logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेला मैदान की स्टेज बनी डाकघर के लिए मुसीबत, उपडाकपाल ने नगर पालिका को लिखा पत्र* बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 बृजनगर। कस्बे के मेला मैदान स्थित उपडाकघर परिसर में बारिश के पानी के कारण सरकारी संपत्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मेला मैदान की स्टेज की छत से निकलने वाला बारिश का पानी सीधे डाकघर परिसर में घुस रहा है, जिससे विभाग का लाइट कंट्रोल सिस्टम और अर्थिंग सिस्टम कभी भी ठप हो सकता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपडाकपाल ने नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा है। नगर उपडाकपाल यतेंद्र मीणा द्वारा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरिओम गुर्जर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हर बारिश में स्टेज की छत का पानी डाकघर परिसर की ओर बहता है। यह पानी सीधे विद्युत उपकरणों के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे या शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी हुई है। डाक विभाग का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी नगर पालिका कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मिलकर अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उस समय अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यदि डाकघर का लाइट कंट्रोल सिस्टम या अर्थिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त होता है, अथवा कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों की होगी। डाक विभाग ने मांग की है कि स्टेज की छत के पानी का निकास तत्काल डाकघर परिसर से हटाया जाए और इसका स्थायी समाधान किया जाए।

15 hrs ago
user_LAVESH MITTAL
LAVESH MITTAL
Clothing Shop नगर, भरतपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

मेला मैदान की स्टेज बनी डाकघर के लिए मुसीबत, उपडाकपाल ने नगर पालिका को लिखा पत्र* बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 बृजनगर। कस्बे के मेला मैदान स्थित उपडाकघर परिसर में बारिश के पानी के कारण सरकारी संपत्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। मेला मैदान की स्टेज की छत से निकलने वाला बारिश का पानी सीधे डाकघर परिसर में घुस रहा है, जिससे विभाग का लाइट कंट्रोल सिस्टम और अर्थिंग सिस्टम कभी भी ठप हो सकता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपडाकपाल ने नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजा है। नगर उपडाकपाल यतेंद्र मीणा द्वारा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरिओम गुर्जर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि हर बारिश में स्टेज की छत का पानी डाकघर परिसर की ओर बहता है। यह पानी सीधे विद्युत उपकरणों के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे या शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी हुई है। डाक विभाग का कहना है कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी नगर पालिका कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मिलकर अधिकारियों को अवगत कराया गया था। उस समय अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पत्र में साफ चेतावनी दी गई है कि लगातार हो रही बारिश के कारण यदि डाकघर का लाइट कंट्रोल सिस्टम या अर्थिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त होता है, अथवा कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों की होगी। डाक विभाग ने मांग की है कि स्टेज की छत के पानी का निकास तत्काल डाकघर परिसर से हटाया जाए और इसका स्थायी समाधान किया जाए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • शिव महापुराण कथा में डॉ. जितेंद्र सिंह ने अर्पित किए 11 हजार रुपये लक्ष्मण मंदिर में दंडवत प्रणाम कर कथा व्यास पंडित मुरारी लाल पाराशर को भेंट की राशि, माला व प्रसाद देकर किया सम्मान डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक आयोजन के लिए सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर मंदिर में दंडवत प्रणाम किया और शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की भेंट राशि समर्पित की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पंडित मुरारी लाल पाराशर को भेंट राशि अर्पित की। इस अवसर पर पंडित मुरारी लाल पाराशर ने डॉ. जितेंद्र सिंह को माला पहनाकर एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह बड़े ही सरल, सहज और मिलनसार बृजवासी हैं। शहर में जब भी कोई धार्मिक या सामाजिक आयोजन होता है, वे सर्वप्रथम ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। उनका धार्मिक आयोजनों के प्रति समर्पण और सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। इस दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर पानहोरी वाले बाबा संत शिव रामदास जी महाराज पीतम दास मंदिर महंत कृष्णा बाबा पूर्व जिला न्यायाधीश केदार लाल गुप्ता विजय दीक्षित लक्ष्मी तमोलिया मालती खंडेलवाल ममता बंसल एडवोकेट मोहिनी गोयलसहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे
    3
    शिव महापुराण कथा में डॉ. जितेंद्र सिंह ने अर्पित किए 11 हजार रुपये
लक्ष्मण मंदिर में दंडवत प्रणाम कर कथा व्यास पंडित मुरारी लाल पाराशर को भेंट की राशि, माला व प्रसाद देकर किया सम्मान
