logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मैहर: माँ शारदा देवी मंदिर मैहर में एक बार फिर अव्यवस्था और विवाद का मामला सामने आया है* प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुंडन मुहूर्त के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी, इसी दौरान एक ऑटो चालक की लापरवाही से तीर्थयात्रियों को हल्का धक्का लग गया, जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि वाहन की मामूली ठोकर के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में अभद्रता और विवाद में बदल गई। तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे आस्था स्थल पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। गौरतलब है कि नवरात्रि और विशेष मुहूर्त के दौरान यहां भारी भीड़ रहती है और प्रशासन द्वारा पहले ही ट्रैफिक व ऑटो संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए जाते हैं। मेला क्षेत्र में बाहरी ऑटो के प्रवेश पर भी प्रतिबंध जैसे नियम बनाए गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके बावजूद यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो यह सीधे तौर पर व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

4 hrs ago
user_Sharda Shrivastava
Sharda Shrivastava
पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

*मैहर: माँ शारदा देवी मंदिर मैहर में एक बार फिर अव्यवस्था और विवाद का मामला सामने आया है* प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुंडन मुहूर्त के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी, इसी दौरान एक ऑटो चालक की लापरवाही से तीर्थयात्रियों को हल्का धक्का लग गया, जिसने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि वाहन की मामूली ठोकर के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में अभद्रता और विवाद में बदल गई। तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे आस्था स्थल पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। गौरतलब है कि नवरात्रि और विशेष मुहूर्त के दौरान यहां भारी भीड़ रहती है और प्रशासन द्वारा पहले ही ट्रैफिक व ऑटो संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए जाते हैं। मेला क्षेत्र में बाहरी ऑटो के प्रवेश पर भी प्रतिबंध जैसे नियम बनाए गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके बावजूद यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो यह सीधे तौर पर व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    2
    कच्चे मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र के कुम्हारी गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯 लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन? 8 वर्ष के मासूम की जान 📍
    1
    सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियाँ 💯
लापरवाही या हत्या जिम्मेदार कौन?
8 वर्ष के मासूम की जान 📍
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    2 hrs ago
  • ​स्थान: उचेहरा (सतना) ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ ​सतना। जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खेतों में लगी नरवाई की आग इतनी विकराल हो गई कि देखते ही देखते उसने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ​तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू ​मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों में कटी फसल के अवशेष (नरवाई) में जलने से हुई थी। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने कई घरों और मवेशी शेड (तबेले) को अपनी गिरफ्त में ले लिया। ​लाखों का नुकसान, दाने-दाने को मोहताज किसान ​इस अग्निकांड में न केवल बेजुबान जानवरों की जान गई, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई भी राख हो गई। मवेशी शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही, घरों में रखा भारी मात्रा में अनाज और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनके पास अब न तो पशु बचे हैं और न ही परिवार के पेट पालने के लिए अनाज। ​प्रशासन से मुआवजे की मांग ​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें। ​ताजा खबरों के लिए बने रहें 'मध्य भारत न्यूज़' के साथ।
    1
    ​स्थान: उचेहरा (सतना)
ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़
​सतना। जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत आने वाले लालपुर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खेतों में लगी नरवाई की आग इतनी विकराल हो गई कि देखते ही देखते उसने गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि किसानों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
​तेज हवाओं ने आग को बनाया बेकाबू
​मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत खेतों में कटी फसल के अवशेष (नरवाई) में जलने से हुई थी। तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती हुई रिहायशी इलाके तक पहुंच गईं। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने कई घरों और मवेशी शेड (तबेले) को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
​लाखों का नुकसान, दाने-दाने को मोहताज किसान
​इस अग्निकांड में न केवल बेजुबान जानवरों की जान गई, बल्कि किसानों की मेहनत की कमाई भी राख हो गई। मवेशी शेड में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। साथ ही, घरों में रखा भारी मात्रा में अनाज और भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि उनके पास अब न तो पशु बचे हैं और न ही परिवार के पेट पालने के लिए अनाज।
​प्रशासन से मुआवजे की मांग
​घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों के नुकसान का उचित आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस भारी संकट से उबर सकें।
​ताजा खबरों के लिए बने रहें 'मध्य भारत न्यूज़' के साथ।
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बड़ी खबर गांव में घुसा तेंदुआ, चार लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक वनकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी, भीषण गर्मी में तेंदुआ घर के पास कीचड़ में बैठा हुआ था, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी शुरू की तो तेंदुआ सतर्क हो गया । पकड़ने की कोशिश में उसने वन विभाग के कर्मचारी समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया । जान बचाने के लिए घरों में छिपे लोग नजर देकर चीख-पुकार मचाने लगे। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    बड़ी खबर
गांव में घुसा तेंदुआ, चार लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक वनकर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में घुसे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी, भीषण गर्मी में तेंदुआ घर के पास कीचड़ में बैठा हुआ था, वन विभाग की टीम ने घेराबंदी शुरू की तो तेंदुआ सतर्क हो गया । पकड़ने की कोशिश में उसने वन विभाग के कर्मचारी समेत चार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया । जान बचाने के लिए घरों में छिपे लोग नजर देकर चीख-पुकार मचाने लगे। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ग्राम ओबरा में भीषण आग, खेतों से उठी लपटों ने घर को किया खाक* अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम ओबरा में एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है, जहां खेतों में लगी आग ने विकराल रूप धारण करते हुए करीब 2 किलोमीटर तक फैलकर एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए खेतों में नरवाई में लगी आग धीरे-धीरे फैलती हुई गांव की ओर बढ़ी। तेज हवा के चलते आग ने रफ्तार पकड़ ली और खेतों के बीच बने गोरेलाल पटेल के घर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को घेर लिया। इस भीषण आग में घर में रखा अनाज, भूंसा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
    2
    *ग्राम ओबरा में भीषण आग, खेतों से उठी लपटों ने घर को किया खाक*
अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम ओबरा में एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है, जहां खेतों में लगी आग ने विकराल रूप धारण करते हुए करीब 2 किलोमीटर तक फैलकर एक मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए खेतों में नरवाई में लगी आग धीरे-धीरे फैलती हुई गांव की ओर बढ़ी। तेज हवा के चलते आग ने रफ्तार पकड़ ली और खेतों के बीच बने गोरेलाल पटेल के घर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को घेर लिया। इस भीषण आग में घर में रखा अनाज, भूंसा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Maihar, Satna•
    23 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    1
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.