गौकशी के मामले में दो दोषियों को 4-4 साल की सजा, 5,050 रुपये जुर्माना सहारनपुर। गौकशी के मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दो अभियुक्तों को चार-चार वर्ष के सश्रम कारावास और प्रत्येक पर 5,050 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई मजबूत पैरवी का परिणाम माना जा रहा है। मामला वर्ष 2019 का है। 16 मई को नानौता पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रवेश कुमार निवासी फुगाना, मुजफ्फरनगर और बिलाल कुरैशी निवासी लोई, फुगाना को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से दो गाय, बोलेरो पिकअप, छोटी कुल्हाड़ी, छुरा और लकड़ी का गुटका बरामद हुआ था। इस मामले में थाना नानौता में गौवध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-प्रथम की अदालत में हुई। मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी निगरानी और शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) सतीश सैनी की सशक्त पैरवी के चलते अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए चार-चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। पुलिस की ओर से विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज राठी और पैरोकार हेड कांस्टेबल नौशाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गौकशी के मामले में दो दोषियों को 4-4 साल की सजा, 5,050 रुपये जुर्माना सहारनपुर। गौकशी के मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दो अभियुक्तों को चार-चार वर्ष के सश्रम कारावास और प्रत्येक पर 5,050 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई मजबूत पैरवी का परिणाम माना जा रहा है। मामला वर्ष 2019 का है। 16 मई को नानौता पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रवेश कुमार निवासी फुगाना, मुजफ्फरनगर और बिलाल कुरैशी निवासी लोई, फुगाना को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से दो गाय, बोलेरो पिकअप, छोटी कुल्हाड़ी, छुरा और लकड़ी का गुटका बरामद हुआ था। इस मामले में थाना नानौता में गौवध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफटीसी-प्रथम की अदालत में हुई। मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी निगरानी और शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) सतीश सैनी की सशक्त पैरवी के चलते अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए चार-चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। पुलिस की ओर से विवेचक वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज राठी और पैरोकार हेड कांस्टेबल नौशाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- पुलिस बदमाशो के बीच मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली ,घायल गिरफ्तार एक फरार , पकड़े गए बदमाश के ऊपर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज सहारनपुर फीड जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर के देवबंद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। सहारनपुर देवबंद पुलिस ग्राम लबकरी के पास देवबंद-बड़गांव रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल झबीरन जाने वाले रास्ते पर फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश गन्ने के खेत में बनी ट्यूबवैल और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान खालिद पुत्र बाबू निवासी बझेड़ी, थाना मंडी, हाल निवासी फौलादपुर, देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी थाना देवबंद में दर्ज गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार, खालिद के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और गोकशी जैसे गंभीर मामलों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। बाइट। अमित सिंह क्षेत्राधिकारी1
- सहारनपुर के अंबाला रोड पर ईदगाह के पास जलभराव में गिरी बाइक, राहगीरों ने खींचकर निकाला; निगम की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर अंबाला रोड स्थित ईदगाह के पास बारिश के बाद हुए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार शाम पानी से लबालब सड़क पर एक बाइक अचानक गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार को आसपास मौजूद राहगीरों ने बामुश्किल बाहर निकाला। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में सड़क पर भारी जलभराव के बीच बाइक गड्ढे में फंसी नजर आ रही है। आसपास के लोग बाइक को खींचकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।यह वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जिसके बाद लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अंबाला रोड पर ईदगाह के पास अक्सर जलभराव की स्थिति बनती है। इसी स्थान पर मंगल बाजार भी लगता है, जिससे बारिश के समय राहगीरों और दुकानदारों की परेशानी बढ़ जाती है।लोगों ने नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।1
- इस गंगा मे अंतिम संस्कार होता है. फिर भी सवाल क्यूँ. ...1
