logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उर्स मेला देखने गए 10 वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा। शहर के मटोखर शरीफ उर्स मेले से लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार को मटोखर दह स्थित तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशाद के पुत्र मोहम्मद अतीफ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार अतीफ गुरुवार को अपने परिजनों के साथ उर्स मेला देखने गया था। इसी दौरान वह अचानक भीड़ में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान तालाब के किनारे खुदाई से बने पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि बालक का पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया गया है।

6 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
6 hrs ago

उर्स मेला देखने गए 10 वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा। शहर के मटोखर शरीफ उर्स मेले से लापता हुए 10 वर्षीय बालक का शव शुक्रवार को मटोखर दह स्थित तालाब से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमशाद के पुत्र मोहम्मद अतीफ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव

34d89b7d-5ad4-425f-a794-96590854c4f7

को पानी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार अतीफ गुरुवार को अपने परिजनों के साथ उर्स मेला देखने गया था। इसी दौरान वह अचानक भीड़ में लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान तालाब के किनारे खुदाई से बने पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है

0183522b-804c-40dd-a975-d8f6e2ae7f03

कि बालक का पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कहा कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया गया है।

More news from Bihar and nearby areas
  • अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके। प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    1
    अब पुलिस को मिली है वायरललेस सेट अपराध पर लगा सकेगा शिकंजा, भाग नहीं पायेंगे अपराधी
अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी: शेखपुरा पुलिस के सभी थानों में वायरलेस प्रशिक्षण अभियान शुरू
शेखपुरा। जिले में अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर सभी थानों के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए वायरलेस (वॉकी-टॉकी) संचालन का विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का मकसद पुलिस बल के बीच त्वरित संचार व्यवस्था विकसित करना है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी बिना विलंब सभी संबंधित थानों तक पहुंच सके और अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जा सके।
प्रशिक्षण अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को वायरलेस सेट के संचालन, संदेश भेजने और प्राप्त करने की मानक प्रक्रिया, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी संवाद तथा विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी एएसआई भरत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश थानों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शनिवार को यातायात थाना के पुलिसकर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने बताया कि पहले किसी अपराधी के फरार होने या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल फोन के माध्यम से साझा की जाती थी, जिससे कई बार समय की बर्बादी होती थी। नई वायरलेस प्रणाली लागू होने के बाद सभी थानों तक एक साथ तुरंत संदेश प्रसारित किया जा सकेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी और घेराबंदी की कार्रवाई अधिक प्रभावी होगी।
उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरबीघा अनुमंडल के चारों थानों के अलावा महिला थाना एवं एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही सभी थाना वाहनों में वायरलेस सेट लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस आधुनिक संचार व्यवस्था से अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और विभिन्न इकाइयों के बीच तालमेल पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत होगा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    38 min ago
  • कपासी गांव में जमीनी विवाद में कपासी गांव में मारपीट, तीन घायल कपासी गांव में जमीनी विवाद में कपासी गांव में मारपीट, तीन घायल। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कपासी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल अशोक मिस्त्री ने बताया कि गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के कई लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कपासी गांव निवासी अशोक मिस्त्री, बद्री मिस्त्री तथा उमा देवी के रूप में हुई है। तीनों का शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया। घटना की सूचना मिलने के बाद करंडे थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कपासी गांव में जमीनी विवाद में कपासी गांव में मारपीट, तीन घायल
कपासी गांव में जमीनी विवाद में कपासी गांव में मारपीट, तीन घायल। गौरतलब है कि 
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कपासी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में घायल अशोक मिस्त्री ने बताया कि गांव में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के कई लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान कपासी गांव निवासी अशोक मिस्त्री, बद्री मिस्त्री तथा उमा देवी के रूप में हुई है। तीनों का शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का इलाज किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद करंडे थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
