logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें-शहाजहॉंपुर (उत्तर प्रदेश) बेटी का आरोप- अधिकारियों के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां की मौत । शाहजहांपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद उनकी बेटी ने अधिकारियों पर दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लगातार दबाव के कारण उनकी माँ मानसिक रूप से परेशान थीं। इस घटना के बाद अनुसूचित जाति समाज के लोगों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश और देश में अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले छात्र, कर्मचारी और मजदूरों को कई स्तरों पर भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

2 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
2 hrs ago

विडियो देखें-शहाजहॉंपुर (उत्तर प्रदेश) बेटी का आरोप- अधिकारियों के दबाव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां की मौत । शाहजहांपुर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत के बाद उनकी बेटी ने अधिकारियों पर दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लगातार दबाव के कारण उनकी माँ मानसिक रूप से परेशान थीं। इस घटना के बाद अनुसूचित जाति समाज के लोगों में रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रदेश और देश में अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले छात्र, कर्मचारी और मजदूरों को कई स्तरों पर भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • *रामनगर में भक्ति और विश्वास से भर उठा माहौल, सीएम धामी ने दी दर्शन- पूजन और भंडारे में की सहभागिता* *धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी* *2027 कुंभ मेले की तैयारियां शुरू, चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर* श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा। अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता। मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारा उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
    1
    *रामनगर में भक्ति और विश्वास से भर उठा माहौल, सीएम धामी ने दी दर्शन- पूजन और भंडारे में की सहभागिता* 
*धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी* 
*2027 कुंभ मेले की तैयारियां शुरू, चारधाम यात्रा को और सशक्त बनाने पर जोर* 
श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरा परिसर भक्ति एवं आस्था के वातावरण से सराबोर हो उठा।
अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक श्रद्धालु पर बजरंगबली की विशेष कृपा है, क्योंकि उनकी इच्छा के बिना कोई भी उनके दरबार तक नहीं पहुंच सकता।
मुख्यमंत्री ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कई बार उन्होंने यहां आने का प्रयास किया, लेकिन कार्यक्रम नहीं बन पाया। इस बार बजरंगबली की कृपा से अचानक कार्यक्रम तय हुआ और उन्हें दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए ईश्वर से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ है। वहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण से श्रद्धालुओं को अभूतपूर्व सुविधाएं प्राप्त हुई हैं। साथ ही केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में भी व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की पहचान और अधिक सशक्त हुई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त कानून लागू किए जा रहे हैं तथा धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जो पूरे देश के लिए एक उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारखंड और मानसखंड सहित अन्य स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत संरचना विकास के कार्य लगातार जारी हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में हर वर्ष श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी गई हैं। शीतकालीन यात्रा भी निरंतर संचालित हो रही है और चारधाम के कपाट खुलने तक जारी रहेगी। अब तक लगभग एक लाख साठ हजार श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकाल में भी बड़ी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जो राज्य में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को और अधिक सशक्त करना है, ताकि उत्तराखंड की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था का विषय है, इसलिए इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही हैं।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बजरंगबली की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमारा उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।”
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, महापौर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्री हनुमान धाम ट्रस्ट के आचार्य विजय एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इससे पूर्व रामनगर आगमन पर डिग्री कॉलेज मैदान में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
    user_NTL
    NTL
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कुत्ते को पीटने पर बवाल, महिला को धमकी, आरोपी महिला से बोला एक-दो का कत्ल करवाएगी तू, महिला के फोन में रिकॉर्ड हुई धमकी
    1
    विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड)
कुत्ते को पीटने पर बवाल, महिला को धमकी, 
आरोपी महिला से बोला एक-दो का कत्ल करवाएगी तू, महिला के फोन में रिकॉर्ड हुई धमकी
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • कालाढूंगी चकलुवा में युवक पर जानलेवा हमला ट्रैक्टर से रोदने की कोशिश
    1
    कालाढूंगी चकलुवा में युवक पर जानलेवा हमला ट्रैक्टर से रोदने की कोशिश
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    21 hrs ago
  • Post by Jagdish Ballabh Sharma
    1
    Post by Jagdish Ballabh Sharma
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    58 min ago
  • अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।
    1
    अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे।
इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • Post by Kanchan Kanchan
    1
    Post by Kanchan Kanchan
    user_Kanchan Kanchan
    Kanchan Kanchan
    रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    23 min ago
  • “खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू”
    1
    “खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू”
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    23 min ago
  • विडियो देखें- ऋषिकेश (उत्तराखंड) ऋषिकेश में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर शराब तस्कर को पकड़ा।
    1
    विडियो देखें- ऋषिकेश (उत्तराखंड)
ऋषिकेश में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर शराब तस्कर को पकड़ा।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.