निःशुल्क 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन टीकमगढ़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में विभिन्न ग्रामों से आई 23 महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती कल्पना नायक द्वारा प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। समापन समारोह में संस्थान के डायरेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, फैकल्टी श्री विवेक विश्वकर्मा, ऑफिस असिस्टेंट सोवरन रैकवार एवं राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 🖋️ रिपोर्ट : पंकज गुप्ता 📍 जिला - जालौन, उरई 📍 राज्य - उत्तर प्रदेश
निःशुल्क 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन टीकमगढ़। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में विभिन्न ग्रामों से आई 23 महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती कल्पना नायक द्वारा प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। समापन समारोह में संस्थान के डायरेक्टर श्री विवेक रघुवंशी, फैकल्टी श्री विवेक विश्वकर्मा, ऑफिस असिस्टेंट सोवरन रैकवार एवं राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 🖋️ रिपोर्ट : पंकज गुप्ता 📍 जिला - जालौन, उरई 📍 राज्य - उत्तर प्रदेश
- Breaking News | Tamil Nadu थलापति विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री! Breaking News | Tamil Nadu चेन्नई में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थक शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर फोकस करने की बात कही। सोशल मीडिया पर ThalapathyVijay और New CM TamilNadu तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। ━━━━━━━━━━━ 🗞️ Chennai Special Report ━━━━━━━━━━━1
- जालौन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है जनपद जालौन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया है। मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा का है, जहां पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोगों को बंधक बनाकर जबरन मजदूरी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हरिहर प्रसाद दांते के मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां से चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गरीब और मजबूर लोगों को बहला-फुसलाकर काम के नाम पर यहां लाता था और फिर उनसे जबरन मजदूरी कराता था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और डराने-धमकाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुक्त कराए गए मजदूर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं मुक्त कराए गए मजदूरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।1
- गाजीपुर हत्याकांड पर विश्वकर्मा समाज में उबालजालौन) में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक में गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। बैठक में समाज के लोगों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ⚖️ प्रमुख मांगें: ✔️ निष्पक्ष जांच ✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई ✔️ पीड़ित परिवार को सुरक्षा 🗣️ साथ ही, पूर्व मंत्री के कथित बयान पर भी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार और संवेदनशील बयानबाजी की अपील की गई। 🤝 समाज ने संकल्प लिया कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। 📍 बैठक उरई में झांसी रोड स्थित एक आवास पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।2
- आटा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार!! थाना आटा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आता थाना पुलिस ने संधि निवासी एक युवक को सद्दाम को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया और गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई पूरी की है!!1
- तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर जोसेफ विजय के नाम को लेकर हलचल मची हुई है। उनके समर्थक उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं, जिससे सोशल मीडिया पर #CMJosephVijay ट्रेंड कर रहा है।1
- जालौन के सालाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़े के ढेर में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड प्रभारी राजेश तिवारी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और एक बड़ा हादसा टाल दिया। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कूड़ा स्थल को हटाने की मांग की है।3
- जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन 4 बंधुआ मजदूर मुक्त 1 आरोपी गिरफ्तार* *ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही / 4 बंधुआ मजदूर को कराया मुक्त* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व आसीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन 4 बंधुआ मजदूर मुक्त 1 आरोपी गिरफ्तार* *ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही / 4 बंधुआ मजदूर को कराया मुक्त* जनपद जालौन में पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए चार कथित बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया आप को बता दें कि जानकारी के अनुसार ग्राम जगनेवा में देर रात पुलिस टीम ने हरिहर दांतरे के मकान पर छापेमारी की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों को जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए वहां से चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला वहीं मुक्त कराए गए मजदूरों से पुलिस पूछताछ कर रही प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों से दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी वहीं मुक्त कराए गए मजदूरों को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है बता दें जनपद जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए रूबरू2
- जालौन पुलिस टीम द्वारा 04 बंधुआ मजदूरों को आजाद कराते हुये 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार!! जालौन पुलिस टीम द्वारा 04 बंधुआ मजदूरों को आजाद कराते हुये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने मामले में क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक जालौन!! जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित बंधुआ मजदूरी के मामले का खुलासा किया। पुलिस टीम ने हरिहर दांतरे के मकान पर छापा मारकर वहां से चार मजदूरों को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों को जबरन बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान चार मजदूरों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुक्त कराए गए मजदूरों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूरों से दबाव बनाकर काम कराया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुक्त कराए गए मजदूरों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।1