    1
    लखीसराय जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय रोजगार कैंप में 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार कैंप में सत्य माइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।जिला नियोजन कार्यालय कर्मी JSE राहुल कुमार ने बताया कि रोजगार कैंप में कुल 95 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। सभी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 24 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि ऐसे रोजगार कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा नियोजकों और रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। ऑनलाइन आवेदन और ऑर्डर डाउनलोड की सुविधा शुरू, नंदनामा ग्राम कचहरी में मिली सफलता। लखीसराय। रामगढ़ चौक प्रखंड* के आठों ग्राम कचहरी में पिछले 1 साल से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब ग्राम कचहरी ऐप पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही अपने मामले की जानकारी मिल जा रही है। ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज देखने की सुविधा नंदनामा ग्राम कचहरी की सरपंच प्रमिला देवी और सचिव नवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ग्राम कचहरी में आवेदन सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। मामले के निष्पादन के बाद ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भी ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिसे आवेदक आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मामले का उदाहरण हाल ही में नंदनामा ग्राम कचहरी में वाद संख्या 4/26 में विकास कुमार शर्मा बनाम प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव शर्मा और अरविंद शर्मा का फौजदारी मामला आया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्याय पीठ के पंच सदस्यों ने मामले की हकीकत जानने के लिए आसपास के लोगों से बातचीत और साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसकी अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई। सुनवाई के समय उपसरपंच सियाराम महतो सहित पंच सदस्य पमपम देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, शिल्पी कुमारी, पिंकी देवी, अशर्फी यादव, पिंटू कुमार उपस्थित थे। 3 दिन में जमा करने होंगे मूल दस्तावेज सचिव नवलेश कुमार ने बताया कि ग्राम कचहरी को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अब सभी आवेदन ऐप के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें 3 दिनों के अंदर मूल दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होते हैं। इसके बाद सुनवाई की तारीख तय कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है। इससे आवेदक को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने मोबाइल से ही तारीख, ऑर्डर और मामले की स्थिति देख सकते हैं। ग्राम कचहरी के इस डिजिटल कदम से आम लोगों को त्वरित न्याय और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
    1
    रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। 
रामगढ़ चौक: अब "ग्राम कचहरी ऐप" से घर बैठे देखें अपने मामले की स्थिति। 
ऑनलाइन आवेदन और ऑर्डर डाउनलोड की सुविधा शुरू, नंदनामा ग्राम कचहरी में मिली सफलता। 
लखीसराय।  
रामगढ़ चौक प्रखंड* के आठों ग्राम कचहरी में पिछले 1 साल से ऑनलाइन व्यवस्था लागू है। जानकारी के अभाव में लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे थे, लेकिन अब ग्राम कचहरी ऐप पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इससे ग्रामीणों को अब घर बैठे ही अपने मामले की जानकारी मिल जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज देखने की सुविधा  
नंदनामा ग्राम कचहरी की सरपंच प्रमिला देवी और सचिव नवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि अब ग्राम कचहरी में आवेदन सीधे ऐप के माध्यम से प्राप्त हो रहे हैं। मामले के निष्पादन के बाद ऑर्डर और अन्य दस्तावेज भी ऑनलाइन ऐप पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं, जिसे आवेदक आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
मामले का उदाहरण 
हाल ही में नंदनामा ग्राम कचहरी में वाद संख्या 4/26 में विकास कुमार शर्मा बनाम प्रवेश शर्मा, नवीन शर्मा, संजीव शर्मा और अरविंद शर्मा का फौजदारी मामला आया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्याय पीठ के पंच सदस्यों ने मामले की हकीकत जानने के लिए आसपास के लोगों से बातचीत और साक्ष्य एकत्रित करने का निर्देश दिया। इसकी अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई।
सुनवाई के समय उपसरपंच सियाराम महतो सहित पंच सदस्य पमपम देवी, रिंकू देवी, चंपा देवी, शिल्पी कुमारी, पिंकी देवी, अशर्फी यादव, पिंटू कुमार  उपस्थित थे।
3 दिन में जमा करने होंगे मूल दस्तावेज 
सचिव नवलेश कुमार   ने बताया कि ग्राम कचहरी को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अब सभी आवेदन ऐप के माध्यम से लिए जा रहे हैं। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते हैं, उन्हें 3 दिनों के अंदर मूल दस्तावेज कार्यालय में जमा करने होते हैं। इसके बाद सुनवाई की तारीख तय कर उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है।
इससे आवेदक को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वे अपने मोबाइल से ही 
तारीख, ऑर्डर और मामले की स्थिति देख सकते हैं।
