बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की कड़ी निगरानी में आरंभ, DM ने कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही बोर्ड परीक्षा, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बड़ी स्क्रीन से परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा समय से शुरू हुई या नहीं तथा कहीं से विलंब या अव्यवस्था की कोई सूचना तो प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी ने बड़ी स्क्रीन लगवाकर उसी पर सभी केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी केंद्र पर विद्यार्थी अत्यधिक नजदीक बैठे दिखाई दें या कोई अन्य गड़बड़ी नजर आए तो तत्काल संबंधित प्रधानाचार्य को फोन कर आवश्यक सुधार कराया जाए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्पीकर और लैंडलाइन कनेक्शन की व्यवस्था उसी दिन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे त्वरित संवाद स्थापित किया जा सके। इसके बाद उन्होंने कुंवर सिंह इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया और सीसीटीवी स्क्रीन पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट कक्ष तथा विभिन्न परीक्षा कक्षों की लाइव निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार और सतर्क निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं की कड़ी मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर कमी न रहने दी जाए। प्रशासन की सतर्कता के बीच जनपद में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है।

- भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर पक्षपात और दुर्व्यवहार का आरोप पीड़ित ने लगाये एकपक्षीय कार्रवाई करने व धमकी देने सहित गंभीर आरोप बिल्थरारोड ।तहसील क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव मे चल रहे भूमि विवाद का मामला उस वक्त गहरा गया जब एक पक्ष ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरारोड रोशन सिंह पर पक्षपात पुर्ण कार्रवाई करने, दुर्व्यवहार व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए न सिर्फ उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत कर दी बल्कि मीडिया को भी इस संदर्भ मे बयान दे डाला जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अतरौल चक मिलकान गांव निवासी रामनयन यादव का कहना है कि 8 माह पूर्व अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी थी जिसका उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए रजिस्ट्री कराने से पहले कब्जा भी कर लिया था जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई इसके दस्तावेज की उनके पास मौजूद हैं विगत दो माह से रामनयन उक्त भूमि पर मेड़बंदी कर कर कराकर स्थाई पिलर लगाने के बाद टिन शेड लगाकर गौशाला का निर्माण कर रहे थे वहीं उक्त भूमि के आसपास स्थित भूस्वामियों का किसी तरह का बंटवारे का विवाद भूमि पर चल रहा था इसको लेकर पूर्व में भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 बुलाकर तहरीर दर्ज कराई थी जिस मे पीड़ित के अनुसार पुलिस ने सारे पेपर सही होने पर क्लीन चिट दे दी थी ।लेकिन यह मामला बुधवार की दोपहर उस वक्त गर्मा गया जब मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बेल्थरा रोड रोशन सिंह ने जांच करने के दौरान एक पक्ष की पर ना सिर्फ नाराजगी दिखाई बल्कि इस दौरान कई बार अपशब्दों का प्रयोग भी किया और साथ ही पीड़ित को गुंडा इत्यादि शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम्हारी गुंडई सही कर देंगे । मामले को बढ़ता देख नायब तहसीलदार ने थानाध्यक्ष उभांव को फोन करने के दौरान कहा कि कुछ समाजवादी पार्टी के लोग हैं जो गुंडई कर रहे हैं । इस दौरान पीड़ित पक्ष द्वारा बनाया जा रहा था जिस पर तहसीलदार के साथ मौजूद गार्ड ने वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीनने और लाठी चलाने की भी कोशिश की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by बागी बलिया4
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा शुरू, सीवान में 54,138 परीक्षार्थी पहली परीक्षा में शामिल, मातृभाषा विषय से हुआ आगाज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा मंगलवार से जिले के 53 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई और निर्धारित समय पर प्रवेश शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए। प्रशासन द्वारा परीक्षा संचालन को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जिले के सीवान अनुमंडल में 24 तथा महाराजगंज अनुमंडल में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीवान सदर प्रखंड में सर्वाधिक 19 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जीरादेई और पचरुखी में दो-दो तथा हुसैनगंज में एक केंद्र बनाया गया है। वहीं महाराजगंज प्रखंड में 14, बसंतपुर में 6, दरौंदा में 5 और भगवानपुर हाट में 4 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अनुमंडलवार आंकड़ों के अनुसार, सीवान अनुमंडल में कुल 28,080 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 9,331 छात्र और 18,749 छात्राएं हैं। पहली पाली में 14,041 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि दूसरी पाली में 14,039 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं महाराजगंज अनुमंडल में कुल 26,058 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 17,122 छात्र और 8,936 छात्राएं शामिल हैं। