logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाली उपखण्ड के बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने किया स्वागत बाली उपखण्ड के बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने किया स्वागत बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने निवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक से चर्चा करते हुए अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। इस अवसर पर हाल ही में बजट में क्षेत्र को सड़क, शिक्षा एवं अन्य विकास कार्यों की सौगात दिलाने पर ग्रामीणों ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। जनसुनवाई के दौरान विधायक राणावत ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी नाहर सिंह लुंदारा, नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, नाना समाज सेवी रंजीत सिंह गोहिल,पिन्टू अग्रवाल, सेरु सिंह पंवार, पवक्ता हरि सिंह पवार, पूर्व समिति सदस्य रमेश भाई माली, दलपत सिंह चौहान चामुंडेरी, रंजीत सिंह मेफावत चामुंडेरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सलग्न फोटो

20 hrs ago
user_Nagendra Agarwal
Nagendra Agarwal
बाली, पाली, राजस्थान•
20 hrs ago
81dedbe5-82e4-4cd6-bde0-05ccd219431e

बाली उपखण्ड के बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने किया स्वागत बाली उपखण्ड के बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने किया स्वागत बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने निवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक से चर्चा करते हुए अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं। इस अवसर पर हाल ही में बजट में क्षेत्र को सड़क, शिक्षा एवं अन्य विकास कार्यों की सौगात दिलाने पर ग्रामीणों ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। जनसुनवाई के दौरान विधायक राणावत ने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी नाहर सिंह लुंदारा, नाना बीजेपी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, नाना समाज सेवी रंजीत सिंह गोहिल,पिन्टू अग्रवाल, सेरु सिंह पंवार, पवक्ता हरि सिंह पवार, पूर्व समिति सदस्य रमेश भाई माली, दलपत सिंह चौहान चामुंडेरी, रंजीत सिंह मेफावत चामुंडेरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सलग्न फोटो