ग्राम कचहरी के इस डिजिटल कदम से आम लोगों को त्वरित न्याय और पारदर्शिता मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में गूंजा 'डीआईजी साहब की जय', जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मान मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक विदाई, डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मानित मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर में सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार शाम डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने भावपूर्ण और भव्य विदाई दी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों ने उनके प्रति सम्मान और स्नेह का अनूठा उदाहरण पेश किया। जवानों ने डीआईजी रविंद्र भगत को फूलों से सजी जीप पर बैठाकर रस्से से खींचते हुए पूरे सीआरपीएफ़ परिसर का भ्रमण कराया। इसके बाद उन्हें कंधों और गोद में उठाकर उनके सरकारी आवास तक पहुंचाया गया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज और "डीआईजी साहब की जय" के नारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे विदाई समारोह बेहद भावुक और यादगार बन गया। यात्रा के दौरान कैंप आवास में रहने वाले अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों ने जगह-जगह डीआईजी रविंद्र भगत का स्वागत-सत्कार किया। वहीं मोकामाघाट स्थित दिनकर द्वार के समीप स्थानीय दुकानदारों ने भी उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। विदाई यात्रा के दौरान डीआईजी रविंद्र भगत ने शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में रुककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद यात्रा पुनः उनके सरकारी आवास तक पहुंची। यह भावुक विदाई समारोह जवानों और अपने वरिष्ठ अधिकारी के बीच गहरे विश्वास, सम्मान, आत्मीयता और पारिवारिक रिश्ते का प्रतीक बन गया। उपस्थित सभी लोगों के लिए यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।
    1
    मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में गूंजा 'डीआईजी साहब की जय', जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मान
मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक विदाई, डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने अनोखे अंदाज़ में किया सम्मानित
मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर में सेवानिवृत्त होने के बाद शनिवार शाम डीआईजी रविंद्र भगत को जवानों ने भावपूर्ण और भव्य विदाई दी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों ने उनके प्रति सम्मान और स्नेह का अनूठा उदाहरण पेश किया।
जवानों ने डीआईजी रविंद्र भगत को फूलों से सजी जीप पर बैठाकर रस्से से खींचते हुए पूरे सीआरपीएफ़ परिसर का भ्रमण कराया। इसके बाद उन्हें कंधों और गोद में उठाकर उनके सरकारी आवास तक पहुंचाया गया। पूरे परिसर में तालियों की गूंज और "डीआईजी साहब की जय" के नारों से माहौल गूंजता रहा, जिससे विदाई समारोह बेहद भावुक और यादगार बन गया।
यात्रा के दौरान कैंप आवास में रहने वाले अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों ने जगह-जगह डीआईजी रविंद्र भगत का स्वागत-सत्कार किया। वहीं मोकामाघाट स्थित दिनकर द्वार के समीप स्थानीय दुकानदारों ने भी उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।
विदाई यात्रा के दौरान डीआईजी रविंद्र भगत ने शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में रुककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद यात्रा पुनः उनके सरकारी आवास तक पहुंची।
यह भावुक विदाई समारोह जवानों और अपने वरिष्ठ अधिकारी के बीच गहरे विश्वास, सम्मान, आत्मीयता और पारिवारिक रिश्ते का प्रतीक बन गया। उपस्थित सभी लोगों के लिए यह पल लंबे समय तक यादगार रहेगा।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • जिला स्थापना दिवस पर महान विभूतियों को किया गया नमन, विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प शेखपुरा। जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शेखपुरा के निर्माण और विकास में योगदान देने वाली महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान जिले के सृजनकर्ता स्वर्गीय राजो सिंह सहित अन्य समाजसेवियों एवं अग्रणी व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शेखपुरा का गौरवशाली इतिहास जिले के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राजो सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों के प्रयासों से शेखपुरा को अलग जिला बनाने का सपना साकार हुआ, जिसे आज नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से जिले के समग्र विकास में सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शेखपुरा के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    जिला स्थापना दिवस पर महान विभूतियों को किया गया नमन, विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
शेखपुरा। जिले के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शेखपुरा के निर्माण और विकास में योगदान देने वाली महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान जिले के सृजनकर्ता स्वर्गीय राजो सिंह सहित अन्य समाजसेवियों एवं अग्रणी व्यक्तित्वों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में शामिल जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शेखपुरा का गौरवशाली इतिहास जिले के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि राजो सिंह जैसे महान व्यक्तित्वों के प्रयासों से शेखपुरा को अलग जिला बनाने का सपना साकार हुआ, जिसे आज नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से जिले के समग्र विकास में सहयोग करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शेखपुरा के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    2 hrs ago
  • पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
    1
    पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
पक़रीबरावा : 8 साल की बच्ची की हत्या पर गरमाई राजनीति, राजन नायक ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.