घरेलू गैस की कालाबजारी, भण्डारण, निफलिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में ईधन गैस सम्बन्धित बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये। शक्तिफार्म। उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होने कहा कि घरेलू गैस सामान्य स्थिति है पर ऑन लाईन गैस बुकिंग करने पर निर्धारित समय में गैस घर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि जो भी गैस बुकिंग पहले करायेगा उन्हे पहले गैस सिलेण्डर डिलिवरी की जायेगी। उन्होने कहा जनपद में 40 गैस डिलिवरी केन्द्र है जहां से सभी को वाहनों के माध्यम से घरो पर गैस डिलिवरी की जाती है। उन्होने जनता से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से ऑन लाइन गैस बुकिंग करें व पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर गैस डिलिवरी घर पर पाये। उन्होने कहा कि गैस डिलिवरी केन्द्र व गैस गोदामों में लाईन लगाने की कतई जरूरत नही है। जिलाधिकारी ने कहा जन समान्य को घरेलू गैस उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने सभी उप जिलाधिकारियों को गैस वितरण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये तथा गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन, पुलिस की टीमे तैनात करने के साथ ही क्यूआरटी टीमें लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि गैस से सम्बन्धित शिकायतों एवं उनके निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर जिला आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमे जिला पूर्ति अधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 05944-250250, 250500, टोल फ्री नम्बर 18002333555 संचालित है। उन्होने कहा कि रूद्रपुर व काशीपुर शहर में गैस पाईप लाइन कनेक्शन दिये जा रहे है, जो भी व्यक्ति गैस पाइप लाईन कनेक्शन लेना चाहते है वे 7206413402, 7978216713, 9084897398 व 9997362038 से सम्पर्क कर गैस कनेक्शन ले सकते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि सभी गैस गोदामों व वितरण केन्द्रों पर प्रशासन के साथ पुलिस तैनात कर दी गयी है। उन्होने कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि कही पर भी गैस कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो थाना, चौकी अथवा कन्ट्रोल रूम में सूचना दे ताकि सम्बन्धित के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की जा सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, डीएफओ हिमांशु बागरी, यूसी तिवारी, प्रकाश आर्या, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे व सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे।

- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सभ्यता वर्मा ने नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी को दिया सम्मान l #marouri #brekingnews #UttarPradesh #LatestNews #पीलीभीत1
- 📢 'स्मार्ट वसूली' एक तरफ 'विकसित भारत' का सपना है, और दूसरी तरफ एक आम आदमी की बेबसी। आज हालात ये हो गए हैं कि स्मार्ट मीटर के भारी-भरकम बिलों और तकनीकी दिक्कतों से तंग आकर एक नागरिक जिला अधिकारी (DM) कार्यालय में आत्मदाह करने की बात कह रहा है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की चेतावनी नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता का चीखता हुआ प्रमाण है। सोचने वाली बात यह है: • 👉खून पसीने की कमाई या बिजली का बिल? जब मीटर की रफ़्तार कमाई से ज्यादा हो जाए, तो जनता कहाँ जाए? • 👉तकनीकी समस्या या आर्थिक शोषण? 'स्मार्ट' होने के नाम पर बिना किसी ठोस सुनवाई के जनता पर बोझ क्यों लादा जा रहा है? • 👉किसे कहेंगे विकास? क्या विकसित भारत की नींव एक गरीब और मध्यम वर्ग के नागरिक की मानसिक प्रताड़ना पर रखी जाएगी? हमारी मांग: 💥1. स्मार्ट मीटरों की रीडिंग और कार्यप्रणाली की पारदर्शी जांच हो। 💥2. शिकायत निवारण के लिए जिला स्तर पर तत्काल सुनवाई केंद्र बने। 💥3. जनता को डराने के बजाय उनकी समस्याओं का मानवीय समाधान निकाला जाए। ✍️✍️✍️सरकार को यह समझना होगा कि 'स्मार्ट सिटी' ईंट-पत्थरों और मीटरों से नहीं, खुशहाल नागरिकों से बनती है। अगर जनता ही सुरक्षित और संतुष्ट नहीं है, तो कैसा विकास और कैसी स्मार्टनेस....1
- 25 करोड़ से बन रहे कंपोजिट विद्यालय में घटिया ईट लगाकर निर्माण कार्य, भाजपा के माननीय ने अपनी ही सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार की खोलीपोल ...कमीशनबाजी की वजह से हो रहा घटिया निर्माण कार्य1
- Post by समाचार Crime News1
- पीलीभीत।बीसलपुर के चंदपुरा गांव में शादी समारोह में अश्लील डांस का वीडियो वायरल। पूरी रात बार-बालाओं के ठुमकों पर झूमता रहा कार्यक्रम, मनचलों ने जमकर उड़ाए नोट सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन फिर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई।1
- बिलासपुर में फेसबुक पर मुस्लिम समुदाय को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से गुस्साएं नागरिकों ने रोष जताया और पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। बृहस्पतिवार की दोपहर पालिका सभासद मोहसिन खां और फैजान खां के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के तमाम नागरिक स्थानीय कोतवाली पहुंचें और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह से मिलें और उन्हें अपनी लिखित तहरीर सौंप बताया कि आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक पर अपलोड एक वीडियो पर दूसरे समुदाय के युवक ने समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा उक्त युवक की यह टिप्पणी क्षेत्र में माहौल खराब करने के उद्देश्य से किया गया है, जहां सभी वर्गों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।उनकी मांग है कि उक्त युवक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सभी को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाएगे।इस मौकें पर शानू खां,चांद बाबू,दबीर खां,नसीम खां,आदिल मियां आदि मौजूद रहे।2
- पीलीभीत। जिलाधिकारी ने जनगणना का किया शुभारंभ।बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों को जनगणना में लगाया सदर तहसील से की गई जनगणना 2026 की शुरुआत। डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी होने वाली जनगणना।1