गिरने के कगार पर विद्युत पोल. व्यापार मंडल ने की नए पोल लगाने की मांग मुण्डावर विधानसभा के सोडावास कस्बे के अजरका मार्ग पर लगा विद्युत निगम का लोहे का खंबा हादसे को आमंत्रण दे रहा है। निगम अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या के प्रति निगम की अनदेखी आमजन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। सोडावास चौराहे पर अजरका मार्ग पर मुख्य मार्ग पर निगम का एक पुराना लोहे का करीब 8 माह से जंग लग कर गिराऊ हो रहा है। आपको बता दे यह विद्युत का पोल 33 हजार केवी की लाइन अलवर से बहरोड जा रही है। जो 60 के दशक के लगभग का लोहे का खम्बा लगा हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी का कहना है कि लोहे का खंबा जर्जर हालत में जंग लगकर गिराऊ हालत में खड़ा हुआ है। न पता कब खंभा गिर जाए जिससे कोई बड़े हादसे से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में इस खंबे से विद्युत का संपर्क हटा हुआ है।बारिश व तेज आंधी के समय लोगों को खंभे से हादसे की आशंका के कारण ग्रामीणों को दूरी से निकलना पड़ता है। आसपास के दुकानदार राजू शीला मुंडावरिया, सज्जन भीम यादव,राजपाल प्रजापति,राजू प्रजापति,राजाराम यादव,सतेन्द्र हनुमान प्रजापति,राजेश यादव ने बताया कि इस जगह नया खंबा लगाया जाए ताकि कोई जनहानि ना हो।
गिरने के कगार पर विद्युत पोल. व्यापार मंडल ने की नए पोल लगाने की मांग मुण्डावर विधानसभा के सोडावास कस्बे के अजरका मार्ग पर लगा विद्युत निगम का लोहे का खंबा हादसे को आमंत्रण दे रहा है। निगम अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद समस्या के प्रति निगम की अनदेखी आमजन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। सोडावास चौराहे पर अजरका मार्ग पर मुख्य मार्ग पर निगम का एक पुराना लोहे का करीब
8 माह से जंग लग कर गिराऊ हो रहा है। आपको बता दे यह विद्युत का पोल 33 हजार केवी की लाइन अलवर से बहरोड जा रही है। जो 60 के दशक के लगभग का लोहे का खम्बा लगा हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी का कहना है कि लोहे का खंबा जर्जर हालत में जंग लगकर गिराऊ हालत में खड़ा हुआ है। न पता कब खंभा गिर जाए
जिससे कोई बड़े हादसे से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। वर्तमान में इस खंबे से विद्युत का संपर्क हटा हुआ है।बारिश व तेज आंधी के समय लोगों को खंभे से हादसे की आशंका के कारण ग्रामीणों को दूरी से निकलना पड़ता है। आसपास के दुकानदार राजू शीला मुंडावरिया, सज्जन भीम यादव,राजपाल प्रजापति,राजू प्रजापति,राजाराम यादव,सतेन्द्र हनुमान प्रजापति,राजेश यादव ने बताया कि इस जगह नया खंबा लगाया जाए ताकि कोई जनहानि ना हो।
- मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा मुंडावर पहुंचे एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा1
- Revadi mein bone link jaanch ka Bhanda fod Revadi Haryana1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- *दैनिक न्यूज़, रेवाड़ी* *रेवाड़ी में एक महिला की चेन खींचकर भागे बदमाश, स्नैचिंग का केस दर्ज*1
- राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA का मुकाबला होता है। नारनौल हरियाणा1
- हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। *रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*1
- सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सेवा संकल्प माह को लेकर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस राव नरबीर बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से 17 को करेंगे अभियान की शुरुआत पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर नारनौल, 15 सितंबर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। श्री राव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार श्री नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है। राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मानव सेवा की भावना को देखते हुए विश्व के कई देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है। साथ ही जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, तभी से वैश्विक स्तर पर भारत की साख और पहचान लगातार मजबूत हुई है। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए राव नरबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बहुत कम समय में इस संकट से उबरा, साथ ही भारत ने गरीब देशों को भी कोरोना की दवाइयां और वैक्सीन उपलब्ध कराईं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली पार्टी है, जो केवल चुनाव के समय ही सक्रिय नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस एक महीने के अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर जगह जन सेवा के कार्यों में जुटेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वडनगर से आने वाली यात्रा का 27 तारीख को जिले में भव्य स्वागत किया जाएगा।1
- जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: जिला कलेक्टर के अवकाश आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा उड़ाई जा रही धज्जियां: उपखण्ड क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी स्कूल व कोचिंग सेंटर. खैरथल-तिजारा: जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी स्थानीय अवकाश के आदेशों की निजी विद्यालयों द्वारा सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला मूनपुर क्षेत्र का सामने आया है, जहां जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद माउंट व्यू मॉडल स्कूल, मूनपुर और फोकस कोचिंग आज भी अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला? कार्यालय जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, खैरथल-तिजारा द्वारा जारी संशोधित आदेश (क्रमांक - सामान्य/राज.अव./2026/337, दिनांक 24/02/2026) के तहत कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। आदेश के अनुसार आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को 'मेला श्री हनुमान जी महाराज' के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित है। इसके बावजूद, मूनपुर स्थित माउंट व्यू मॉडल स्कूल और फोकस कोचिंग संस्थान द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए स्कूल व कोचिंग का संचालन जारी रखा गया है, जिससे स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। प्रशासनिक निर्देशों की परवाह नहीं जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने तथा मेलों व त्योहारों के दौरान स्थानीय अवकाश के पालन के लिए निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन कुछ निजी संस्थान और कोचिंग संचालक मुनाफा कमाने के चक्कर में छात्र-छात्राओं के हितों और प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस प्रकार मनमाने ढंग से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले इन संस्थानों पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या सख्त कार्रवाई करता है। सीबीईओ अर्जुन सिंह ने कहा कि अवकाश सभी के लिए समान है इसमें निजी में आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय के लिए कोई अलग से नियम नहीं हैं। कुछ निजी विद्यालयों की अवकाश के दिनों में स्कूल लगाने की सूचनाएं मिली हैं मौका मुआयना कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।1