सारोला में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, थाने सहित मुख्य बाजार की बिजली सप्लाई ठप झालावाड़ जिले के सारोला कस्बे में मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने खानपुर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल पूरी तरह टूट गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पोल टूटने के कारण सारोला थाना सहित मुख्य बाजार और आसपास के इलाके में देर रात से ही विद्युत सप्लाई ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर बिजली विभाग के जेईएन सुशांत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा पोल को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है। विभाग की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। साथ ही विभाग की टीम टूटे हुए पोल को हटाकर नया पोल लगाकर आज ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही है। इधर ग्रामीणों ने भी इस घटना को लेकर बालापुरा से कब्रिस्तान तक बन रही सीसी सड़क को आधा-अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण वाहनों की आवाजाही केवल एक ही साइड से हो रही थी, जिससे वाहन असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
सारोला में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, थाने सहित मुख्य बाजार की बिजली सप्लाई ठप झालावाड़ जिले के सारोला कस्बे में मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने खानपुर रोड स्थित कब्रिस्तान के पास लगे विद्युत पोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल पूरी तरह टूट गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पोल टूटने के कारण सारोला थाना सहित मुख्य बाजार और आसपास के इलाके में देर रात से ही विद्युत
सप्लाई ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर बिजली विभाग के जेईएन सुशांत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक द्वारा पोल को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है। विभाग की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। साथ ही विभाग की टीम टूटे हुए पोल को हटाकर नया पोल लगाकर आज ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रही है। इधर ग्रामीणों ने भी इस घटना को
लेकर बालापुरा से कब्रिस्तान तक बन रही सीसी सड़क को आधा-अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण वाहनों की आवाजाही केवल एक ही साइड से हो रही थी, जिससे वाहन असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
- खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।1
- झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। संदेश: आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।1
- रायपुर 10 मार्च। राजस्थान में सरसों व चना की समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र शुरू की जा रही है। राजफेड के चार क्षेत्रीय कार्यालयों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। राजफेड के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से व खरीद 25 मार्च से शुरू होगी। जबकि, शेष 4 क्षेत्रीय कार्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर नें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 मार्च एवं खरीद 1 अप्रेल से शुरू होगी। सरसों एवं चना विक्रय के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेंगे। समर्थन मूल्य पर ख़रीद किसानों की आधार आधारित बायोमीट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नैफेड और एनसीसीएफ के लिए समर्थन मूल्य पर ख़रीद 60 दिवस की अवधि में की जाएगी। सहकारिता मंत्री ने राजफेड को निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कर ली जाए। भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया गया है।उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी फसल को साफ-सुथरा कर तथा छानकर क्रय केन्द्रों पर लाएं ताकि गुणवत्ता मापदण्डों के अनुरूप जिंस विक्रय कर सकें।1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के चेचट माइंस इलाके में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है, जिसमें से लगभग 450 बीघा जमीन में खनन हो चुका है और करीब 300 बीघा भूमि की माइंस सरेण्डर भी हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि नियम अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उसे मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि चरागाह के रूप में उपयोग हो सके। लेकिन खेडली रोड से कोटड़ी रोड तक कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। खदानों के किनारे ही सड़क और बस्ती होने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह चरागाह भूमि पर भी मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसडीएम राजेश डागा द्वारा भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों का खनन हो चुका है, उन्हें तुरंत भरवाकर मिट्टी डाली जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट करने और भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- सीट के नीचे छिपे सांप ने काटा: बाइक सवार दो बच्चे अस्पताल पहुंचे, इलाज जारी कोटा। शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप ने अचानक एक बच्चे को काट लिया। घटना के बाद घबराए दोनों बच्चे बाइक छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नया गांव निवासी दो बच्चे, जो लाइट का काम सीखते हैं, बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपा स्किल वाइपर सांप बाहर निकल आया और सामने बैठे एक बच्चे को दो जगह पर काट लिया ।अचानक हुए हमले से दोनों बच्चे घबरा गए और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंच गए। समय रहते अस्पताल पहुंचने से बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वाहनों को चलाने से पहले सीट और आसपास की जगह जरूर देख लें, क्योंकि कई बार सांप या अन्य जीव वहां छिपे हो सकते हैं।1
- अटरू: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस बारां के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी अटरू से मुलाकात कर एक दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मीणा ने एसडीओ को अवगत कराया कि अटरू के प्रभावशाली व्यक्ति कमल गौतम द्वारा आम रास्ते पर गेट लगाकर अटरू निवासी हेमराज मेघवाल का रास्ता रोक दिया गया है, जिससे वह लंबे समय से परेशान हो रहा है।मीणा ने बताया कि हेमराज मेघवाल, जो दलित वर्ग से संबंध रखता है, इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन को दे चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने उपखंड अधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 8 दिनों के भीतर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।2
- मोड़क के पीपल्दा गांव में बीतीं रात बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं जिससे पोल छतिग्रस्त हों गया बड़ा हादसा टला जब टक्कर मारी उस वक्त बिजली चालू थी जिससे बडा हादसा हो सकता था सुबह उठते लोगों ने छतिग्रस्त पोल को देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी सूचना के बाद बिजली विभाग ने छतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल खड़ा करवाया जिससे अनदेखी का बड़ा खतरा टल गया पोल से 11 केवी लाइन होकर निकल रहें और दिनभर सड़क पर वाहनों कि आवाजाही रहती बिजली विभाग के तुरंत कार्य करवाने के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा कि और कर्माचरियों का आभार जताया7
- कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1