logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शासकीय जमीन को मुक्त कराने दिया ज्ञापन -- शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन पत्रकार के के शर्मा भितरवार। भितरवार तहसील क्षेत्र के ग्राम चक किठौंदा की शासकीय सर्वे नंबर 317 एवं 318 की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर ग्राम की उप सरपंच सपना पंचम सिंह जाटव के नेतृत्व में आधा दर्जन ग्रामीणों ने भितरवार एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार शिवदयाल शर्मा को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। चक किठौंदा की उप सरपंच एवं ग्रामीणों के द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम चक किठौंदा तहसील भितरवार की सर्वे नंबर 317 का रकबा 10. 8600 हेक्टेयर भूमि, सर्वे क्रमांक 318 रकवा 0.146 हेक्टेयर भूमि है। सर्वे क्रमांक 317 की राजस्व अभिलेख में नोइयत शासकीय अंकित है एवं सर्वे क्रमांक 318 की नोइयत शासकीय रास्ता अंकित है। यह कि उक्त भूमि सर्वे नंबरों पर सारनाम जाटव पुत्र ज्वाला प्रसाद जाटव निवासी चक किठौंदा ने जबरन अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर ली है। उक्त सर्वे नंबर 318 को संबंधित अतिक्रामक के द्वारा जो रास्ता था उसे खुर्द- बुर्द करके खेती करने से ग्राम वासियों को निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पूर्व में भी उक्त अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भितरवार एसडीएम और तहसीलदार के समक्ष कई बार शिकायत करने के पश्चात कोई कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसी स्थिति में उपस्थित ग्राम वासियों ने उपरोक्त दोनों सर्वे नंबरों पर किए गए कब्जे को हटाने एवं उगाई गई गेहूं की फसल को जप्त करने एवं संबंधित अतिक्रमणकारी के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। इस दौरान ग्राम सरपंच सपना पंचम सिंह जाटव के साथ महेंद्र सिंह, रामबरन बघेल, धन कुंवर बाई, अनीता आदिवासी, मालती बाई,प्रीतम सिंह, होतम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

1 hr ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
d8a08baf-1f46-45e6-9a8f-0e7149a43b58

More news from Gwalior and nearby areas
  • खौफनाक नज़ारा, गाड़ी बैनर में फंसी ये खिलौना नहीं, दिल्ली-गुरुग्राम में लापरवाही का खौफनाक नज़ारा है, गाड़ी हवा में उड़ के बैनर में फंसी
    1
    खौफनाक नज़ारा, गाड़ी बैनर में फंसी
ये खिलौना नहीं, दिल्ली-गुरुग्राम में लापरवाही का खौफनाक नज़ारा है, गाड़ी हवा में उड़ के बैनर में फंसी
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Voice of people Gird, Gwalior•
    17 min ago
  • This Tiny Chip Controls the World 🌍 | India’s Semiconductor Power 🇮🇳 #shorts
    1
    This Tiny Chip Controls the World 🌍 | India’s Semiconductor Power 🇮🇳 #shorts
    user_बजरंगी कट्टर हिंदू🚩
    बजरंगी कट्टर हिंदू🚩
    Country club गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Deepak Journalist
    1
    Post by Deepak Journalist
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    Local News Reporter नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा, नरवर में नवोदय विद्यालय समिति तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और FIFA के सहयोग से चल रहे फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि जिला खेल अधिकारी के.के. खरे एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिले के 50 से अधिक विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा संचालन हरि सिंह धाकड़ ने किया। कार्यक्रम समन्वयक लव परमार का विशेष योगदान रहा।
    4
    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा, नरवर में नवोदय विद्यालय समिति तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और FIFA के सहयोग से चल रहे फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय फुटबॉल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि जिला खेल अधिकारी के.के. खरे एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
जिले के 50 से अधिक विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा संचालन हरि सिंह धाकड़ ने किया। कार्यक्रम समन्वयक लव परमार का विशेष योगदान रहा।
    user_Jitendra shakya
    Jitendra shakya
    Media Consultant नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दतिया में सूने मकान में चोरी, एक चोर पकड़ा: पड़ोसियों की सतर्कता से रंगेहाथ पकड़ा गया, दूसरा फरार दतिया शहर की गंगा विहार कॉलोनी में सूने पड़े मकान में मंगलवार को चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने झांसी बाईपास रोड स्थित अशोक श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाया। वारदात के दौरान पड़ोसियों की सतर्कता से एक चोर को पकड़ लिया गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। अशोक श्रीवास्तव परिवार सहित बीते करीब 10 दिनों से ग्वालियर नाका क्षेत्र में रह रहे है। इसी दौरान उनका दतिया वाला मकान बंद पड़ा था। 16-17 फरवरी की दरमियानी रात करीब एक बजे पड़ोसी हरपाल सिंह यादव ने घर में संदिग्ध गतिविधि देखी और मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद हरपाल सिंह यादव ने मोहल्ले में रहने वाले बृजलाल यादव, शिरोमन दांगी और सुनील राजपूत नसेनी लगाकर मकान के अंदर पहुंचे। जहां चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद गौतम निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी बताया। वहीं उसका साथी मोंटी कमरिया मौके से भागने में सफल रहा। सुबह घर पहुंचने पर अशोक श्रीवास्तव ने देखा कि, अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, 100 ग्राम चांदी की दो पायल, और लगभग 05 ग्राम वजन के सोने के कान के आभूषण गायब थे। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
    1
    दतिया में सूने मकान में चोरी, एक चोर पकड़ा: पड़ोसियों की सतर्कता से रंगेहाथ पकड़ा गया, दूसरा फरार
दतिया शहर की गंगा विहार कॉलोनी में सूने पड़े मकान में मंगलवार को चोरी की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने झांसी बाईपास रोड स्थित अशोक श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाया। वारदात के दौरान पड़ोसियों की सतर्कता से एक चोर को पकड़ लिया गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। अशोक श्रीवास्तव परिवार सहित बीते करीब 10 दिनों से ग्वालियर नाका क्षेत्र में रह रहे है। इसी दौरान उनका दतिया वाला मकान बंद पड़ा था। 16-17 फरवरी की दरमियानी रात करीब एक बजे पड़ोसी हरपाल सिंह यादव ने घर में संदिग्ध गतिविधि देखी और मकान मालिक को सूचना दी।
इसके बाद हरपाल सिंह यादव ने मोहल्ले में रहने वाले बृजलाल यादव, शिरोमन दांगी और सुनील राजपूत नसेनी लगाकर मकान के अंदर पहुंचे। जहां चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आजाद गौतम निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी बताया। वहीं उसका साथी मोंटी कमरिया मौके से भागने में सफल रहा।
सुबह घर पहुंचने पर अशोक श्रीवास्तव ने देखा कि, अलमारी में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद, 100 ग्राम चांदी की दो पायल, और लगभग 05 ग्राम वजन के सोने के कान के आभूषण गायब थे। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • Madhya Pradesh में ₹4.38 लाख करोड़ (₹4,38,317 करोड़) का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया।
    1
    Madhya Pradesh में ₹4.38 लाख करोड़ (₹4,38,317 करोड़) का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया।
    user_Shayar Ali Journalist
    Shayar Ali Journalist
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई
    1
    Post by दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई
    user_दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई
    दिगेन्द्र दिनेश बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों का ताली बजाकर प्रदर्शन #MPVidhan Sabha #बजट2026
    1
    विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों का ताली बजाकर प्रदर्शन
#MPVidhan Sabha
#बजट2026
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Voice of people Gird, Gwalior•
    30 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.