डीग। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक आयोजन के लिए सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह ने लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर मंदिर में दंडवत प्रणाम किया और शिव महापुराण कथा आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की भेंट राशि समर्पित की।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास पंडित मुरारी लाल पाराशर को भेंट राशि अर्पित की। इस अवसर पर पंडित मुरारी लाल पाराशर ने डॉ. जितेंद्र सिंह को माला पहनाकर एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया।
पंडित मुरारी लाल पाराशर ने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह बड़े ही सरल, सहज और मिलनसार बृजवासी हैं। शहर में जब भी कोई धार्मिक या सामाजिक आयोजन होता है, वे सर्वप्रथम ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। उनका धार्मिक आयोजनों के प्रति समर्पण और सहयोग सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सहभागिता और सहयोग से सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। इस दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर पानहोरी वाले बाबा संत शिव रामदास जी महाराज पीतम दास मंदिर महंत कृष्णा बाबा पूर्व जिला न्यायाधीश केदार लाल गुप्ता विजय दीक्षित लक्ष्मी तमोलिया मालती खंडेलवाल ममता बंसल एडवोकेट मोहिनी गोयलसहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति अभिनव खुशी फाउंडेशन के द्वारा पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सावन के प्रत्येक रविवार को पौधा रोपण किया जा रहा है आज संस्था द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया और इस अवसर पर तुलेडा के पटवार भवन व मोक्ष स्थल तुलेडा अलवर में 51 मित्रों के नाम से पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया संस्था अपील की जितना हो सके लोगों को समझना होगा पेड़ हे तो जीवन है इस अगर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं हे इस लिए हमारा नैतिक दायित्व ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी है कि हम को प्रकृति का संरक्षण करना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच बब्बल यादव जी , प्रदेशाध्यक्ष मनोज आर्य, , राहुल कुमार, ऋतिक नीरज ,कृष कुमार, अजय ,राजीव , मयंक, अभिनव,साहिल जिलसाद, नवीन आदि लोग उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति अभिनव खुशी फाउंडेशन के द्वारा पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सावन के प्रत्येक रविवार को पौधा रोपण किया जा रहा है आज संस्था द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया और इस अवसर पर तुलेडा के पटवार भवन व मोक्ष स्थल तुलेडा अलवर में 51 मित्रों के नाम से पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया संस्था अपील की जितना हो सके लोगों को समझना होगा पेड़ हे तो जीवन है इस अगर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं हे इस लिए हमारा नैतिक दायित्व ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी है कि हम को प्रकृति का संरक्षण करना होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच बब्बल यादव जी , प्रदेशाध्यक्ष मनोज आर्य, , राहुल कुमार, ऋतिक नीरज ,कृष कुमार, अजय ,राजीव , मयंक, अभिनव,साहिल जिलसाद, नवीन आदि लोग उपस्थित रहे।
    3
    प्रेस विज्ञप्ति
 अभिनव खुशी फाउंडेशन  के द्वारा पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सावन के प्रत्येक रविवार को पौधा रोपण किया जा रहा है आज संस्था द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित  सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया और इस अवसर पर तुलेडा के पटवार भवन व  मोक्ष स्थल तुलेडा अलवर  में 51  मित्रों के नाम से पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया संस्था अपील की जितना हो सके लोगों को समझना होगा पेड़ हे तो जीवन है इस अगर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं हे इस लिए हमारा नैतिक दायित्व ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी है कि हम को प्रकृति का संरक्षण करना होगा। इस अवसर पर मुख्य  अतिथि सरपंच बब्बल यादव जी ,  प्रदेशाध्यक्ष मनोज आर्य,  , राहुल कुमार,  ऋतिक  नीरज ,कृष कुमार, अजय ,राजीव , मयंक, अभिनव,साहिल जिलसाद, नवीन  आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति
अभिनव खुशी फाउंडेशन  के द्वारा पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सावन के प्रत्येक रविवार को पौधा रोपण किया जा रहा है आज संस्था द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित  सभी युवाओं को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया गया और इस अवसर पर तुलेडा के पटवार भवन व  मोक्ष स्थल तुलेडा अलवर  में 51  मित्रों के नाम से पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया संस्था अपील की जितना हो सके लोगों को समझना होगा पेड़ हे तो जीवन है इस अगर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन संभव नहीं हे इस लिए हमारा नैतिक दायित्व ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी है कि हम को प्रकृति का संरक्षण करना होगा। इस अवसर पर मुख्य  अतिथि सरपंच बब्बल यादव जी ,  प्रदेशाध्यक्ष मनोज आर्य,  , राहुल कुमार,  ऋतिक  नीरज ,कृष कुमार, अजय ,राजीव , मयंक, अभिनव,साहिल जिलसाद, नवीन  आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_जितेन्द्र कुमार यादव