More news from राजस्थान and nearby areas
  • https://x.com/GurudeenVe26431/status/2038689217677828323?t=mXXtHZeU0ss52fUbZIzSpg&s=19 इस link पर सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो जरूर देखें और मेरे इस X पेज को जरूर फ़ॉलो करें
    1
    https://x.com/GurudeenVe26431/status/2038689217677828323?t=mXXtHZeU0ss52fUbZIzSpg&s=19 इस link पर सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो जरूर देखें और मेरे इस X पेज को जरूर फ़ॉलो करें
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    4
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    42 min ago
  • पाली,मनीष राठौड़। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज पाली शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। श्री संघ सभा भवन, बागर मोहल्ला से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। केसरिया और सफेद परिधानों में सजे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा। आकर्षण का केंद्र: नन्हे कलाकारों का बैंड इस बार शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण श्री शांति जैन पाठशाला के 15 साल के बच्चों का बैंड रहा। इनके वादन और अनुशासन को देख विशेषज्ञ भी दंग रह गए। इसके साथ ही भटिंडा से आए विशेष बैंड के हैरतअंगेज करतबों ने शहरवासियों का मन मोह लिया। झांकियों से सामाजिक संदेश: यात्रा में शामिल 35 से अधिक झांकियों के जरिए भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और बेटियों को उच्च शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। रास्ते में लोगों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सिल्वर कॉइन व उपहार भेंट किए गए। इन प्रमुख जनों ने संभाली कमान: शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज की पूरी टीम मुस्तैद रही। जैन युवा संगठन टीम: अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, धवल भंडारी, प्रदीप सांड, निर्मल बालिया, विनय बम्ब, ललित मालू, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, नरेश मेहता, राकेश कुंडलिया, अरिहंत सुदेशा, अक्षय मोदी, चिराग कोठारी, अर्पित मेहता, संभव सांड, दर्पण मूथा, भव्य लोढ़ा और संदीप गादिया। जेसीआई लेडिज विंग: अध्यक्ष पारूल लोढ़ा, पूजा तलेसरा, वर्षा नाहर, रेनू बम्ब, मधु मेहता, संतोष बाफना, नमिता बुबकिया, सुरेखा गोगड़, रानी मेहता, रूचि वरडिया, नीतू पारख और नीलम कुंडलिया। यात्रा का मार्ग: बागर मोहल्ला से रवाना होकर यह यात्रा गोल निम्बड़ा, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी और पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंची। इससे पूर्व सुबह अणुव्रत नगर में करीब 3000 समाजबंधुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की। बाइट (कल्पेश लोढ़ा, अध्यक्ष): "भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस बार युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।"
    4
    पाली,मनीष राठौड़। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आज पाली शहर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। श्री संघ सभा भवन, बागर मोहल्ला से शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को धर्ममय कर दिया। केसरिया और सफेद परिधानों में सजे हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा।
आकर्षण का केंद्र: नन्हे कलाकारों का बैंड
इस बार शोभायात्रा का सबसे खास आकर्षण श्री शांति जैन पाठशाला के 15 साल के बच्चों का बैंड रहा। इनके वादन और अनुशासन को देख विशेषज्ञ भी दंग रह गए। इसके साथ ही भटिंडा से आए विशेष बैंड के हैरतअंगेज करतबों ने शहरवासियों का मन मोह लिया।
झांकियों से सामाजिक संदेश:
यात्रा में शामिल 35 से अधिक झांकियों के जरिए भगवान महावीर के सिद्धांतों के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ और बेटियों को उच्च शिक्षित करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए गए। रास्ते में लोगों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वालों को सिल्वर कॉइन व उपहार भेंट किए गए।
इन प्रमुख जनों ने संभाली कमान:
शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज की पूरी टीम मुस्तैद रही। 
जैन युवा संगठन टीम: अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा, सचिव अशोक तलेसरा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र नाहर, धवल भंडारी, प्रदीप सांड, निर्मल बालिया, विनय बम्ब, ललित मालू, विकास बुबकिया, अशोक बाफना, नरेश मेहता, राकेश कुंडलिया, अरिहंत सुदेशा, अक्षय मोदी, चिराग कोठारी, अर्पित मेहता, संभव सांड, दर्पण मूथा, भव्य लोढ़ा और संदीप गादिया।
जेसीआई लेडिज विंग: अध्यक्ष पारूल लोढ़ा, पूजा तलेसरा, वर्षा नाहर, रेनू बम्ब, मधु मेहता, संतोष बाफना, नमिता बुबकिया, सुरेखा गोगड़, रानी मेहता, रूचि वरडिया, नीतू पारख और नीलम कुंडलिया।
यात्रा का मार्ग: बागर मोहल्ला से रवाना होकर यह यात्रा गोल निम्बड़ा, गजानंद मार्ग, सर्राफा बाजार, घी का झंडा, धानमंडी, आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन, रूई कटला, पुरानी सब्जी मंडी और पुराना बस स्टैंड होते हुए अणुव्रत नगर पहुंची। इससे पूर्व सुबह अणुव्रत नगर में करीब 3000 समाजबंधुओं ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति की कामना की।
बाइट (कल्पेश लोढ़ा, अध्यक्ष): "भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। इस बार युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है।"
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • मंगलवार को शहर में भगवान श्री महावीर जयंती की पावन पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के समाज बंधुओ ने सहभागिता निभाई, आयोजित प्रभात फेरी में भगवान श्री महावीर की जयकारे लगाए गए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन करते हुए सूरजपाल स्थित ऋषभदेव मंदिर से होते हुए अस्पताल चौराया से नंदीश्वर जैन दीप तीर्थ पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर का दर्शन पूजन कर शहर सहित देश प्रदेश में सुख शांति की मंगल कामना की
    4
    मंगलवार को शहर में भगवान श्री महावीर जयंती की पावन पर्व पर प्रभात फेरी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के समाज बंधुओ ने सहभागिता निभाई, आयोजित प्रभात फेरी में भगवान श्री महावीर की जयकारे लगाए गए प्रभात फेरी शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में दर्शन करते हुए सूरजपाल स्थित ऋषभदेव मंदिर से होते हुए अस्पताल चौराया से नंदीश्वर जैन दीप तीर्थ पहुंची जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महावीर का दर्शन पूजन कर शहर सहित देश प्रदेश में सुख शांति की मंगल कामना की
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *🐄 बेसहारा गौमाता , नंदी महाराज जी को जिमाया एक टेंपो भर कर हलवा 🙏🏻* *पंडित जी स्वर्गीय श्री रामकांत जी व्यास जी की स्मृति में* *🚩 गौसेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩* *🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली* *📞 7073274011 , 7357570707*
    1
    *🐄 बेसहारा गौमाता , नंदी महाराज जी को जिमाया एक टेंपो भर कर हलवा 🙏🏻* 
*पंडित जी स्वर्गीय श्री रामकांत जी व्यास जी की स्मृति में*
*🚩 गौसेवार्थ मिशन टीम पाली 🚩*
*🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*
*📞 7073274011 , 7357570707*
    user_सांप पकड़ने वाले   महावीर जैन , पाली
    सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली
    Nurse Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    1
    Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश
मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • https://youtu.be/qitgRIpqcJg?si=B5w_zNGaK4dzKgTg क्योंकि अभी पूरे राजस्थान में प्रवेशोत्सव चल रहा है। इसलिए सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मेरे द्वारा स्वरचित यह गीत जरूर सुनें और इसका प्रचार-प्रसार भी करें।
    1
    https://youtu.be/qitgRIpqcJg?si=B5w_zNGaK4dzKgTg क्योंकि अभी पूरे राजस्थान में प्रवेशोत्सव चल रहा है। इसलिए सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मेरे द्वारा स्वरचित यह गीत जरूर  सुनें और इसका प्रचार-प्रसार भी करें।
    user_गुरुदीन वर्मा
    गुरुदीन वर्मा
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.