सहरानपुर कुतुबशेर पुलिस की तत्परता से नहर में कूदे 59 वर्षीय व्यक्ति की बची जान। सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में नहर में कूदे एक व्यक्ति को पुलिस ने गोताखोर की मदद से करीब तीन किलोमीटर तक तलाश कर सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस की तत्परता से व्यक्ति की जान बच गई। जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय राजेन्द्र भाटिया निवासी मिशन कम्पाउंड, सहारनपुर, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे घर से निकले थे। सुबह 11:44 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह मानकमऊ के पास बड़ी नहर में कूद गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुतुबशेर संतोष त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नहर किनारे खड़ी कार को देखा और गोताखोर मौवीन खान की मदद से नहर में करीब तीन किलोमीटर तक तलाश शुरू की। अथक प्रयास के बाद राजेन्द्र भाटिया को जीवित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना की। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वशिष्ठ, कांस्टेबल राजन चौधरी और गोताखोर मौवीन खान शामिल रहे।

- नेपाल में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का वीडियो वायरल........1
- उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच वॉटरफॉल निकल आया है जनता में बेहद खुशी की लहर है शहर में उत्सव का माहौल है....1
- सहारनपुर में जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 का खिताब ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने जीता, हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराया सहारनपुर में इस्लामिया इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित जुनयरा क्रिकेट कप (सीजन-2) का रोमांचक फाइनल मुकाबला ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के नाम रहा। ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हंगरी लायंस 11 को 28 रन से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शब्बर खान ने ओपनिंग करते हुए 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। वहीं, मध्यक्रम के बल्लेबाज दानिश ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 11 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत टीम ने हंगरी लायंस 11 के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंगरी लायंस 11 की टीम निर्धारित 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। इस तरह ग्लोरियस क्रिकेट क्लब ने 28 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर जुनयरा क्रिकेट कप सीजन-2 की विजेता ट्रॉफी हासिल की।मैच समाप्त होने के बाद समाजसेवी साद अली खान और अब्दुल वली उर्फ बंटी प्रधान ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल में शानदार 50 रन बनाने वाले ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के प्रशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में ग्लोरियस क्रिकेट क्लब के उपकप्तान एवं ऑलराउंडर काशिफ पठान का भी शानदार प्रदर्शन रहा। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। आयोजकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।आयोजक डॉ. खुर्रम खान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में हैदर अली, डॉ. आकिब जावेद, अदील खान, अजहर खान, यूनुस मलिक, माजिद कुरैशी, मोहम्मद फिरोज, अली अहमद और मोहम्मद दिलनवाज सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- नेपाल में बाढ़ का तांडव! शांत नदी ने अचानक लिया रौद्र रूप, तिब्बत से आई तबाही नेपाल में अचानक आई बाढ़ और मलबे ने भारी तबाही मचा दी। पहाड़ी इलाके में शांत बह रही नदी देखते ही देखते रौद्र रूप में बदल गई और तेज बहाव के साथ मलबा नीचे की ओर आने लगा। सामने आया तबाही का खौफनाक वीडियो। नेपाल बाढ़, Nepal Flood, Nepal Flash Flood, Nepal Flood Video, Tibet Flood, Tibet Nepal Flood, नेपाल फ्लैश फ्लड, नेपाल में बाढ़, तिब्बत से नेपाल बाढ़, नेपाल तबाही, Flood Video, Flash Flood Video, Landslide Nepal, Nepal Disaster, Nepal Breaking News, Flood News, Nepal Flood 2026 #NepalFlood #NepalFlashFlood #Nepal #Tibet #FlashFlood #FloodVideo #NepalDisaster #Flood #BreakingNews #नेपालबाढ़ #नेपालतबाही #तिब्बत #बाढ़ #प्राकृतिकआपदा1
- इंद्री में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जजैेपी ने दिया समर्थन इन्द्री विजय कांबोज।। हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इंद्री में नगरपालिका परिसर के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को जननायक जनता पार्टी ने समर्थन दिया। जेजेपी हल्का अध्यक्ष भीम मंढ़ाण कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार पर निशाना साधा।1
- हरे भरे पेड़ों पर चल रहा आरा उत्तराखंड में आए दिन पर्यावरण को बचाने की वजह पर्यावरण को मिटाने में उतरे कुछ तस्कर पेड़1
- चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं।1
- cwc कि 26अगस्त कि रिपोर्ट के अनुसार. up मे...........।..1
- इंद्री में अनियंत्रित ट्रक शहीदी चौक की ग्रिल में घुसा, बड़ा हादसा टला इंद्री विजय कांबोज।। शहर के शहीदी चौक पर देर रात उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर चौक की लोहे की ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौक के चारों तरफ लगी लोहे की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था और ट्रक चालक भी बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक संतोष यमुनानगर से प्लाई लेकर जयपुर, राजस्थान जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह इंद्री के पास पहुंचा तो सामने से एक कैंटर तेज गति से आ रहा था। अचानक कैंटर चालक ने ट्रक की तरफ अपना वाहन मोड़ दिया। आमने-सामने टक्कर की स्थिति को देखते हुए ट्रक चालक संतोष ने कैंटर को बचाने के लिए अपने ट्रक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। कैंटर को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक सीधे शहीदी चौक की ग्रिल में जा घुसा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि चौक की लोहे की ग्रिल टूट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।1