मंडी समिति परिसर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू बेला औरैया। कस्बा स्थित मंडी समिति परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से घास-फूस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मंडी समिति परिसर में अनाज गोदामों के पास खड़ी सूखी घास-फूस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैल गया। आसपास मौजूद गल्ला व्यापारियों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाई। वहीं पुलिस ने परिसर की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मंडी समिति अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।
मंडी समिति परिसर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू बेला औरैया। कस्बा स्थित मंडी समिति परिसर में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात कारणों से घास-फूस में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मंडी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
पाया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, मंडी समिति परिसर में अनाज गोदामों के पास खड़ी सूखी घास-फूस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैल गया। आसपास मौजूद गल्ला व्यापारियों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की
दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाई। वहीं पुलिस ने परिसर की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मंडी समिति अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ।
- Post by पत्रकार Munish Singh2
- उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।1
- औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।1
- दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग से मारपीट की गई थी, जिसका मुकदमा दर्ज होने के बावजूद फफूंद थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। बुजुर्ग ने औरैया एसपी से न्याय और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- औरैया में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक में 17 मई को होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे, जहाँ वैश्य समाज के बुजुर्गों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी से इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।1
- औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा, जिसने वातावरण में अद्भुत ऊर्जा भर दी। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया।1
- दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन “GANG BUST” के तहत करोल बाग फायरिंग केस के दो वांछित शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान एक इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद की है।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया में अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर ने डायल 112 की पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। ड्राइवर की सूझबूझ से पुलिसकर्मियों की जान बाल-बाल बची; पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था, जिससे अवैध खनन करने वालों के दुस्साहस का पता चलता है।1
- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने औरैया में 17 मई को होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। इस आयोजन में कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और विधान परिषद सदस्य जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे, जहाँ वैश्य समाज के बुजुर्गों और प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।2