logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से संवर रहा प्रतियोगी छात्रों का भविष्य 1- कानपुर में 308 युवाओं को मिल रही निःशुल्क कोचिंग, तीन केंद्रों पर चल रही यूपीएससी, नीट, जेईई और एसएससी की कक्षाएं 2- डीबीएस कॉलेज गोविंद नगर में जल्द खुलेगा नया केंद्र, 250 नए छात्रों को मिलेगा फायदा कानपुर नगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पंख लगाने के लिए योगी सरकार की 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' कानपुर नगर में वरदान साबित हो रही है। वित्तीय वर्ष 2026–27 के तहत जिले में संचालित विभिन्न केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को सिविल सेवाओं से लेकर नीट और जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में कानपुर के तीन प्रमुख केंद्रों पर कुल 308 छात्र पंजीकृत हैं, जिन्हें विषय विशेषज्ञों और एम्पैनल्ड शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को घर के पास ही बेहतर कोचिंग मिल सके। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में यूपीएससी और यूपीपीएससी की तैयारी के लिए 144 छात्र पंजीकृत हैं, जहाँ 21 अनुभवी शिक्षक मार्गदर्शन दे रहे हैं। वहीं, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कल्याणपुर में नीट और जेईई की तैयारी कराई जा रही है, जहाँ 53 नीट और 32 जेईई (कुल 85) छात्र नामांकित हैं और यहाँ 8 एम्पैनल्ड विषय विशेषज्ञों की टीम है। इसके अलावा राम सहाय राजकीय महाविद्यालय बैरी शिवराजपुर में एसएससी की तैयारी के लिए 79 छात्र जुड़े हैं और यहाँ 17 शिक्षक सेवाएँ दे रहे हैं। छात्रों की सहूलियत को देखते हुए प्रशासन अब इस योजना का और विस्तार करने जा रहा है। जल्द ही गोविंद नगर स्थित डीबीएस कॉलेज में एसएससी की तैयारी के लिए एक नया केंद्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए निदेशालय को अनुमति का प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अनुमति मिलते ही यहाँ कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। नए केंद्र के शुरू होने से 250 और प्रतियोगी छात्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। "मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराना है। कानपुर नगर में इस सत्र 308 छात्र अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि छात्रों को सर्वश्रेष्ठ पठन-पाठन सामग्री और विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिले ताकि वे अपनी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।" - शिवम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी "प्रदेश सरकार की यह योजना युवाओं के भविष्य को बेहतर दिशा देने का एक बेहद सार्थक प्रयास है। कानपुर नगर में अभ्युदय योजना का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और मजबूती के साथ किया जा रहा है। छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ अब डीबीएस कॉलेज गोविंद नगर में नया केंद्र खोलने की तैयारी है। जिला प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" - अभिनव जे. जैन, मुख्य विकास अधिकारी

2 hrs ago
user_Sunny bhai Jan Express News
Sunny bhai Jan Express News
Kanpur, Kanpur Nagar•
2 hrs ago
3aa12861-c813-4449-a87c-92a45ff0f0a9

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेपाल मे आई भयानक बाढ़ नेपाल मे तबाही का मंजर makkitv network
    1
    नेपाल मे आई भयानक बाढ़ 
नेपाल मे तबाही का मंजर
