बुलंदशहर में भीषण अग्निकांड, जूते के शोरूम में लगी आग से लाखों का नुकसान बुलंदशहर (यूपी): जनपद के स्याना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी चौराहे पर स्थित 'गुप्ता बूट हाउस' के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे शोरूम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN 24) बुलंदशहर की हर छोटी-बड़ी सटीक खबर के लिए हमारे पेज को लाइक और फॉलो करें!

- Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम1
- सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा दमकल विभाग,आग पर काबू पाने की कोशिश जारी शोरूम में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुगरासी चौराहे स्थित गुप्ता बूट हाउस के शोरूम में लगी आग3
- बुलंदशहर- नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) के संशोधनों के संसद में पारित न होने के बाद भाजपा ने देश भर में विपक्षी दलों के खिलाफ किया प्रदर्शन। सैकड़ों की संख्या महिलाओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन और 'जन आक्रोश मार्च' निकाला। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने 'महिला विरोधी' मानसिकता के चलते इस विधेयक का विरोध किया और इसे संसद में पास नहीं होने दिया। आज जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन।1
- ग्राम माजरा खानपुर के पंचायत घर के पीछे वाले महोल्ले मे 5 से 6 माह से ने तो नालियों साफ हुई न ही इक्ठा हुआ कचरा को सफाई कर्मचारी दुवारा उठाया गया है1
- Post by Narender singh1
- सीतापुर के महोली क्षेत्र के ककरहिया गांव में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और लाखों का नुकसान हो गया। इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जिनके घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी का सारा सामान, जेवर, नकदी और अनाज जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे का आश्वासन दिया है। 👉 ऐसी ही अपडेट के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें1
- ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत घटना की जानकारी मिलते ही पहासू थाना पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव के पास खुर्जा पहासू रोड का मामला4
- बुलंदशहर: जनपद की 145 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक जिला कृषि एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी अब विवादों के घेरे में है। करोड़ों रुपये के बजट की बंदरबांट और राजस्व हानि के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस कोर काउंसिल (इंडिया) के अध्यक्ष और वर्ल्ड हेडलाइन के संपादक चक्रपाणि चक्र ने कलेक्ट्रेट गेट पर अनशन शुरू कर दिया है। प्रेस कोर कॉउन्सिल की प्रमुख मांगें... अवधि विस्तार: प्रदर्शनी को 30 अप्रैल तक बढ़ाकर देशभक्ति व स्थानीय कार्यक्रमों को शामिल किया जाए। ODOP को बढ़ावा: 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' के स्टॉल लगाए जाएं। भ्रष्टाचार पर लगाम: रवीन्द्र नाट्यशाला का जीर्णोद्धार हो और 'ओपन स्टेज' के नाम पर हो रही लूट बंद हो। शुल्क में कमी: आम जनता के लिए सदस्यता शुल्क कम किया जाए। कार्यकारिणी भंग हो: वर्तमान समिति को बर्खास्त कर चुनाव कराए जाएं। सार्वजनिक ऑडिट: पिछले 2 वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए। चक्रपाणि चक्र ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, सत्याग्रह जारी रहेगा। इस संबंध में राष्ट्रपति और मुख्य सचिव को भी शिकायत भेजी गई है।1
- लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पीटने वाला व्यक्ति पत्रकार है, जबकि अन्य लोग इसे गलत बता रहे हैं। 👉 इस वीडियो की पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। 👉 पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। ⚠️ नोट: वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कृपया अपुष्ट जानकारी शेयर करने से बचें।1