम पट्टिका, कूलर-पंखों की व्यवस्था तथा आईपीडी में नियमित राउंड ड्यूटी एवं नर्सिंग स्टाफ एवं सुपरवाइजर की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ विभाग के अंतर्गत लाडो योजना, मां वाउचर योजना एवं संपर्क पोर्टल की समीक्षा की गई। शुद्ध आहार अभियान के तहत मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के पीएम सूर्य घर योजना एवं कुसुम योजना की प्रगति जानकारी ली तथा घरेलू, कृषि एवं औद्योगिक कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि तीन घंटे से अधिक विद्युत बाधित होने पर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूर्व सूचना दी जाए। नए ट्रांसफार्मर स्थापना एवं 33 केवी/11 केवी लाइनों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने जलदाय विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा अमृत योजना के तहत सड़क खुदाई कार्य 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही हैंडपंप मरम्मत अभियान एवं समर कंटीजेंसी 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा की। वन विभाग को मिशन हरियालो, मातृ वन स्थापना, खरीफ फसल डीबीटी योजना एवं सॉइल हेल्थ कार्ड की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने राज संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के 24 घंटे में निस्तारण के निर्देश दिए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत छात्रावासों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। आईसीडीएस में पोषण ट्रैकर रिपोर्ट एवं पीएम मातृ वंदना योजना 2.0 की प्रगति खनन विभाग को अवैध खनन रोकने के लिए , शिक्षा विभाग में बाल गोपाल दूध योजना, निःशुल्क यूनिफॉर्म की प्रगति बेहतर करने को कहा। उन्होंने रसद विभाग में नए पीएनजी कनेक्शन एवं एलपीजी खपत की पशुपालन विभाग को निराश्रित पशुओं को गोशालाओं में भेजने, पशु बीमा पंजीकरण एवं योजनाओं की प्रगति के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की ब्लॉकवार सूची तैयार करने, यूरिया वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन बीमा एवं स्वरोजगार योजनाओं की मॉनिटरिंग रखें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंगसिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, उद्योग महाप्रबंधक रज्जाक अली, पीडब्ल्यूडी के एसई दिलीप परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विकास मारवाल, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को हुआ । प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश 
पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ 
पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को  हुआ ।
प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं  होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र के रेल मंगरा गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर रेल मंगरा में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत कैम्प प्रभारी , राम चन्द्र पटेल वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक , हिना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , कैलाशी परिहार, निरमा तंवर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कोमल कंवर, नन्दिनी आशा सहयोगिनी, विनोद चौधरी (Radiographer) , राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में कालू राम सरपंच प्रशासक, राजू राम, उमा राम समाज सेवक, आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    1
    रायपुर क्षेत्र के रेल मंगरा गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं
रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य  शिविर रेल मंगरा में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में डॉक्टर नरेशकुमार  कुमावत कैम्प प्रभारी , राम चन्द्र पटेल वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक  , हिना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , कैलाशी परिहार, निरमा तंवर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता,  कोमल कंवर, नन्दिनी आशा सहयोगिनी, विनोद चौधरी (Radiographer) , राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया।
चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें।
इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे।
शिविर में कालू राम सरपंच प्रशासक, राजू राम, उमा राम समाज सेवक, आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बालोतरा/पचपदरा। बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के मुख्य CGU (Coker Gas Unit) प्लांट में लगी, जहां से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठती नजर आईं। घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। रिफाइनरी के भीतर मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आग को अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इस घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए यहां आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। वहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
    1
    बालोतरा/पचपदरा।
बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के मुख्य CGU (Coker Gas Unit) प्लांट में लगी, जहां से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठती नजर आईं।
घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। रिफाइनरी के भीतर मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आग को अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।
इस घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए यहां आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। वहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    12 hrs ago
  • Post by Mahesh panchariya
    1
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    1
    Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।
    1
    राजस्थान की पचपदरा रिफाइनरी में लगी आगः कर्मचारियों को बाहर निकाला, कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ब्यावर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल जनगणना 16 मई से जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि दिनांक 22 अप्रैल को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम के अन्तिम दिवस पर घर-घर जाकर जनगणना डेटा HLO मोबाईल एप से भरने का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जनगणना अधिकारी ब्रह्म लाल जाट एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाशचन्द द्वारा किया गया ।जिसमें जिले के मास्टर ट्रेनर्स ताराचन्द जांगिड़ एवं नेमीचन्द यादव द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 बाबत गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जो आगे चलकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) के प्रशिक्षण के बाद भारत की प्रथम डिजीटल जनगणना का शुभारम्भ 16 मई से हो जायेगा। इसी प्रकार स्वगणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक चलेगा । जिसमें आम नागरिक स्वयं अपनी गणना स्वगणना पोर्टल पर कर सकेंगे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
ब्यावर में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डिजिटल जनगणना 16 मई से
जनगणना 2027 बाबत जिले के 20 फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20 अप्रैल से पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर में प्रारम्भ हो गया है । जो कि दिनांक 22 अप्रैल को समाप्त होगा। इस कार्यक्रम के अन्तिम दिवस पर घर-घर जाकर जनगणना डेटा HLO मोबाईल एप से भरने का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जनगणना अधिकारी ब्रह्म लाल जाट एवं उप जिला जनगणना अधिकारी कैलाशचन्द द्वारा किया गया ।जिसमें जिले के मास्टर ट्रेनर्स ताराचन्द जांगिड़ एवं नेमीचन्द यादव द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना 2027 बाबत गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । जो आगे चलकर चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) को प्रशिक्षित करेंगे। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाईजर) के प्रशिक्षण के बाद भारत की प्रथम डिजीटल जनगणना का शुभारम्भ 16 मई से हो जायेगा। इसी प्रकार स्वगणना का कार्य 1 मई से 15 मई तक चलेगा । जिसमें आम नागरिक स्वयं अपनी गणना स्वगणना पोर्टल पर कर सकेंगे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज | पचपदरा रिफाइनरी हादसा 🔥 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले बड़ी घटना सामने आई है। पचपदरा स्थित रिफाइनरी के CDU/VDU यूनिट साइड पर एक्सचेंजर फटने से भीषण आग लग गई। 🚒 मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। 😨 हादसे के बाद HRRL प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ⚠️ आग कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार प्रयास के बावजूद अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। 👉 फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 👉 प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। 📍 घटना की अपडेट के लिए जुड़े रहें... #BreakingNews #Pachpadra #RefineryFire #HRRL #RajasthanNews
    1
    ब्रेकिंग न्यूज | पचपदरा रिफाइनरी हादसा 🔥
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले बड़ी घटना सामने आई है।
पचपदरा स्थित रिफाइनरी के CDU/VDU यूनिट साइड पर एक्सचेंजर फटने से भीषण आग लग गई।
🚒 मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।
😨 हादसे के बाद HRRL प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
⚠️ आग कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार प्रयास के बावजूद अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
👉 फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
👉 प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है।
📍 घटना की अपडेट के लिए जुड़े रहें...
