logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

21 अगस्त को श्री मेहंदीपुर धाम के लिए जाएगी बस यात्रा, 19 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या। श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट की बैठक आयोजित। 21 अगस्त को श्री मेहंदीपुर धाम के लिए जाएगी बस यात्रा, 19 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या। पंचकूला:(हरपाल सिंह): श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-14 स्थित सांवरा स्वीट्स में ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, जिसमें ट्रस्ट के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान ट्रस्ट की आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान दिनेश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट के सौजन्य से 21 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए श्री मेहंदीपुर धाम की बस यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी ट्रस्टी सदस्यों से अपील की कि जो श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, वे शीघ्र अपना नाम एवं सीट संख्या दर्ज करवा दें, ताकि यात्रा की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 19 सितंबर को भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए बैठक में सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में युवराज गोयल, एडवोकेट मनोज वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, एडवोकेट हितेश्वर वशिष्ठ, मुकेश बंसल, हेमंत जिंदल, सीए नरेश सिंगला, पवन बंसल, रविंद्र गोयल, सुधीर दयाल अग्रवाल, पवन कुमार बंसल, करण गर्ग, नरेश शर्मा, रमन सिंगला, अशोक अग्रवाल, पंकज आहूजा, पुनीत बंसल, कनव गुप्ता, नरेश मित्तल, विजेंद्र गाहल्याण, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।

20 hrs ago
user_Daily Media 24 News
Daily Media 24 News
पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
20 hrs ago

21 अगस्त को श्री मेहंदीपुर धाम के लिए जाएगी बस यात्रा, 19 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या। श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट की बैठक आयोजित। 21 अगस्त को श्री मेहंदीपुर धाम के लिए जाएगी बस यात्रा, 19 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या। पंचकूला:(हरपाल सिंह): श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) पंचकूला की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-14 स्थित सांवरा स्वीट्स में ट्रस्ट के प्रधान दिनेश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, जिसमें ट्रस्ट के अधिकांश सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान ट्रस्ट की आगामी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधान दिनेश बंसल ने बताया कि ट्रस्ट के सौजन्य से 21 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए श्री मेहंदीपुर धाम की बस यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी ट्रस्टी सदस्यों से

अपील की कि जो श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, वे शीघ्र अपना नाम एवं सीट संख्या दर्ज करवा दें, ताकि यात्रा की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 19 सितंबर को भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए बैठक में सदस्यों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में युवराज गोयल, एडवोकेट मनोज वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता, एडवोकेट हितेश्वर वशिष्ठ, मुकेश बंसल, हेमंत जिंदल, सीए नरेश सिंगला, पवन बंसल, रविंद्र गोयल, सुधीर दयाल अग्रवाल, पवन कुमार बंसल, करण गर्ग, नरेश शर्मा, रमन सिंगला, अशोक अग्रवाल, पंकज आहूजा, पुनीत बंसल, कनव गुप्ता, नरेश मित्तल, विजेंद्र गाहल्याण, विजय कुमार अग्रवाल, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • 🚨 सेक्टर-1 जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल 🚨 सेक्टर-1 जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    1
    🚨 सेक्टर-1 जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल
🚨 सेक्टर-1 जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल
सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर (दरा खेड़ा) में सावन के पहले सोमवार पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। #news #LatestUpdates #Haryana
    1
    कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर (दरा खेड़ा) में सावन के पहले सोमवार पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।
#news #LatestUpdates #Haryana
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में महान गायक, संगीतकार मोहम्मद रफी को गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
    1
    चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में महान गायक, संगीतकार मोहम्मद रफी को गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
    user_Daily Media 24 News
    Daily Media 24 News
    पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • गाड़ी तो ले ली थी भाई, अब लगता है नाव 🛶 का ही चालान कटवाना पड़ेगा! गज़ब की स्मार्ट सिटी है! 💯💯"
    1
    गाड़ी तो ले ली थी भाई, अब लगता है नाव 🛶 का ही चालान कटवाना पड़ेगा! गज़ब की स्मार्ट सिटी है! 💯💯"
    user_Gyanendu
    Gyanendu
    Media and information sciences faculty अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! सुनेकांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! सुने
    1
    कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! सुनेकांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! सुने
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। पंचायत कर्सोली की प्रधान रजनी भल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह के विशेष प्रयासों से गांव गुलरवाला में लंबे समय से लंबित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को हर बार नालागढ़ अस्पताल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने के बाद गांव गुलरवाला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना का टेंडर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंप दिया गया है। विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पीएचसी भवन का निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। प्रधान रजनी भल्ला ने विधायक बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े जिस भी कार्य के लिए उन्होंने विधायक से सहयोग मांगा, उन्होंने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि बाबा हरदीप सिंह ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर गांववासियों का विश्वास जीता है और आज उसी का परिणाम है कि गांव में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांववासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि पीएचसी बनने से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब बार-बार नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करेगा। गांव गुलरवाला में बनने जा रहा यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित छह महीने की समय सीमा में पूरा होता है, तो यह क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। , DK News Nalagarh, शम्मी राजपूत
    1
    प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। 
पंचायत कर्सोली की प्रधान रजनी भल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह के विशेष प्रयासों से गांव गुलरवाला में लंबे समय से लंबित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को हर बार नालागढ़ अस्पताल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी।
प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने के बाद गांव गुलरवाला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना का टेंडर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंप दिया गया है। विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पीएचसी भवन का निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके।
प्रधान रजनी भल्ला ने विधायक बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े जिस भी कार्य के लिए उन्होंने विधायक से सहयोग मांगा, उन्होंने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि बाबा हरदीप सिंह ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर गांववासियों का विश्वास जीता है और आज उसी का परिणाम है कि गांव में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
गांववासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि पीएचसी बनने से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब बार-बार नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करेगा।
गांव गुलरवाला में बनने जा रहा यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित छह महीने की समय सीमा में पूरा होता है, तो यह क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा।
, DK News Nalagarh, शम्मी राजपूत
    user_Dk News Nalagarh
    Dk News Nalagarh
    Local News Reporter पंजेहरा, सोलन, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भाजपा ने विधायकों के फोन टैपिंग और पुलिस ड्यूटी की टाइमिंग पर उठाए सवाल
    1
    भाजपा ने विधायकों के फोन टैपिंग और पुलिस ड्यूटी की टाइमिंग पर उठाए सवाल
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    11 hrs ago
  • काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए। #news #kashivishwanath #kashivishwanathtemple #Police #india
    1
    काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए। #news #kashivishwanath #kashivishwanathtemple #Police #india
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.