जब एक विद्युत पोल पर लगी केबल अचानक अज्ञात कारणों से जलने लगी। रिपोर्ट जावेद खान जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश मो, 9424927276 एंकर- आगर मालवा मध्यप्रदेश - जिला मुख्यालय के मालीखेड़ी रोड क्षेत्र में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विद्युत पोल पर लगी केबल अचानक अज्ञात कारणों से जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले केबल से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में केबल के जलते हुए टुकड़े नीचे गिरने लगे। यह दृश्य देखकर आसपास के रहवासी दहशत में आ गए और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एहतियातन संबंधित क्षेत्र का विद्युत प्रदाय तत्काल बंद किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। कर्मचारियों द्वारा पोल और केबल की जांच कर सुधार कार्य किया गया। इस दौरान क्षेत्र में लगभग आधे घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई बड़ा नुकसान सामने आया। स्थानीय लोगों ने समय पर बिजली बंद किए जाने और त्वरित सुधार कार्य के लिए विद्युत कंपनी के कर्मचारियों की सराहना की। वहीं, रहवासियों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए विद्युत लाइनों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसुरक्षा बनी रहे।

- सुसनेर नगर में मध्य प्रदेश शासन के अनुसार घर-घर जाकर सर्वे का सत्यापन करते हुए नगर परिषद कर्मचारी1
- Post by News A2Z1
- गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए उठी आवाज, 27 अप्रैल को मनाया जाएगा 'गौ सम्मान दिवस' लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न गौसेवक धर्मेंद्र शर्मा को सौंपी गई शाजापुर जिले की कमान शाजापुर। शहर के लालपुरा स्थित गौ उपचार केंद्र (कांजी हाउस) में शाम को गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। साधु-संतों और गौ भक्तों के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के सम्पूर्ण गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना, गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाना और देश भर में गौ-हत्या को पूर्ण रूप से समाप्त करना है। बैठक में उपस्थित बाल संत ध्रुव जी व्यास ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए बताया कि यह आंदोलन शांतिपूर्वक पूरे भारतवर्ष में प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को देश भर में 'गौ सम्मान दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। तहसील स्तर पर होंगे भजन-कीर्तन, सौंपा जाएगा ज्ञापन बाल संत व्यास ने बताया कि 27 अप्रैल को संपूर्ण भारतवर्ष में प्रत्येक तहसील स्तर पर भजन-कीर्तन के आयोजन किए जाएंगे। इसके माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपकर गौमाता के सम्मान और सुरक्षा की मांग को प्रबलता से रखा जाएगा। धर्मेंद्र शर्मा बने जिला प्रभारी बैठक के दौरान अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां भी की गईं। सर्वसम्मति से शाजापुर जिले में अभियान के संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी वरिष्ठ गौसेवक श्री धर्मेन्द्र शर्मा को सौंपी गई। इस अवसर पर मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में गौसेवक और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने गौ सेवा और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।3
- उज्जैन जोन के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) राकेश गुप्ता जी ने आज कार्यभार ग्रहण किया।1
- ओड़िया खेड़ी में पांचवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पिड़ावा, ओड़िया खेड़ी में पंचम गणेश क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजक सुभाष विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ कनिष्ठ सहायक फरीद खान और रमेश दांगी ने किया।प्रतियोगिता में 32 टीम भाग लेंगी।प्रतियोगिता टेनिस बाल से खेली जाएगी।उदघाटन समारोह में फरीद खान ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।उन्होंने युवाओं से खेल में आगे बढ़कर गांव, देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता का पहला मैच मायाखेड़ी ओर गुराड़िया के बीच खेला गया।जिसमे मायाखेड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 140 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसके जवाब में गुराड़िया महज 91 रन बनाकर आउट हो गई। पहला मैच मायाखेड़ी ने 49 रन से जीत लिया।मैच देखने के लिए ओड़िया खेड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे।इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, ओमप्रकाश पाटीदार, प्रेमसिंह, प्रेमसिंह, गोविंद सिंह, प्रहलाद सिंह, रघुवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, रघुवीर सिंह, नटवर, गोविंद पाटीदार, अनीस खान, कमल सिंह, गोपाल, अखिलेश, सुभाष कारपेंटर, विनोद सहित कई ग्रामीण मोजूद रहे।1
- आलोट मंडी सोयाबीन और गेहूं का भाव दिनांक 5 फरवरी 20261
- सुसनेर नगर के समीप ग्राम कड़िया में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया धूमधाम से1
- Post by News A2Z1
- कोटड़ी में 63 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित पिड़ावा, राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी में 63 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कोटड़ी के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के अनुसार कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के प्रशासक हरिराम गोचर ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि बेटियों के लिए स्कूल जाने के राह आसान होगी।जिससे बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।इस दौरान पूर्व जीएसएस अध्यक्ष धीरज सिंह सिसोदिया, वाइस प्रिंसिपल संजय जैन, चिन्मय शास्त्री, श्रवण सिंह, महेश सेन, मुकेश गुर्जर सहित कई लोग शामिल रहे।1