अमेठी में पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में गोली; 6 साथी गिरफ्तार अमेठी। जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके छह अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करनगांव में हुई गोकशी की घटना में वांछित शातिर आरोपी जुनैद अहमद के क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर इन्हौना पुलिस ने गन्दनाला–सेमरौता मार्ग पर घेराबंदी की। बैकअप के लिए जायस और मोहनगंज थाने की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में जुनैद के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से उसके छह अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके साथ मिलकर गोकशी की घटनाओं को अंजाम देते थे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गन्दनाला–सेमरौता मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान आरोपी जुनैद घायल हुआ है। वह करनगांव में हुई गोकशी की घटना में वांछित था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- अमेठी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिराहीनपुर गांव में ग्रामीण आरती अपने परिजनों संग घर में सो रहे थे तभी, देर रात अज्ञात चोरों ने एक तहसील कर्मचारी के घर को निशाना बनाते हुए50हजार नकद और पांच के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर घर में घुसकर करीब 50 हजार रुपये नगद तथा लगभग पांच लाख रुपये कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।2
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में स्थित अंतू थाना क्षेत्र ग्राम सभा गोबरी में परम पूज्य देवव्रत जी महाराज का आज श्री हनुमान मंदिर पर मोहित जी महाराज की कलश यात्रा के दौरान हुआ आगमन श्री हनुमान मंदिर निर्माण हेतु समस्त ग्राम वासियों से मंदिर निर्माण हेतु सहयोग करने के लिए भी किया अपील1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय-समय पर ऐसे स्टेप्स लिए हैं जोना केवल आम जनता में उनकी पकड़ को मजबूत बनाने का उदाहरण है बल्कि सियासी समझ को भी बयां करने में सक्षम होता है। हाल ही में सरकार ने शिक्षामित्र की सैलरी में इजाफा विकी और साथ ही साथ बताया कि महिलाओं को बिना गारंटी लोन भी दिया जाएगा देख वीडियो में पूरी जानकारी1
- प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक महत्वपूर्ण एआई कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अमर्यादित व्यवहार के विरोध में किया गया।1
- भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-99362200571
- थाना कुंडवार क्षेत्र के रवानिया पश्चिम से 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज़ ढाई घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही। नगर क्षेत्राधिकारी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। 📺 कमल Tv24×7 — सच्ची खबर, सबसे पहले2
- #रायबरेली| निमिषा कान्वेंट स्कूल में 11वीं की छात्रा अनुष्का को एक्जाम में नही बैठने दिया गया. फीस ना भर पाने की वजह से अनुष्का 3 महीने से स्कूल भी नही जा पा रही है. अनुष्का के पिता की पिछले दिनों कैंसर मे मृत्यु हो चुकी है.1
- रानीगंज तहसील में आज शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर तक एसडीएम नहीं पहुंचे, कल निरीक्षण पर आए जिलाधिकारी से अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को जन सुनवाई से हटाने की मांग की थी, जिस पर जिलाधिकारी ने एस आई आर का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं की मांग को खारिज कर दिया, जिस पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी।1
- *बदकिस्मती ये है कि ऐसे लोग हमारे मंत्री हैं।* ट्रेन ओवरहेड तारों से बिजली लेती हैं, और जब ब्रेक लगाए जाते हैं, तो बिजली उसी तार में वापस चली जाती है।” — रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव1