फाजिलनगर उपचुनाव: निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन सतर्क, कड़े दिशा-निर्देश जारी कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशन में निर्वाचन की तैयारियां व्यापक स्तर पर सुनिश्चित की जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम तय कर लिया गया है। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हो सके। प्रशासन द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान वाहन उपयोग पर विशेष नियंत्रण लागू किया गया है। प्रत्येक प्रत्याशी को केवल एक वाहन की अनुमति होगी, जिसका परमिट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। वाहन में चालक सहित अधिकतम 6 व्यक्तियों के बैठने की अनुमति होगी, जबकि सुरक्षाकर्मी न होने पर यह संख्या घटाकर 4 कर दी जाएगी। निर्वाचन अवधि में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन अनिवार्य किया गया है। किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक, जातीय या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान, धार्मिक स्थलों का चुनाव प्रचार में उपयोग, व्यक्तिगत टिप्पणी, रिश्वत, डराने-धमकाने या मादक पदार्थों के वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रचार सामग्री को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बिना अनुमति सार्वजनिक या निजी संपत्ति पर पोस्टर, बैनर या झंडे नहीं लगाए जा सकेंगे। लाउडस्पीकर का उपयोग भी पूर्व अनुमति के बाद ही होगा तथा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभा, रैली और जुलूस के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य की गई है। आयोजनों में यातायात और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी प्रकार के हथियार या आपत्तिजनक सामग्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। मतदान दिवस के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा मतदाताओं को वाहन से लाने-ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान से 48 घंटे पूर्व सभी प्रकार के चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सत्ताधारी दल के लिए भी स्पष्ट निर्देश हैं कि वे शासकीय संसाधनों का उपयोग प्रचार में नहीं करेंगे और कोई नई योजना या घोषणा नहीं की जाएगी। निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस और वीडियो निगरानी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- कुशीनगर में मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया वायरल,गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद,जमकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट में 2 युवक हुए घायल,दोनो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी,पड़रौना कोतवाली अंतर्गत सिधुवा बाजार का मामला।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- पडरौना नगर के रामकोला रोड स्थित मां धूप काली मंदिर में भगवान शिव एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को विधि-विधानपूर्वक कराई गई । यह आयोजन 18 अप्रैल दिन शनिवार से 20 अप्रैल दिन सोमवार तक चला। इस आयोजन में कलश यात्रा, शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धूप काली मां मंदिर समिति के सदस्यों, नवयुवक साथियों और मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी के सामूहिक सहयोग से मां धूप काली मंदिर में मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ और पूरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजन को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में धर्मेंद्र सिंह मिंटू, अजय गुप्ता, संतोष मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, आशुतोष दिक्षित, गुद्दर शाह, बिपिन जायसवाल, रमाशंकर शाह, अजय शाह, शेषनाथ शाह, अशोक सिंह, राहुल शाह, अनूप, रत्नेश सहित दर्जनों लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- ये है जीरो टॉलरेंस की योगी सरकार, जनता त्रस्त, अधिकारी मस्त कुशीनगर। जिले के पड़रौना तहसील परिसर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तैनात कानूनगो हीरालाल का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन की पैमाइश के नाम पर खुलेआम पैसे लिए जा रहे हैं। आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर ही अगर इस तरह का भ्रष्टाचार होगा, तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या वाकई सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा। 👉 फिलहाल, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Abulaish Ansari Kushinagr News1
- श्री श्री यूपी काली माई मंदिर पर आज भगवान शंकर वी पंचमुखी हनुमान जी के प्रतिमा का प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया इसी क्रम में पूजा अर्चना के बाद हवन का कार्यक्रम किया गया और हवन पूजन के बाद महा भंडारा वा जगराता का भी कार्यक्रम किया जा रहा है का भी आयोजित किया जा रहा है इसी क्रम में हवन पूजन में मौजूद पडरौना के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल संतोष कुमार मिश्रा आशुतोष कुमार दीक्षित उर्फ बड़े अजय शाह शुगर शाह रमाशंकर शाह अशोक सिंह शेषनाथ शाह राहुल शाह अनूप तिवारी मंटू सिंह अजय गुप्ता सजन शाह गुड्डू शाह आदि श्रधांलू गण मौजूद रहे4
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1