    जितेन्द्र कुमार यादव
    Mechanic अलवर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कान्हा की नगरी में भोले के कांवरियों की धूम कावर यात्रा जोडरो पर कान्हा की नगरी में भोले के कांवरियों की धूम का
    1
    कान्हा की नगरी में भोले के कांवरियों की धूम कावर यात्रा जोडरो पर
कान्हा की नगरी में भोले के कांवरियों की धूम का
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोमा से निकाली हर घर तिरंगा यात्रा मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा रैली लगे देशभक्ति नारे
    1
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोमा से निकाली हर घर तिरंगा यात्रा
मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा रैली लगे देशभक्ति नारे
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मलेशिया टूर HDFC Life insurance se फुल टाइम मस्ती कार्तिकी स्वामी
    1
    मलेशिया टूर HDFC Life insurance se फुल टाइम मस्ती कार्तिकी स्वामी
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • यमुना का जलस्तर बढ़ा वृन्दावन मे एकादशी पर भारी भीड़ श्रद्धालु जलभराव के बीच ही परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय नाविकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। Locetion मथुरा,यूपी मथुरा-वृंदावन में यमुना का बढ़ता जलस्तर अब चिंता का कारण बनता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का पानी तेजी से बढ़ा है। वृंदावन के प्रसिद्ध केशी घाट पर परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया है। एकादशी पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलभराव के बीच ही परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय नाविकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वृंदावन के केशी घाट पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। परिक्रमा मार्ग के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है, जबकि आरती घाट की कई सीढ़ियां भी यमुना में डूब चुकी हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है और लोग पानी के बीच से होकर परिक्रमा कर रहे हैं। स्थानीय नाविकों का आरोप है कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। नाविकों ने प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मथुरा में आज सुबह यमुना का जलस्तर 164.90 दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते घाटों और परिक्रमा मार्ग पर खतरा बढ़ता जा रहा है। बढ़ती भीड़ और जलभराव को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। आस्था के इस महापर्व पर हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं, लेकिन बढ़ता यमुना जलस्तर लगातार खतरे की चेतावनी दे रहा है। स्थानीय नाविक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो निचले इलाकों और घाटों पर अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।
    4
    यमुना का जलस्तर बढ़ा 

वृन्दावन मे एकादशी पर भारी भीड़
 श्रद्धालु जलभराव के बीच ही परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय नाविकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Locetion मथुरा,यूपी
मथुरा-वृंदावन में यमुना का बढ़ता जलस्तर अब चिंता का कारण बनता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का पानी तेजी से बढ़ा है। वृंदावन के प्रसिद्ध केशी घाट पर परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया है। एकादशी पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलभराव के बीच ही परिक्रमा कर रहे हैं। इस बीच स्थानीय नाविकों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
वृंदावन के केशी घाट पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। परिक्रमा मार्ग के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया है, जबकि आरती घाट की कई सीढ़ियां भी यमुना में डूब चुकी हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है और लोग पानी के बीच से होकर परिक्रमा कर रहे हैं।
स्थानीय नाविकों का आरोप है कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। नाविकों ने प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, मथुरा में आज सुबह यमुना का जलस्तर 164.90 दर्ज किया गया। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते घाटों और परिक्रमा मार्ग पर खतरा बढ़ता जा रहा है। बढ़ती भीड़ और जलभराव को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है।
आस्था के इस महापर्व पर हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं, लेकिन बढ़ता यमुना जलस्तर लगातार खतरे की चेतावनी दे रहा है। स्थानीय नाविक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासन पर है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए और क्या कदम उठाए जाते हैं।
फिलहाल यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है तो निचले इलाकों और घाटों पर अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Rajesh lawaniya
    Rajesh lawaniya
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.