logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार कानपुर देहात में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार कानपुर देहात जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 फरवरी 2026 को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना रनियां में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में 18 फरवरी को नारीखेत से आगे नहरिया पुलिया के पास चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 77 Q 5393 (टीवीएस अपाचे) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सूरज (24 वर्ष) निवासी सुन्दरनगर थाना रनियां, कन्हैया कश्यप (26 वर्ष) निवासी किसरवल थाना रनियां तथा सत्यम (19 वर्ष) निवासी किसरवल थाना रनियां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्यवाही में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार सहित थाना रनियां पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। लगातार प्रभावी अभियान से स्पष्ट है कि जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

1 hr ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
394bf702-7454-41ed-a329-2b1d4700cec6

कानपुर देहात में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार कानपुर देहात में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार कानपुर देहात जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रनियां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 फरवरी 2026 को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना रनियां में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद पुलिस टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में 18 फरवरी को नारीखेत से आगे नहरिया पुलिया के पास चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP 77 Q 5393 (टीवीएस अपाचे) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से सूरज (24 वर्ष) निवासी सुन्दरनगर थाना रनियां, कन्हैया कश्यप (26 वर्ष) निवासी किसरवल थाना रनियां तथा सत्यम (19 वर्ष) निवासी किसरवल थाना रनियां को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्यवाही में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार सहित थाना रनियां पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। लगातार प्रभावी अभियान से स्पष्ट है कि जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।
    1
    कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है।
जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल*
*बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।*
*टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।*
*जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।*
*सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।*
*ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।*
*दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya
    1
    #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट 
ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा 
डिवाइडर से टकराई कार 
हुआ भीषण एक्सीडेंट 
चालक ने बताया 
किशन द्विवेदी %सीताराम 
पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश 
UP 15 CR 4041 DESIRE 
कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
breakingnews
MDnewsAuraiya
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
    1
    कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट
    user_Journalist Sagar Bhartiy
    Journalist Sagar Bhartiy
    डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।
    2
    औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
    1
    रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे
सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा
    1
    औरैया , उत्तरप्रदेश  72 घंटे में हत्या का खुलासा
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी गांवों में तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के लिए बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पांडे ने किया। जांच अभियान के दौरान दमनपुर और छोलापुर समेत कई गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई। साथ ही वन विभाग की टीम ने पैदल गश्त कर संभावित स्थानों की जांच की। इस दौरान वन प्रभाग कानपुर देहात के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीमें मौजूद रहीं। हालांकि व्यापक सर्च अभियान के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी गांवों में तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के लिए बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उप प्रभागीय वन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पांडे ने किया।
जांच अभियान के दौरान दमनपुर और छोलापुर समेत कई गांवों में ड्रोन से निगरानी की गई। साथ ही वन विभाग की टीम ने पैदल गश्त कर संभावित स्थानों की जांच की। इस दौरान वन प्रभाग कानपुर देहात के सभी क्षेत्रीय वन अधिकारी और उनकी टीमें मौजूद रहीं।
हालांकि व्यापक सर्च अभियान के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.