उपयोग से पहले ही बदहाल हो गया टेढी गांव का सामुदायिक शौचालय नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की स्थिति को लेकर सामने आई यह तस्वीर व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गांवों को खुले में शौच से मुक्त कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका क्रियान्वयन सवालों के घेरे में है। टेढ़ी गांव के पिपरा मार्ग के किनारे लगभग छह लाख रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायत से बना सामुदायिक शौचालय आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शौचालय परिसर झाड़ियों से घिरा हुआ है, अंदर गोबर के उपले रखे जा रहे हैं और दरवाजे टूटकर हवा में झूल रहे हैं। वाशबेसिन और अन्य सुविधाएं भी पूरी तरह बेकार हो चुकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निर्माण के बाद रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह स्थिति न केवल सरकारी धन की बर्बादी को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीणों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं के साथ भी अन्याय है। यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय की नियमित साफ-सफाई, देखरेख और उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए, तो इसका सही लाभ मिल सकता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस बदहाल शौचालय की स्थिति में सुधार होता है। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत मोहन सिंह ने कहा कि शौचालय ग्राम पंचायत को हस्तांतरित न होने से यह उपयोगी विहिन हो गया है।
उपयोग से पहले ही बदहाल हो गया टेढी गांव का सामुदायिक शौचालय नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन की स्थिति को लेकर सामने आई यह तस्वीर व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य गांवों को खुले में शौच से मुक्त कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देना था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका क्रियान्वयन सवालों के घेरे में है। टेढ़ी गांव के पिपरा मार्ग के किनारे लगभग छह लाख रुपये की लागत से क्षेत्र पंचायत से बना सामुदायिक शौचालय आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शौचालय परिसर झाड़ियों से घिरा हुआ है, अंदर गोबर के उपले रखे जा रहे हैं और दरवाजे टूटकर हवा में झूल रहे हैं। वाशबेसिन और अन्य सुविधाएं भी पूरी तरह बेकार हो चुकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होता
है कि निर्माण के बाद रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यह स्थिति न केवल सरकारी धन की बर्बादी को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीणों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं के साथ भी अन्याय है। यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय की नियमित साफ-सफाई, देखरेख और उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए, तो इसका सही लाभ मिल सकता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इस बदहाल शौचालय की स्थिति में सुधार होता है। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत मोहन सिंह ने कहा कि शौचालय ग्राम पंचायत को हस्तांतरित न होने से यह उपयोगी विहिन हो गया है।
- अचानक मौसम में बदला करवट लोगों का हुआ बुरा हाल तेज हवा के साथ उड़ती रहा धूल तेज हवा के साथ उमस भरी गर्मी से लोग हुवे परेशान मौसम का मिजाज बदला अप्रैल माह में ही आपको लू का मजा। ऊपर से तेज हवा और उड़ते धूल ने लोगों को किया सराबोर। आज के दिन का तापमान लगभग 40 से 45 डिग्री के बीच रहा तेज हवा और धूल से लोगो को शांस लेने मे हो रही है दिक्क़त4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- adhikariyon ki laparvahi1
- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।2
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- कुशीनगर में मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया वायरल,गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद,जमकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट में 2 युवक हुए घायल,दोनो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी,पड़रौना कोतवाली अंतर्गत सिधुवा बाजार का मामला।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1