#BreakingNews #Pachpadra #RefineryFire #HRRL #RajasthanNews
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    14 hrs ago
  • रायपुर उपखंड के खेजड़ी का बाला जंगल के पास सड़क पर देर रात दिखा पैंथर का जोड़ा, जंगलों के जुड़ाव से बढ़ी हलचल सोमवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र के कोट किराना ग्राम पंचायत के खेजड़ी का बाला जंगल के पास देर रात पैंथर के एक जोड़े के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत के साथ उत्सुकता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों को जंगल सीमा के निकट सड़क पर अचानक पैंथर का जोड़ा नजर आया। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घबराने के बजाय वाहन को सुरक्षित दूरी पर रोककर पिकअप की रोशनी में मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाए। इस दौरान वाहन में सवार सुशीला चौहान (भाजपा मंडल महामंत्री), लक्ष्मण सिंह और अग्निवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी खेजड़ी का बाला के पास यह घटना सामने आई। कुछ देर तक पैंथर का जोड़ा सड़क पर खड़ा रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया। जंगल से घिरा क्षेत्र, बढ़ रही वन्यजीवों की हलचल स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार कोट किराना सहित आसपास के कई गांव घने जंगलों से घिरे हुए हैं। ऐसे में पैंथर सहित अन्य वन्यजीवों की आवाजाही यहां आम होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर वन्यजीवों की हलचल बनी रहती है। वन क्षेत्रों का आपसी जुड़ाव बना मुख्य कारण सेंदड़ा, ब्यावर और बीजामुना वन क्षेत्रों की सीमाएं आपस में जुड़ी होने के कारण वन्यजीव आसानी से एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में विचरण करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसी वजह से पैंथर जैसे वन्यजीव आबादी के नजदीक तक पहुंच रहे हैं। वन्यजीव भी हो रहे हादसों का शिकार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे ट्रैक और डीएफसी लाइन होने के कारण कई बार वन्यजीव हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने साझा किया अनुभव सुशीला चौहान ने बताया कि वे शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सड़क पर पैंथर का जोड़ा दिखाई दिया। वाहन की रोशनी में उनका मूवमेंट देखा और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाए। कुछ देर बाद दोनों पैंथर जंगल की ओर चले गए।
    1
    रायपुर उपखंड के खेजड़ी का बाला जंगल के पास सड़क पर देर रात दिखा पैंथर का जोड़ा, जंगलों के जुड़ाव से बढ़ी हलचल
सोमवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर उपखंड क्षेत्र के कोट किराना ग्राम पंचायत के खेजड़ी का बाला जंगल के पास देर रात पैंथर के एक जोड़े के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत के साथ उत्सुकता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों को जंगल सीमा के निकट सड़क पर अचानक पैंथर का जोड़ा नजर आया।
ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घबराने के बजाय वाहन को सुरक्षित दूरी पर रोककर पिकअप की रोशनी में मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाए। इस दौरान वाहन में सवार सुशीला चौहान (भाजपा मंडल महामंत्री), लक्ष्मण सिंह और अग्निवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। सभी रायपुर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी खेजड़ी का बाला के पास यह घटना सामने आई। कुछ देर तक पैंथर का जोड़ा सड़क पर खड़ा रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।
जंगल से घिरा क्षेत्र, बढ़ रही वन्यजीवों की हलचल
स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार कोट किराना सहित आसपास के कई गांव घने जंगलों से घिरे हुए हैं। ऐसे में पैंथर सहित अन्य वन्यजीवों की आवाजाही यहां आम होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर वन्यजीवों की हलचल बनी रहती है।
वन क्षेत्रों का आपसी जुड़ाव बना मुख्य कारण
सेंदड़ा, ब्यावर और बीजामुना वन क्षेत्रों की सीमाएं आपस में जुड़ी होने के कारण वन्यजीव आसानी से एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में विचरण करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसी वजह से पैंथर जैसे वन्यजीव आबादी के नजदीक तक पहुंच रहे हैं।
वन्यजीव भी हो रहे हादसों का शिकार
क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे ट्रैक और डीएफसी लाइन होने के कारण कई बार वन्यजीव हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ग्रामीणों ने साझा किया अनुभव
सुशीला चौहान ने बताया कि वे शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सड़क पर पैंथर का जोड़ा दिखाई दिया। वाहन की रोशनी में उनका मूवमेंट देखा और मोबाइल से फोटो-वीडियो बनाए। कुछ देर बाद दोनों पैंथर जंगल की ओर चले गए।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.