Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिसकर्मी को ससम्मान विदाई की गयी बाराबंकी न्यूज़: आज दिनांक 31.03.2026 को जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 1. निरीक्षक ना0पु0 देवी चरन, 2. उर्दू अनुवादक/सहवरिष्ठ लिपिक शाह आलम खां, 3. मु0आरक्षी चालक मो0 सफी उल्लाह, 4. मु0आरक्षी चालक योगेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Asheesh Kumar
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिसकर्मी को ससम्मान विदाई की गयी बाराबंकी न्यूज़: आज दिनांक 31.03.2026 को जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 1. निरीक्षक ना0पु0 देवी चरन, 2. उर्दू अनुवादक/सहवरिष्ठ लिपिक शाह आलम खां, 3. मु0आरक्षी चालक मो0 सफी उल्लाह, 4. मु0आरक्षी चालक योगेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
More news from Barabanki and nearby areas
- *अम्बेडकरनगर में डायल 112 की टीम पर हमला* अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर में जमीन विवाद में पहुंची डायल 112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को दौड़ाया गया, जिसमें वे जमीन पर गिर पड़े। वर्दी पकड़कर खींचा गया और गाली-गलौज किया गया ¹। *क्या है मामला?* जमीन विवाद में पहुंची पुलिस टीम पर हमले की घटना हुई है। पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ²। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या अम्बेडकरनगर में डायल 112 की टीम पर हमले की अन्य घटनाएं हुई हैं?1
- बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।दो सिलेंडर होने से बढ़ा खतरा, टला बड़ा हादसा घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा आग के बीच फंसा रहा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पूरा घर जलकर खाक, परिवार हुआ बेघर इस घटना में रामबाबू का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे परिवार बेघर हो गया1
- लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरण वितरित करते हुए1
- सड़क हादसे में मृत देवरानी-जेठानी के जेवर पोस्टमार्टम हाउस से गायब होने का आरोप सामने आया है। दोनों महिलाओं की तहसील फतेहपुर के इसेपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक की टक्कर में मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पंचनामा रिपोर्ट में उनके सोने-चांदी के जेवर पहने होने का उल्लेख बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस में शव की सील खोलकर जेवर गायब किए गए। जेवर वापस न मिलने पर परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और मौके पर हंगामा किया। बताया गया कि घंटों समझाने के बाद भी परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हादसे में एक 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है, पीड़ित परिवार सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र का निवासी है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस से जुड़ा बताया जा रहा है1
- *आगरा में वकील और पुलिस के बीच विवाद* आगरा के दीवानी में ठेल वाले से वकीलों के विवाद का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने पहुंचे दारोगा से वकील भिड़ गए। दारोगा विपुल पर वकील ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें चार्जशीट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। वकील और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और विवाद समाप्त हो गया है ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या वकीलों और पुलिस के बीच विवाद के क्या कारण थे?1
- बाराबंकी से बड़ी बात1
- बाराबंकी के मसौली विकासखंड अंतर्गत रसौली कस्बे के फुलवारी बाग गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा सिलेंडर आग के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि किसी भी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे आसपास के घरों और जान-माल को बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस अग्निकांड में रामबाबू का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है।4
- बाराबंकी के घुघटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदर गावं के चोलिहापुरवा स्थित अवैध एक्वा पाम आयरलैंड पर सोमवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पर्यटन स्थल तालाब की भूमि पर नियमों के विपरीत संचालित किया जा रहा था यहां पर रिस्टो रेट, रूम पार्क मोटर बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थी जो राजस्व अभिलेखों के अनुसार अवैध पाई गईं सोमवार को फतेहपुर नायब तहसीलदार अंकिता पांडे, और प्रभारी निरीक्षक घुघटेर बेचू सिंह यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई, बुलडोजर के माध्यम से अवैध निर्माण को गिराया गया और पूरे परिसर को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए भारी पुलिस बल मैहजूद रहा,1