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या लगभग समान रखी गई है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रये ने बताया कि इस बार जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें केवल छात्राएं परीक्षा देंगी। इन केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया है और यहां सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, वीक्षक एवं कर्मी महिला ही नियुक्त किए गए हैं। जिले के डीएवी मिडिल स्कूल, सीवान, एबीएम मिडिल स्कूल, जेपी चौक, मिडिल स्कूल नया बाजार उर्दू तथा ए एन यू एस महिला कॉलेज, महाराजगंज को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक पुरुष एवं एक महिला मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी और बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा की निगरानी के लिए 23 गश्ती दल, 10 जोनल तथा 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 2,679 वीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें पहली पाली में 1,104, दूसरी पाली में 1,114 तथा 461 रिजर्व वीक्षक शामिल हैं। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी, उर्दू, बंगला एवं मैथिली की परीक्षा आयोजित की जा रही है। मंगलवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। छात्र-छात्राएं समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर गेट खुलने का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।4
- पॉलिकैब वायर एवं एमसीबी स्विच के संबंध में बड़हरिया में इलेक्ट्रीशियन के साथ इलेक्ट्रिकल वर्ल्ड सिवान रोड मे बैठक..... लहर न्यूज़ पर देखें एजाज अहमद की एक खास रिपोर्ट.1
- आज आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में जी ने टाइप बंगले के मुद्दे पर विरोधियों को तथ्यों के साथ करारा जवाब दिया और अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ स्थिति देश के सामने रखी। उनके बयान के बाद राजनीतिक परिदृश्य में नई चर्चा शुरू हो गई है। #Mayawati #BSP #PoliticalUpdate #PressConference #IndianPolitics #RKsocialist1
- महाराजगंज. सिवान, बिहार / सनसनी खेज खबर JHVP BHARAT NEWS... 9931481554 ACCURATED BY : परवेज़ आलम भारतीय देश के विभिन्न राज्यों में आज मानव तस्करी जोरों पर है. सरकार भी मौन, प्रशासन चुप. नतीजा सामने है.. एपिस्टिन फाइल्स जैसी विश्व की बेहद ख़तरनाक और शर्मनाक कुकृत्य वाली घटना... सहयोग बड़े बड़े राक्षसों की? आज हाल ये है कि बच्चों को अकेले कहीं भी भेजना या छोड़ना खतरा से खाली नहीं है. आख़िर किसकी मिलीभगत से ये हो रहा है? पुलिस हाथ पर हाथ धरे किसकी प्रतीक्षा कर रही है? कौन है मजबूत हाथ इन सबके पीछे? युवाओं को जागना होगा, परशुराम बनना होगा. भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद को फिर से आना होगा.. मिटाने राक्षसों को... ये देशी शैतानी ताकत देश को खोखला कर रही है.. बुराई जितना जल्दी हो.. ख़तम होनी चाहिए.1
- मऊ - नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की हुई जबरदस्त टक्कर...! ट्रेलर की टक्कर से कोयला से लदा ट्रक में लगी आग ट्रक ड्राइवर की मौत...! दो थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक ड्राइवर संदीप कुमार राणा झारखंड हजारीबाग रांची का रहने वाला था। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे की घटना...! #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #maumahadev #facebookreels #reelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #fbreels #reelsviralシ1
- एकसार में चकबंदी विभाग द्वारा किए गए खेल के बाद कब्जा करने वाले को नायब तहसीलदार की चेतावनी का वीडियो हो रहा वायरल। बिल्थरारोड।तहसील क्षेत्र के एकसार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में लेखपाल द्वारा बदले गए चक पर दूसरे के कब्जे को लेकर चल रहा विवाद अब प्रशासनिक बयान के कारण और सुर्खियों में आ गया है। भूमि विवाद में अपने ही खेत पर कब्जे के लिए भूस्वामिनी वृद्धा महिला बिलख रही है।हाईकोर्ट के यथास्थिति आदेश के बावजूद भूस्वामिनी नफीसा सुल्तान को अपने खेत पर जोताई-बुआई से रोके जाने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष पर दबंगई और चकबंदी कर्मियों से मिलीभगत कर उड़ान चक बैठवाने की बात कही जा रही है।विवाद बढ़ने पर नायब तहसीलदार रोशन सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान एक पक्ष से तीखी नोकझोंक हुई और उनका कथित बयान “नशा उतार दूंगा…”कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फिलहाल विवादित भूमि पर कृषि कार्य पर रोक लगा दी गई है और जांच की बात कही गई है। सवाल यह है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी यदि भूस्वामी नफीसा सुल्तान नामक वृद्ध महिला को अपने ही खेत पर कब्जा पाने के लिए संघर्ष करना पड़े, तो चकबंदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और प्रशासन की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लगने लगा है । वहीं वृद्ध महिला कहना है कि चकबंदी विभाग से मिलकर गांव के जावेद अहमद उन्हें और परिजनों को परेशान कर उनकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि वह लंबे समय से अपने खेत पर काबिज है और उसके पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश भी है।3