makkitv network
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • जैसा कि आपको पता है कि पूर्व विधायक अजय कपूर कानपुर के लोकप्रिय विधायकों में गिनती है कल दिनांक 26 अगस्त को बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि जी राखी महोत्सव में शिरकत करने आई थी उनके आने से उसे राखी महोत्सव में चार चांद लग गए थे हजारों की संख्या में विधायक जी वह उनकी बहनों ने मुलाकात की मीनाक्षी जी भी कानपुर नगर की राखी त्यौहार देखकर बहुत भावुक हुई और उन्होंने कहा कि यह त्यौहार की आप खुशी देखकर मुझे अपने भाई की याद आने लगी रिपोर्टर अनूप मिश्रा जैसा कि आपको पता है कि पूर्व विधायक अजय कपूर कानपुर के लोकप्रिय विधायकों में गिनती है कल दिनांक 26 अगस्त को बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि जी राखी महोत्सव में शिरकत करने आई थी उनके आने से उसे राखी महोत्सव में चार चांद लग गए थे हजारों की संख्या में विधायक जी वह उनकी बहनों ने मुलाकात की मीनाक्षी जी भी कानपुर नगर की राखी त्यौहार देखकर बहुत भावुक हुई और उन्होंने कहा कि यह त्यौहार की आप खुशी देखकर मुझे अपने भाई की याद आने लगी रिपोर्टर अनूप मिश्रा
    1
    जैसा कि आपको पता है कि पूर्व विधायक अजय कपूर कानपुर के लोकप्रिय विधायकों में गिनती है कल दिनांक 26 अगस्त को बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि जी राखी महोत्सव में शिरकत करने आई थी उनके आने से उसे राखी महोत्सव में चार चांद लग गए थे हजारों की संख्या में विधायक जी वह उनकी बहनों ने मुलाकात की मीनाक्षी जी भी कानपुर नगर की राखी त्यौहार देखकर बहुत भावुक हुई और उन्होंने कहा कि यह त्यौहार की आप खुशी देखकर मुझे अपने भाई की याद आने लगी रिपोर्टर अनूप मिश्रा

    user_किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व
    Actor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर नगर ग्राम शंभुआ सुनैना दूसरे पक्ष का नाम हसन बड़ागांव थाना अकबरपुर मुझे परेशान कर रखा है
    1
    कानपुर नगर ग्राम शंभुआ सुनैना दूसरे पक्ष का नाम हसन बड़ागांव थाना अकबरपुर मुझे परेशान कर रखा है
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर में उमड़ा जनसैलाब! जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य नज़ारा कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़ कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नात-ए-पाक, दरूद-ओ-सलाम और नारों की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया। कहीं फूल बरसाए गए, तो कहीं अकीदतमंदों के लिए पानी, शरबत और खाने का इंतजाम किया गया। कानपुर का जुलूस-ए-मोहम्मदी अपनी भव्यता और विशाल जनभागीदारी के लिए देशभर में जाना जाता है। इसे ऐतिहासिक रूप से एशिया के सबसे बड़े जुलूसों में शुमार किया जाता है। जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में अकीदतमंद पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। सजे हुए वाहन और झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा और इस दौरान मोहब्बत, भाईचारे, अमन और सौहार्द का पैगाम दिया गया। वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। कुल मिलाकर, कानपुर की सड़कों पर उमड़ा यह विशाल जनसैलाब ईद मिलादुन्नबी के प्रति लोगों की अकीदत और मोहब्बत की तस्वीर पेश करता नजर आया। नात-ए-पाक की सदाओं और दरूद-ओ-सलाम से गूंजता कानपुर मानो मोहब्बत और अमन के पैगाम में रंगा नजर आया।
    1
    कानपुर में उमड़ा जनसैलाब!
जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य नज़ारा
कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़ 
कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ निकाला गया।
जुलूस में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नात-ए-पाक, दरूद-ओ-सलाम और नारों की सदाओं से पूरा माहौल गूंज उठा।
जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया। कहीं फूल बरसाए गए, तो कहीं अकीदतमंदों के लिए पानी, शरबत और खाने का इंतजाम किया गया।
कानपुर का जुलूस-ए-मोहम्मदी अपनी भव्यता और विशाल जनभागीदारी के लिए देशभर में जाना जाता है। इसे ऐतिहासिक रूप से एशिया के सबसे बड़े जुलूसों में शुमार किया जाता है।
जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में अकीदतमंद पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। सजे हुए वाहन और झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा और इस दौरान मोहब्बत, भाईचारे, अमन और सौहार्द का पैगाम दिया गया।
वहीं, जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई।
कुल मिलाकर, कानपुर की सड़कों पर उमड़ा यह विशाल जनसैलाब ईद मिलादुन्नबी के प्रति लोगों की अकीदत और मोहब्बत की तस्वीर पेश करता नजर आया।
नात-ए-पाक की सदाओं और दरूद-ओ-सलाम से गूंजता कानपुर मानो मोहब्बत और अमन के पैगाम में रंगा नजर आया।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर नगर वार्ड 74 पार्षद नीलिमा शुक्ला जी श्याम नगर नबी साहब के जन्मदिन पर स्थानीय लोगों के द्वारा शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग लेते हुए निकाला जुलूस कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ वार्ड 74 पार्षद नीलिमा शुक्ला जी गिरजा नगर श्याम नगर पीएसी कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी गिरजा नगर श्याम नगर का वीडियो स्थानीय लोगों के द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है इसमें कल दिनांक 25 अगस्त रोशनी और नवी साहब के जन्मदिन पर क्षेत्र वासियों के सहयोग से शासन का संपूर्ण सहयोग देते हुए शांतिपूर्वक एक जुलूस निकाला गया लिए देखते हैं इसकी एक छोटी सी झलक कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रकाशित किया जा रहा है भारत सूत्र के संवाददाता पत्रकार ओमवीर जी के द्वारा वीडियो बनाया गया जय हिंद जय भारत न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें
    1
    कानपुर नगर वार्ड 74 पार्षद नीलिमा शुक्ला जी श्याम नगर नबी साहब के जन्मदिन पर स्थानीय लोगों के द्वारा शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग लेते हुए निकाला जुलूस
कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 
वार्ड 74 पार्षद नीलिमा शुक्ला जी गिरजा नगर श्याम नगर पीएसी कथित तौर पर और सूत्रों के हवाले से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जो कि आपका कानपुर नगर थाना चकेरी गिरजा नगर श्याम नगर का वीडियो स्थानीय लोगों के द्वारा प्रकाशित किया जा रहा है इसमें कल दिनांक 25  अगस्त  रोशनी और नवी साहब के जन्मदिन पर क्षेत्र वासियों के सहयोग से शासन  का संपूर्ण सहयोग देते हुए शांतिपूर्वक एक जुलूस निकाला गया लिए देखते हैं  इसकी एक छोटी सी झलक कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र संवाददाता दिनकर जी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रकाशित किया जा रहा है भारत सूत्र के संवाददाता पत्रकार ओमवीर जी के द्वारा वीडियो बनाया गया जय हिंद जय भारत न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर बारावफात जुलूस के दौरान परेड में युवकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर बारावफात जुलूस के दौरान परेड में युवकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद परेड चौराहा/ग्राउंड, कानपुर नगर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।: मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और उपद्रव कर रहे युवकों को खदेड़ा। : क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल पूरी तरह शांत है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर
बारावफात जुलूस के दौरान परेड में युवकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
ब्रेकिंग न्यूज़: कानपुर
बारावफात जुलूस के दौरान परेड में युवकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
परेड चौराहा/ग्राउंड, कानपुर नगर
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।: मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और उपद्रव कर रहे युवकों को खदेड़ा।
: क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल पूरी तरह शांत है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • English worksheet class - UKG bachho se liye asan work
    1
    English worksheet class - UKG bachho se liye asan work
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Stationery Shop कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर बिग ब्रेकिंग भाजपा पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे बंटी पर नगर निगम में भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों पर कब्जे को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यूपी, कानपुर... बीआईसी की करोड़ों की जमीन पर कथित कब्जे का मामला अब सियासी तूल पकड़ रहा है। भाजपा पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे बंटी पर नगर निगम में भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों पर कब्जे को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मामले में पार्षद आज पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे, लक्ष्मी कोरी भाजपा पार्षद
    1
    कानपुर बिग ब्रेकिंग

भाजपा पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे बंटी पर नगर निगम में भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों पर कब्जे को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूपी, कानपुर...
बीआईसी की करोड़ों की जमीन पर कथित कब्जे का मामला अब सियासी तूल पकड़ रहा है। भाजपा पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे बंटी पर नगर निगम में भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों पर कब्जे को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी मामले में पार्षद आज पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करेंगे,
लक्ष्मी कोरी भाजपा पार्षद
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.