दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित गोह(औरंगाबाद) देवकुंड थाना परिसर में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन की। बैठक में प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी,बीडीओ डॉ राजेश कुमार दिनकर, सीओ संजय कुमार, महंत कन्हैयानंद पुरी, थानाध्यक्ष मनीष कुमार,पंचायत जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एसडीओ अमीत राजन ने बताया कि जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं बिहार कला संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 16 व 17 फरवरी को प्रस्तावित तिथि निर्धारित की गई है। यह आयोजन देवकुंड स्थित रामशरण सिंह यादव कॉलेज के खेल मैदान आयोजित की जाएगी। इसके प्रचार प्रसार के चौक चौराहों पर होडिंग लगाए जाएंगे। बैठक में स्थानीय कलाकारों के चयन पर विशेष चर्चा की गई। एसडीओ ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। नौरंगा मोड़, दुलार बिगहा मोड़, हॉस्पिटल मोड़, हथियारा-बनतारा एवं अन्य मार्गों पर ड्रॉप गेट बनाएं जायेंगे। मुख्य

- Post by NAITIK BHARAT NEWS1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसी गांव निवासी महेश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि श्रीनिवास कृषि कार्य संपन्न कर शाम में अपने खेत से घर जा रहा था, जैसे सड़क पार कर रहा था कि अचानक एक तेज रफ्तार बोलोरो वाहन ने टक्कर मार दी। हालांकि कुछ लोगों द्वारा वाहन की पहचान कर ली गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पीएचसी में भर्ती कराया जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जें में लेकर अग्रेत्तर कारवाई कर रही है। वहीं मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।1
- रफीगंज प्रखंड के भेटनीयां एवं सिहुली पैक्स के चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 11 मार्च को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। सिहुली पंचायत के पैक्स उम्मीदवार नवरत्न शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य किसानों के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। चुनाव को लेकर क्षेत्र में प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है और 18 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद प्रखंड के शिव भजन बिगहा गांव में घर व बिजली की तार पर सूखा पेड़ गिरने से बाल बाल ग्रामीण बचे1
- अनाज लदे बोरा से दबने के कारण मजदूर की मौत। परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदाम में बोरा से दबने के कारण हरेंद्र राम की मौत। परिजनों में मची चीख पुकार काफी समझने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। अरवल । आज अरवल जिला अंतर्गत बलिदाद बाजार के पास बने गोदाम में हरेंद्र राम नामक मजदूर की बोर से दबने के कारण मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई सूचना मिलते ही परासी थाना ,मेहंदिया थाना ,और अरवल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने बुझाने की कोशिश करने लगे। तब जाकर परिजनों के द्वारा बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए तैयार हुऐ।2
- प्रकाशनार्थ। । आज दिनांक 14 मार्च 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से अरवल जिला कार्यालय में दुनिया के महान चिंतक कम्युनिस्ट ,विचारक कॉमरेड कार्ल मार्क्स की 143 में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड अरविंद कुमार अधिवक्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सचिव कॉमरेड अरुण कुमार पासवान अधिवक्ता,रामचंद्र पाठक, कामरेड सुशील कुमार , कॉमरेड दीनानाथ सिंह कॉमरेड शैलेश कुमार अधिवक्ता ,पंकज कुमार राय अधिवक्ता,जयराम यादव आदि नेताओं ने उनके तौलिया चित्र पर माल्यार्पण किया और मजदूर आंदोलन में उनके द्वारा किए गए योगदान का वर्णन किया इस कार्यक्रम में पार्टी के दर्जनों साथियों एवं आम मेहनतकश शामिल हुए।3
- वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में,गया पुलिस STF द्वारा मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 238/26 में लूटी गए सामान की बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले के संबंध में जानकारी दी गई।1
- गोह(औरंगाबाद) शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के मुंजहड़ा गांव में घरेलू कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शंभू पासवान के 27 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूनम अपने घर में खाना बनाने के लिए तैयारी कर रही थी जहां वह विद्युत के संपर्क में आ गई, जिसे वह पूरी तरह से घायल हो गई घायल महिला को परिजनों की मदद से गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया है।1