Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में बड़ा हादसा: कार चार्जिंग के दौरान लगी आग, से कई की मौत राहुल गोस्वामी पत्रकार की रिपोर्ट इंदौर में बुधवार करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं
Rahul Goswami journalist
इंदौर में बड़ा हादसा: कार चार्जिंग के दौरान लगी आग, से कई की मौत राहुल गोस्वामी पत्रकार की रिपोर्ट इंदौर में बुधवार करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं
More news from Bhopal and nearby areas
- 🏥 हमीदिया अस्पताल मामला: लापरवाही या गंभीर अपराध? भोपाल के हमीदिया अस्पताल से सामने आया यह मामला बेहद चौंकाने वाला और गंभीर है। 📌 क्या हुआ पूरा मामला? एक नवजात बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) भी दे दिया गया जब परिवार ICU में बच्ची का शव लेने पहुंचा, तो 👉 बच्ची के शरीर में हलचल (movement) दिखाई दी परिजनों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है क्यों ये मामला गंभीर है? यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि कई स्तर पर बड़ा अपराध माना जा सकता है: बिना पूरी पुष्टि के मौत घोषित करना गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना मरीज की स्थिति की सही निगरानी न करना नवजात जैसी संवेदनशील स्थिति में बड़ी मेडिकल गलती1
- Post by Rahul Rahul1
- रायसेन। आगामी त्योहारों को देखते हुए रायसेन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) कमलेश कुमार खरपूसे ने जिले के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं। एएसपी खरपूसे ने सख्त चेतावनी दी है कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पोस्ट करने वाला ही नहीं, बल्कि ऐसी खबरों को बिना जांचे-परखे शेयर करने वाले भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। पुलिस का सायबर सेल 24 घंटे सक्रिय है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।1
- राजधानी भोपाल के सबसे बड़े कब्रस्तान झदा के प्रबंधन के अनियमित आचरण के कारण कब्रस्तान के पिछले दरवाजे पर सीवेज लाइन फूट जाने के कारण करीब दो माह से सीवेज की गंदगी कब्रस्तान में फैल रही है तथा तमाम गंदगी से कब्रों को नुकसान हो रहा है। रमजान माह में भी पूरी गंदगी कब्रस्तान में फैल रही थी। कल ईद उल फ़ितर का त्यौहार है। मुस्लिम धर्मावलंबी अपने दिवंगतों की कब्रों पर ईद के दिन जायेंगे फातेहा पड़ेंगे। ऐसे में कब्रस्तान के पिछले दरवाजे की सीवेज लाइन फूट जाने के बाद फेल रही गंदगी से लोगों में आक्रोश व्याप्त होगा। आल इंडिया जमीयत इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने प्रशासन,नगर निगम और कब्रस्तान प्रबंधन से अपील की है कि शीघ्र कार्यवाही करें।1
- रायसेन जिले में गुरुवार दोपहर एक किसान की थ्रेसर मशीन में फंसकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किसान की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सिर पिसकर गायब हो गया। सिर्फ धड़ ही बचा। मामला बाड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नर्मदा कहार (42) पुत्र छुट्टन कहार के रूप में हुई है, जो बाड़ी के वार्ड नंबर 01 के निवासी थे। हादसे में उनके हाथ भी कट गए। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कटे के निशान हैं। मशीन के अंदर खून के छींटे मिले हैं।1
- Post by Mr katki Ji1
- शहर की सबसे बड़ी जामा मस्जिद में हुआ रोज़ा इफ्तार शहर वासियों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश। मंडीदीप। शहर की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी जामा मस्जिद में कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला। साथ ही सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। इफ्तार कार्यक्रम में नगर के गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र जैन, डॉ. अशोक सोनी, सुधीर अग्रवाल, कांग्रेस नेता दीपेश मीणा, दशरथ मीणा, कैलाश अहिरवार, राजू मेहर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, हिंदू उत्सव समिति के सचिव अशोक भार्गव, भाजपा नेता विशाल मारन शहर के प्रमुख लोग शामिल रहे। इसके अलावा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष मो. सोहेल खान, असलम पठान, मंडी मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मो. अल्ताफ खान, हाजी अब्दुल खान, नौसाद पठान, नयापुरा के गुड्डू रमजान, पूर्व पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, हबीब खान, सद्दाम खान, इमरान खान, सैयद अहमद अली, सलमान खान, नसीम मंडी, शाहिल खान, आशु खान, आमिर खान, शुवूर अली सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी एकता, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया।1
- रायसेन। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती 'चेटी चण्ड' का महापर्व जिला मुख्यालय पर अपार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ पूरा वातावरण "आयो लाल-झूलेलाल" और भक्तिमय गीतों से सराबोर रहा। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्वल्पाहार वितरित कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और आकर्षक झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में विसर्जन और महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के नागरिक शामिल हुए।1