सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर अभियान के तहत केवरा पंचायत में निकली स्वच्छता रैली जनभागीदारी से स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनपुर के निर्माण का दिया संदेश सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर अभियान के तहत केवरा पंचायत में निकली स्वच्छता रैली जनभागीदारी से स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनपुर के निर्माण का दिया संदेश अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/ आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में कलेक्टर सरगुजा श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ’’सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर’’ अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनपुर का निर्माण करना है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत केवरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला, केवरा में विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता दीदियों की सहभागिता से भव्य स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद सदस्य श्री सुदर्शन सिंह, श्री राकेश अग्रवाल, श्री दिनेश बारी, श्री जितेंद्र पांडे, श्री सचिन अग्रवाल, श्री कुन्नी विक्रम सिंह, श्री राकेश साहू सहित सरपंच, सचिव, शिक्षकगण, स्वच्छता दीदियाँ, एसबीएम-बीसी, एबीपी फेलो तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने, अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा "सुग्घर लखनपुर" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता का दूत बनकर अपने परिवार एवं समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश भी दिया। उल्लेखनीय है कि आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में "सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर" अभियान के अंतर्गत निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता रैलियाँ, श्रमदान एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन प्रयासों के माध्यम से लखनपुर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं आदर्श आकांक्षी विकासखंड के रूप में विकसित करने की कार्य किए जा रहे हैं।
सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर अभियान के तहत केवरा पंचायत में निकली स्वच्छता रैली जनभागीदारी से स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनपुर के निर्माण का दिया संदेश सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर अभियान के तहत केवरा पंचायत में निकली स्वच्छता रैली जनभागीदारी से स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनपुर के निर्माण का दिया संदेश अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/ आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में कलेक्टर सरगुजा श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ’’सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर’’ अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ लखनपुर का निर्माण करना है। इसी क्रम
में शुक्रवार को ग्राम पंचायत केवरा स्थित शासकीय माध्यमिक शाला, केवरा में विद्यार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छता दीदियों की सहभागिता से भव्य स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, जनपद सदस्य श्री सुदर्शन सिंह, श्री राकेश अग्रवाल, श्री दिनेश बारी, श्री जितेंद्र पांडे, श्री सचिन अग्रवाल, श्री कुन्नी विक्रम सिंह, श्री राकेश साहू सहित सरपंच, सचिव, शिक्षकगण, स्वच्छता दीदियाँ, एसबीएम-बीसी, एबीपी फेलो तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन भी शामिल हुए। इस अवसर
पर जनप्रतिनिधियों ने सभी नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने, अपने घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा "सुग्घर लखनपुर" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता का दूत बनकर अपने परिवार एवं समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का संदेश भी दिया। उल्लेखनीय है कि आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में "सुग्घर लखनपुर-स्वच्छता से समृद्धि की ओर" अभियान के अंतर्गत निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता रैलियाँ, श्रमदान एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन प्रयासों के माध्यम से लखनपुर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं आदर्श आकांक्षी विकासखंड के रूप में विकसित करने की कार्य किए जा रहे हैं।
- सिक्किम के 50वें राज्यत्व समारोह में PM मोदी का संबोधन, विकास और 'विकसित भारत 2047' पर जोर 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat shrawan ke first din sankerghat mandir mai sawan ki suruat mai bhakto n bhagwan siv ko doodh,pani se jal arpit kiya.mandir parisher bhagwan bholenath k jaykaro se gumj utha.khas report by Himanshu raj md news chhattisgarh vice buero.7805838076.4
- शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश1
- दो शब्द आप बोलेंगे क्या वीडियो देख कर अगर मन हो तो दिल खोल के बोले 😅1
- PM मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष समापन समारोह में लिया हिस्सा, विकास और विरासत का दिया संदेश 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- सूरजपुर। जब थाने की चौखट पर टूटा सब्र का बांध प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर आरती ने पहले थाने का दरवाज़ा खटखटाया, फिर न्याय की आस में जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी के दरबार में भी गुहार लगाई। लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, तो इश्क की इस मुसाफिर का सब्र टूट गया।सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।1