Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज पूरी दुनिया में आस्था शांति और कल्याण का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध पूर्णिमा को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा बौद्ध विहार और पूजा स्थलों पर श्रद्धांजलि लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है सुबह से ही दीप जलाकर ध्यान लगाकर और गरीबों को दान देकर इस दिन को विशेष बनाया जा रहा है देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बुद्ध पूर्णिमा को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
PRADEEP PURI
आज पूरी दुनिया में आस्था शांति और कल्याण का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध पूर्णिमा को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा बौद्ध विहार और पूजा स्थलों पर श्रद्धांजलि लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है सुबह से ही दीप जलाकर ध्यान लगाकर और गरीबों को दान देकर इस दिन को विशेष बनाया जा रहा है देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बुद्ध पूर्णिमा को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है संवाददाता रेनू पुरी की रिपोर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ट्रांसफ़ॉर्मर के ठीक सामने गाड़ियां पार्क नहीं करनी चाहिए, और न ही लोगों को खड़ा होना चाहिए; एक तय सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए।* *गाड़ी पार्क करने या उसके बहुत पास खड़े होने से खतरनाक नतीजे हो सकते हैं।* *अगर आप बहुत पास खड़े होंगे, तो मैग्नेटिक फ़ील्ड आपको अपनी ओर खींच लेगी—पीछे कुछ नहीं छोड़ेगी, यहां तक कि आपकी हड्डियों का ढांचा भी नहीं।*1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- *तत्कालीन CMO द्वारा किएभृष्टाचारो का खुलासा करने की सजा भुगत रहा डॉक्टर* बुलन्दशहर- के CMO रहे डॉ विनयकुमार सिंह ने एक महिला डॉ पुनम सिंह के साथ मिलकर शासन के करोड़ो रुपयो का घोटाला किया है। जिसकी शिकायतसिकन्द्राबाद राजकीय चिकित्सालय मेंतैनात जिले के एकमात्र हड्डी रोग विशेषयज्ञ डॉ प्रदीपकुमार शर्मा ने चिकित्सा मंत्री उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य की मगर कोई कार्यवाही उक्त दोनों पर नही हुई।शिकायत की भनक लगते ही सी एम ओ ने डॉक्टर प्रदीप को ड्यूटी न करने की कहकर घर बैठा दिया उसका कहना था मेरी कही भी शिकायत करलो कुछ नही होगा। में पैसा ऊपर तक भेजता हूँ। आज 600 दिन से डॉक्टर प्रदीप घर बैठे है। डॉक्टर की धर्मपत्नी पारुल शर्मा ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की व माननीय महामहिम राष्ट्रपति को भी शिकायती पत्र लिख सम्पूर्ण मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। उधर सिकन्द्राबाद के पूर्व एमएलए विमलासिंह सोलंकी व नगरपालिका सिकन्द्राबाद प्रदीप दीक्षित ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा है कि सिकन्द्राबाद औद्योगिक क्षेत्र है व नेशनल हाइवे पर स्थित है यहाँ आये दिन एक्सीडेंट होते रहते है जिस कारण यहाँ हड्डी रोग विशेषयज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति आवश्यक है पूरे जिले के 24 राजकीय चिकित्सालयो में केवल डॉ प्रदीप ही हड्डी रोग विशेषयज्ञ थे जिन्हें सीएमओ डॉ विनय ने घर बैठा दिया है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय जनता की मांग है कि तत्कालीन सीएमओ विनयकुमार सिंह की कारगुजारी गबन के मामलो की सीबीआई से जांच कराकर उचित कार्यवाही कराई जाये। *बुलन्दशहर से यूपी एमपी हैड आर के शर्मा की रिपोर्ट*1
- *कौशांबी में जंगल से भटककर गांव पहुंचा हिरन, ग्रामीणों के दौड़ाने पर हुआ घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू* कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बराईन का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन पहुंच गया। अचानक गांव में हिरन दिखने से हड़कंप मच गया। *भागने में टकराया, टूटी सींग:* गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों और कुत्तों ने हिरन को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हिरन की बांस की कोठी से टक्कर हो गई। टक्कर से हिरन की सींग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। *2 घंटे चला रेस्क्यू:* स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने हिरन को सुरक्षित पकड़ा। *इलाज जारी, चिड़ियाघर भेजा जाएगा:* घायल हिरन को मंझनपुर स्थित पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद हिरन को कानपुर चिड़ियाघर में सुरक्षित भेज दिया जाएगा। गांव में हिरन मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर उसे परेशान न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।4
- आरोप है की दिल्ली पुलिस के एक जवान को जैसे ही पता चला की ये डिलीवरी बॉय बिहार का है, इस पर वह और आग बबूला हो गया, उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी !! विपक्ष के कई नेता अभी इस युवक के परिवार वालों मिलने तक नहीं गए !! बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को इस बात की जानकारी मिली तो वो तुरंत इस युवक के परिवार वालों से मिलने गए क्षमतानुसार मदद किया1
- समाज के पथ प्रदर्शक हैं जैन आचार्य एवं जैन धर्मावलंबी । समाज का प्रतिबिंब है जैन धर्म1
- गाजियाबाद :- थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद1
- ब्रेकिंग न्यूज़। बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर खुर्जा देहात क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की पहचान अब हो गई है। गांव हसनगढ़ के बंबे में मिला युवक का शव, जिसकी पहचान कृष्ण कुमार पुत्र रतिराम, निवासी ग्राम पाली, थाना सूरजपुर, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि युवक के गले और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जबकि शरीर पर सिर्फ लंगोट थी, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। वहीं खुर्जा देहात पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि यह हादसा है या फिर किसी साजिश का हिस्सा। फिलहाल, परिजनों के आने के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।1
- *कौशाम्बी: भूमिहीन दलित परिवार का आरोप—रिश्वत न देने पर छप्पर गिराया, भेदभाव का भी लगाया आरोप* *कौशाम्बी संदेश* *कौशाम्बी जनपद* के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमालमऊ से एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी दिलीप कुमार सरोज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह भूमिहीन है और सड़क किनारे छप्पर डालकर परिवार सहित गुजर-बसर कर रहा था पीड़ित के अनुसार, करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि पैसा न देने पर गाटा संख्या 113ख (तालाब की भूमि) का हवाला देते हुए छप्पर हटाने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि 29 अप्रैल 2026 को लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व नोटिस के जेसीबी से उसका छप्पर गिरवा दिया दिलीप सरोज ने यह भी आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति (पासी) से है जिसके चलते उसके साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि अन्य लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा होने के बावजूद उनके मकान नहीं गिराए जा रहे हैं घटना के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की है।1