- बड़ी खबर | सहारनपुर के मंगल बाजार में बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक, बारिश होते ही बाजार बन जाता है ‘झील’; ₹75 शुल्क लेने के बावजूद सफाई, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद होने का आरोप** **सहारनपुर।** शहर के **मंगल बाजार** में बारिश के बाद जलभराव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार **ईदगाह गेट के सामने नाले ब्लॉक पड़े हैं**, जिसके कारण बारिश होते ही बाजार की सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं और पूरा इलाका किसी झील जैसा नजर आने लगता है। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि पानी भरने के बाद **नाले दिखाई तक नहीं देते**, जिससे बाजार में आने-जाने वाले व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के संबंध में पहले भी नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका। **वार्ड संख्या 66 के पार्षद हाजी गुलशेर** से भी स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और नगर निगम अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की है। व्यापारियों का आरोप है कि मंगल बाजार में उनसे **75 रुपये शुल्क** लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाओं का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में न तो बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था है, न नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था दिखाई देती है और न ही लोगों के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर पर्याप्त काम नजर नहीं आता, जबकि सफाईकर्मी हर सप्ताह शुल्क की पर्ची काटने पहुंच जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों का सवाल है कि **जब बाजार से शुल्क लिया जा रहा है तो उसके बदले सफाई, जल निकासी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है?** बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति केवल असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि खुले और जाम नालों के कारण किसी व्यक्ति के गिरने या किसी अन्य गंभीर हादसे की आशंका भी बनी रहती है। खासकर जब पानी के अंदर नाले दिखाई नहीं देते, तब बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि **मंगल बाजार में तत्काल नालों की सफाई कराई जाए, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।** साथ ही बाजार में पेयजल और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और जलभराव की स्थिति इसी तरह बनी रही तो **किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।** अब देखना होगा कि नगर निगम और वार्ड 66 के जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कब तक मौके पर कार्रवाई कराते हैं। **मंगल बाजार के व्यापारियों का सीधा सवाल है—शुल्क लिया जा रहा है तो सुविधाएं कब मिलेंगी?** **नगर निगम के सामने 5 बड़े सवाल** **➡️ मंगल बाजार के ईदगाह गेट के सामने नाले आखिर क्यों ब्लॉक हैं?** **➡️ बारिश होते ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हुआ?** **➡️ ₹75 शुल्क लेने के बावजूद व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं क्यों नहीं मिल रहीं?** **➡️ बाजार में नियमित सफाई और शौचालय की व्यवस्था कब होगी?** **➡️ पानी में नाले दिखाई नहीं देने की स्थिति में हादसा होने से पहले जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?** **जनहित में तत्काल कार्रवाई की जरूरत** **हलचल इंडिया न्यूज़** नगर निगम अधिकारियों और वार्ड 66 के पार्षद से अपील करता है कि इस समस्या को केवल बारिश के समय की शिकायत न मानकर **जनसुरक्षा और जनहित का गंभीर विषय** समझते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए। नालों की सफाई, जल निकासी और बाजार की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना बेहद जरूरी है, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को हर बारिश में जलभराव की परेशानी और संभावित हादसे के खतरे का सामना न करना पड़े। --- # 📺 HULCHUL INDIA 24x7 ### **बेबाक खबर • तेज असर** **GTPL Digital Cable TV Broadband** **SET TOP BOX NO. 195** 📰 **HULCHUL INDIA NEWS CHANNEL** **Hulchul India News** 📰 **VANDE BHARAT LIVE TV NEWS** **वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़** ✍️ **विशेष रिपोर्ट: एलिक सिंह** 📰 **संपादक: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़** 📍 **ब्यूरो प्रमुख: हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर** 📞 **खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना के लिए संपर्क:** **8217554083** **हलचल इंडिया न्यूज़ — खबर वही, जो असर करे।** **#HulchulIndia #HulchulIndiaNews #HulchulIndia247 #VandeBharatLiveTVNews #हलचलइंडिया #सहारनपुर #Saharanpur #SaharanpurNews #MangalBazar #मंगल_बाजार #Ward66 #नगरनिगमसहारनपुर #SaharanpurMunicipalCorporation #जलभराव #Waterlogging #नालाबंद #सफाईव्यवस्था #जनहित #बारिश #RainNews #CivicIssues #LocalNews #BreakingNews #SaharanpurNews #सहारनपुरन्यूज़**1
- बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यमुना संदेश न्यूज़ चैनल बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- चीन ने किया धोखा नेपाल में जल सैलाब से हजारों घर तबाह उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है नेपाल से आए नदिया ऊफान पर है1
- UP: कानपुर में बड़ा विमान हादसा, गंगा बैराज के पास क्रैश हुआ ट्रेनिंग विमान.1
- नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।1