logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराध पर वार, टप्पल पुलिस का एक और बड़ा एक्शन ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 5 माह से फरार आरोपी मथुरा से दबोचा ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से किया था जानलेवा हमला, मोबाइल व नकदी लूटकर हुआ था फरार जट्टारी/टप्पल (अलीगढ़): थाना टप्पल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब 5 माह से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 को वादी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए उसका मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली थी। इस संबंध में थाना टप्पल पर मुकदमा संख्या 674/25 धारा 115(2), 131, 109(1), 309(6), 351(3), 61(2), 126(2), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रोहित उर्फ छोटू पुत्र दिगंबर, स्थायी निवासी ग्राम करील थाना मुरसान जनपद हाथरस, हाल निवासी बिसम्बरा गांव के पास मां भगवती ईंट भट्टा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा के रूप में हुई। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना टप्पल पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना शेरगढ़ क्षेत्र, जनपद मथुरा में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे है

17 hrs ago
user_विष्णु शर्मा
विष्णु शर्मा
Youth Social Services Organisation खैर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
8199a439-1d48-4da0-b2e0-314d51766e7c

अपराध पर वार, टप्पल पुलिस का एक और बड़ा एक्शन ₹25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 5 माह से फरार आरोपी मथुरा से दबोचा ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से किया था जानलेवा हमला, मोबाइल व नकदी लूटकर हुआ था फरार जट्टारी/टप्पल (अलीगढ़): थाना टप्पल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले करीब 5 माह से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 को वादी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ईंट, पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला करते हुए उसका मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली थी। इस संबंध में थाना टप्पल पर मुकदमा संख्या 674/25 धारा 115(2), 131, 109(1), 309(6), 351(3), 61(2), 126(2), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रोहित उर्फ छोटू पुत्र दिगंबर, स्थायी निवासी ग्राम करील थाना मुरसान जनपद हाथरस, हाल निवासी बिसम्बरा गांव के पास मां भगवती ईंट भट्टा थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा के रूप में हुई। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना टप्पल पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना शेरगढ़ क्षेत्र, जनपद मथुरा में दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है, वहीं आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है और खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by KRANTKARI Khabar
    1
    Post by KRANTKARI Khabar
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..
    1
    कस्बा गोंडा में परशुराम जयंती मनाते हुए..
    user_MD News ( पत्रकार )
    MD News ( पत्रकार )
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इगलास : कोतवाली क्षेत्र में मुहरैनी मोड़ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक ने नशे की हालत में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। गांव बिझैहरा निवासी राकेश पुत्र कमल सिंह अपनी पत्नी रजनी देवी और 85 वर्षीय मां नारायणी देवी के साथ बाइक से गांव हस्तपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मुहरैनी मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में नारायणी देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार रोहताश को भी नशे की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    इगलास : कोतवाली क्षेत्र में मुहरैनी मोड़ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक ने नशे की हालत में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।  गांव बिझैहरा निवासी राकेश पुत्र कमल सिंह अपनी पत्नी रजनी देवी और 85 वर्षीय मां नारायणी देवी के साथ बाइक से गांव हस्तपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मुहरैनी मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में नारायणी देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार रोहताश को भी नशे की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vishnu Shrama Journlist
    Vishnu Shrama Journlist
    Photographer Iglas, Aligarh•
    22 hrs ago
  • सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    3
    सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक Ritz Suzuki कार पर पलटा कार में बैठे दो लोग बाल बाल बच्चे, बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी हैं कार सवार लोग शराब के नशे में बताया जा रहा है ट्रक ड्राइवर मौके पर पहुंची खुर्जा गेट चौकी पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को लिया हिरासत में भेजा नगर कोतवाली।
    1
    खाली गैस सिलेंडर से भरा ट्रक Ritz Suzuki कार पर पलटा 
कार में बैठे दो लोग बाल बाल बच्चे, बुलंदशहर के यमुनापुरम निवासी हैं कार सवार लोग 
शराब के नशे में बताया जा रहा है ट्रक ड्राइवर
मौके पर पहुंची खुर्जा गेट चौकी पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को लिया हिरासत में भेजा नगर कोतवाली।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।
    1
    हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया।
बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक की हुई मौत ​ पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ​लक्की नामक नाबालिग युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान ​देर शाम पिता से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया परिजन शव को सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने युवक को मृत किया घोषित पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम को भेजा और आगे की कार्यवाही में जुटी ​घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला है पूरा मामला
    1
    बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में  नाबालिक की हुई मौत
​
पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
​लक्की नामक नाबालिग युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान
​देर शाम पिता से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया
परिजन शव को सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने युवक को मृत किया  घोषित 
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम को भेजा और आगे की कार्यवाही में जुटी
​घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम
जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला है पूरा मामला
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    17 hrs ago
  • सासनी कोतवाली चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे। वह कोतवाली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टीकम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घायल टीकम के साथी उन्हें तुरंत अपने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने टीकम का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    3
    सासनी कोतवाली चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सासनी के गांव नगला लोका निवासी टीकम सिंह पुत्र रामजी लाल अपने साथियों के साथ किसी काम से सासनी आए थे। वह कोतवाली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से टीकम सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घायल टीकम के साथी उन्हें तुरंत अपने निजी वाहन से सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए।
सीएचसी में डॉक्टरों ने टीकम का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.