बांगड कॉलेज प्राचार्य के विरुद्ध NSUI कार्यकर्ताओं का कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन पाली, 30 मार्च 2026 — बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर, पाली को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व NSUI जिला उपाध्यक्ष राकेश देवासी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के साथ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाखोड़ा ने आरोप लगाया कि पाली के बांगड़ कॉलेज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एक विशेष संगठन का दुपट्टा पहनकर उसका प्रचार करते हैं, जिससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है और विद्यार्थियों के बीच वैमनस्य फैल रहा है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने बताया कि इससे पूर्व भी कॉलेज आयुक्त विभाग, जयपुर द्वारा प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच करवाई गई थी। उन्होंने मांग की कि उस जांच को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी प्राचार्य को पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य पिछले दो वर्षों से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश संवास, छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर अली खत्री,ललित परिहार, NSUI पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया, योगेश खोरवाल, महेश बागोरिया, भरत सिंह, विकास राठौड़ सुब्हान संजरी, हिमांशु जलवाणिया, हर्ष, महेश मीणा, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बांगड कॉलेज प्राचार्य के विरुद्ध NSUI कार्यकर्ताओं का कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन पाली, 30 मार्च 2026 — बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ NSUI कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर, पाली को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व NSUI जिला उपाध्यक्ष राकेश देवासी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर NSUI जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल के साथ कार्यकर्ताओं ने कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते हुए प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जाखोड़ा ने आरोप लगाया कि पाली के बांगड़ कॉलेज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए एक विशेष संगठन का दुपट्टा पहनकर उसका प्रचार करते हैं, जिससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है
और विद्यार्थियों के बीच वैमनस्य फैल रहा है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष गणपत पटेल ने बताया कि इससे पूर्व भी कॉलेज आयुक्त विभाग, जयपुर द्वारा प्राचार्य के खिलाफ विभागीय जांच करवाई गई थी। उन्होंने मांग की कि उस जांच को सार्वजनिक किया जाए तथा दोषी प्राचार्य को पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य पिछले दो वर्षों से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जिसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राकेश संवास, छात्रसंघ उपाध्यक्ष असगर अली खत्री,ललित परिहार, NSUI पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया, योगेश खोरवाल, महेश बागोरिया, भरत सिंह, विकास राठौड़ सुब्हान संजरी, हिमांशु जलवाणिया, हर्ष, महेश मीणा, नरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Pali: मृत गोवंश के अवशेष मिलने से लोगों में फैला आक्रोश मौके पर जमा हुए हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस में अवशेष इकट्ठा कर भेजे पोस्टमार्टम के लिए, पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरमा बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद, मौजूद हिंदू संगठन के लोग गोवंश की हत्या का लगा रहे आरोप, आक्रोशित लोगों ने चादर वाले बालाजी के निकट रास्ते पर जाम लगाकर धरना किया प्रारंभ1
- पाली,मनीष राठौड़ | भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरा पाली शहर भक्तिमय हो गया है। सोमवार सुबह अणुव्रत नगर में आयोजित सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में करीब तीन हजार जैन समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आध्यात्मिक माहौल बना दिया। इस दौरान 108 लक्की ड्रॉ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जैन युवा संगठन अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। *कल सजेगी भव्य शोभायात्रा* महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में 31 मार्च सुबह 7:30 बजे बागर मोहल्ला स्थित श्री संघ सभा भवन से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, धानमंडी और पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए अणुव्रत नगर पहुंचेगी। *शोभायात्रा की मुख्य विशेषताएं* 35 जीवंत झांकियां: भगवान महावीर के जीवन चरित्र का दर्शन कराएंगी। बैंड और भजन: भठिंडा के बैंड सहित 10 तरह के बैंड और 6 भजन मंडलियां प्रभु का गुणगान करेंगी। लवाजमा: शोभायात्रा में 3 बग्गी, 4 घोड़े और 2 डीजे शामिल होंगे। सामाजिक समरसता का संदेश: 10 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन शोभायात्रा के समापन पर अणुव्रत नगर में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा। इसके लिए दो बड़े डोम तैयार किए गए हैं, जहाँ 10 हजार समाजबंधु एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करेंगे। आयोजन स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग और भव्य व्यवस्था की गई है।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- सेंदड़ा ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक घायल सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार सेंदड़ा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंदड़ा ब्रिज के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।1
- रामपुर (उत्तर प्रदेश) - बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति के बीच कहासुनी के दौरान पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया, सड़क पर गिरने से महिला की मौत हो गई, पति इसलिए नाराज था कि पत्नी ने पार्टी में उसके कहने पर डांस नही किया घटना सीसीटीवी में कैद हुई परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और घटना को उसी का हिस्सा बताया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है1
- पाली सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रमुख कनिष्क शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा को संबोधित करते हुए पाली के विघायक भीमराज भाटी से सर्व ब्राह्मण महासभा के लिए 20 भिगा जमीन सामुदायिक भवन के आवंटन कि मांग जिस पर विधायक भाटी ने कहा कि आपको जहां जमीन चाहिए उस जमीन को चिन्हित कर सम्बन्धित विभागों मे आवेदन कर वहां से जो जमीन के भुअभिलेख का पत्र मुझे लाकर देना उस जमीन पर सामुदायिक भवन के लिए भुमी आवंटन करवाने में मदद कर सकता हूं।ओर मेरे पास सम्बन्धित पत्र आने पर प्रमुखता से आवंटन करवा दुंगा। सर्व ब्राह्मण महासभा को सम्बोधित करते हुए आश्वासन दिया।1
- बालोतरा : रेल बचाओ संघर्ष समिति, मंडापुरा–पचपदरा के लोग आज निकालेंगे विशाल आक्रोश रैली, मुख्य मांग पुराना बालोतरा–पचपदरा रेल मार्ग ही रखा जाए कायम।_2
- पाली में 10वीं में फेल होने से डिप्रेशन में आकर 15 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह रात 11 बजे तक गली में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसके बाद घर की पहली मंजिल पर जाकर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। मां उसे बुलाने ऊपर गई तो कमरे में नाबालिग बेटे को लटका देख चीख पड़ी। मामला पाली का है, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 10वीं में फेल होने के बाद गुमसुम रहता था परिजनों ने बताया- 10 के रिजल्ट में फेल होने के बाद दिनेश (बदला हुआ नाम) गुमसुम रहने लगा था। हमने उसे समझाया था कि कोई बात नहीं आगे अच्छे नंबर आ जाएंगे। दिनेश के पिता कामकाज के सिलसिले में सऊदी गए हुए हैं।1