logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर निदेशक सुशील सारवान ने दिए निर्देश* *विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक ने गुरुग्राम में की जन संवाद और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा* *गुरुग्राम में 39 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट का काम पूरा, 40 योग एवं व्यायामशालाएं तैयार* गुरुग्राम, 14 सितंबर- विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक सुशील सारवान की अध्यक्षता में सोमवार को विभाग की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और वे स्वयं भी विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करेंगे, ताकि मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की स्थिति देखी जा सके। बैठक में रेवाड़ी के एडीसी राहुल मोदी तथा प्रदेश के सभी जिलों के जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान जनसंवाद मामलों, ग्रामीण विकास परियोजनाओं और आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से प्राप्त जनसंवाद मामलों की जिलावार स्थिति भी देखी गई और लंबित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गुरुग्राम जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों में अच्छी प्रगति दर्ज की गई। फिरनी पर स्ट्रीट लाइट परियोजना के फेज-I के तहत जिले के 20 गांवों में कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं फेज-II के तहत 19 गांवों में भी कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रकार दोनों चरणों में कुल 39 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट का कार्य पूरा हो गया है। जिले में योग एवं व्यायामशालाओं के निर्माण में भी प्रगति हुई है। गुरुग्राम में कुल 44 कार्य स्वीकृत हैं, जिनमें से 40 पूरे हो चुके हैं और तीन पर कार्य चल रहा है। इनमें से 30 पूर्ण योग एवं व्यायामशालाएं आयुष विभाग को सौंपी जा चुकी हैं। गुरुग्राम में ग्रामीण क्षेत्रों में अटल पुस्तकालयों को विकसित करने की दिशा में भी कार्य जारी है। फेज-I के तहत छह अटल पुस्तकालय स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि फेज-II के तहत पांच पुस्तकालयों की पहचान की गई है। बैठक में सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार, एक्सईएन सुधीर मोहन व अजय शर्मा तथा एसडीओ प्रशांत, निशांत कुमार, नरेश और संजय गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। *बाॅक्स में* *सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा* बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु और सुशासन सेवा संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।  अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर लाभार्थियों की भागीदारी, विकास कार्यों की सफलता की कहानियां, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, योग और नशा-मुक्ति जैसी जनभागीदारी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से गांवों तक अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा।

21 hrs ago
user_Yogesh jangar
Yogesh jangar
Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
21 hrs ago
8f4691e7-2b67-4af1-a488-de4fc556d904

More news from दिल्ली and nearby areas
  • 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। narendramodi के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।
    1
    17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है।
narendramodi  के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है।
#SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।
    user_अपना इंडिया न्यूज
    अपना इंडिया न्यूज
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    17 min ago
  • 🔨 दिल्ली MCD का चला हथौड़ा! | स्वरूप नगर में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। MCD के Building-II, North Zone की ओर से डेमोलिशन/सीलिंग का नोटिस जारी किया गया था। 📍 स्थान: स्वरुप नगर DELHI UPDATE की खबर के बाद MCD की कार्रवाई चर्चा में है। अब सवाल—क्या इसी तरह दूसरे अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई? 📢 आपके इलाके की खबर हो तो हमें भेजें। #DelhiUpdate #MCD #खबरकाअसर #MCDAction #SwaroopNagar #IllegalConstruction #DelhiNews #BreakingNews #MCDAction #Demolition
    1
    🔨 दिल्ली MCD का चला हथौड़ा! | 
स्वरूप नगर में कथित अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है।
MCD के Building-II, North Zone की ओर से डेमोलिशन/सीलिंग का नोटिस जारी किया गया था।
📍 स्थान: स्वरुप नगर 
DELHI UPDATE की खबर के बाद MCD की कार्रवाई चर्चा में है।
अब सवाल—क्या इसी तरह दूसरे अवैध निर्माणों पर भी होगी कार्रवाई?
📢 आपके इलाके की खबर हो तो हमें भेजें।
#DelhiUpdate #MCD #खबरकाअसर #MCDAction #SwaroopNagar #IllegalConstruction #DelhiNews #BreakingNews #MCDAction #Demolition
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"
    1
    लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'गुंडा' कहने पर कहा, "मुझे लगता है ऐसे पागल लोगों को नोटिस नहीं करना चाहिए। क्योंकि कौन है, क्या है, क्या पता, ऐसे कोई भी किसी को कुछ भी बोल दे, तो मुझे लगता है उसको इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए। पागल होगी कोई।"
    user_दिल्ली जंक्शन
    दिल्ली जंक्शन
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया गया।
    1
    नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए
नई दिल्ली ज़िला पुलिस द्वारा प्रमुख स्थानों पर नियमित पैदल गश्त कर पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाई गई। इस दौरान असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नागरिकों में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया गया।
    user_Dehli Voice
    Dehli Voice
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद ने दी इस वक्त की बड़ी खबर
    1
    वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद
वापस आऊंगा 17 तारिक को बाराबंकी गोंडा मे, यदि कार्रवाई पूरी नहीं की तो: चंद्रशेखर आजाद ने दी इस वक्त की बड़ी खबर
    user_NEWS BREAK
    NEWS BREAK
    दिल्ली छावनी, नई दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने और अपने हक का परचम लहराने के लिए दिल्ली आएं।
    1
    भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh
जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने
भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष VinayRatanSingh
जी का आह्वान संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए बहुजन समाज का एक-एक साथी अब तैयार है! आरक्षण छीनने की सोच रखने वाली सामंती ताकतों को करारा जवाब देने और अपने हक का परचम लहराने के लिए दिल्ली आएं।
    user_हिंदी मंच ख़बर
    हिंदी मंच ख़बर
    वसंत विहार, नई दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    1
    गुरुग्राम मे बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस की बड़ी कार्रवाई , हत्या के प्रयास का मामला दर्ज 

कार चालक  के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने के मामले मे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे मामले मे हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी है और आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • हरियाणा का गुरुग्राम में कर चालक ने मारी लेडी बाइकर को टक्कर हरियाणा के गुरुग्राम में कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है बाइकर के अनुसार अनुसार कार चालक ने रोकने का इशारा किया लेकिन उसे ऐसा सुबह के कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता है तो उसने बाइक को नहीं रोका जिसके बाद कर चालक ने उसे टक्कर मार दी और बाइक 50 मीटर तक घिसटती हुई चली गई
    1
    हरियाणा का गुरुग्राम में कर चालक ने मारी लेडी बाइकर को टक्कर
हरियाणा के गुरुग्राम में कार चालक के द्वारा लेडी बाइकर को टक्कर मारने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है बाइकर के अनुसार अनुसार कार चालक ने रोकने का इशारा किया लेकिन उसे ऐसा सुबह के कुछ अप्रत्याशित घटित हो सकता है तो उसने बाइक को नहीं रोका जिसके बाद कर चालक ने उसे टक्कर मार दी और बाइक 50 मीटर तक घिसटती हुई चली गई
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.