Shuru
Apke Nagar Ki App…
पश्चिम बंगाल असम व पांडिचेरी में भाजपा के जीत पे समस्त
Shaquib Press
पश्चिम बंगाल असम व पांडिचेरी में भाजपा के जीत पे समस्त
More news from बिहार and nearby areas
- जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट कई जख्मी #samastipur मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोनहर नवादा की घटना ।1
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पंचायत स्तर पर उपस्थित रहकर आम जनता से प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। बंगाल जीत की खुशी दरभंगा में: लहेरियासराय टावर पर BJP कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-गुलाल के साथ झालमुरी का स्वाद बंगाल सहित कई राज्यों में भाजपा की सरकार बनने की खुशी अब दरभंगा तक पहुंच गई है… लहेरियासराय टावर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया… ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल की रंगत और मिठाइयों की मिठास… दरभंगा के लहेरियासराय टावर पर BJP कार्यकर्ता जीत के जश्न में डूबे नजर आए… कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई, मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी भी की गई… इस दौरान सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक मुरारी मोहन झा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल हुए… जश्न की सबसे खास बात ये रही कि बंगाल की मशहूर झालमुरी का स्वाद भी दरभंगा में देखने को मिला… नेता और कार्यकर्ता झालमुरी स्टॉल पर जुटे और इस खास अंदाज़ में जीत का जश्न मनाया… तो बंगाल की जीत का रंग अब दरभंगा में भी साफ दिख रहा है… जहां जश्न में ढोल, गुलाल के साथ झालमुरी भी खास आकर्षण बनी रही…1
- पिताश्री केँ आशीर्वाद आउर प्रभु जीक कृपा सँ काम निरंतर जारी अछि आगू अपने सभ गोटेक मार्गदर्शन सदैव बनल रहय। जय सियाराम।❤️🙏🏻1
- Post by Vaanishree News1
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)2
- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुजारी गांव पहुंचकर विधायक महेश्वर हजारी को दी शोक संवेदना। उपमुख्यमंत्री को जाने के बाद सांसद संभवी चौधरी भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। समस्तीपुर खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुजारी गांव में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे। वे कल्याणपुर के वर्तमान विधायक महेश्वर हजारी की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने एवं शोकाकुल परिवार को ढाढस बढ़ाने आए थे।उपमुख्यमंत्री ने विधायक के पैतृक आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और दिवंगत माता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। खानपुर थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मुजारी गांव में तैनात रही और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती गई। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। इलमशनगर, खतुआहा चौक , बरहगामा , भानपुर सहित कई अन्य जगह जगह पर खानपुर पुलिस की तैनाती रही। जैसे ही उपमुख्यमंत्री के आगमन की सूचना ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए जगह-जगह फूल लेकर खड़े नजर आए। गांव में उनके पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और कठिन समय में साथ रहने का भरोसा दिया।वही उपमुख्यमंत्री के जाने के बाद समस्तीपुर सांसद संभावी चौधरी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1
- पटना में 13 जून को होने जा रहा है एक भव्य आयोजन… जहाँ देशभर के उद्योगपति, कलाकार और प्रतिभाएं एक मंच पर नजर आएंगी। RFM प्रोडक्शन हाउस लेकर आ रहा है— “एक शाम बिहार के नाम अवार्ड 2026”। यह खास कार्यक्रम राजधानी Patna के प्रतिष्ठित होटल पनाचे में आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी आयोजकों ने प्रेस वार्ता में दी। इस मौके पर Rahul Raj, Mohammad Faizan और Manoj Bhaskar ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली लोगों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इस अवार्ड शो में शिक्षा, हेल्थकेयर, रियल एस्टेट, मीडिया, खेल, कला-संस्कृति और फैशन जैसे कई क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले उद्यमियों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के सफल उद्योगपति अपने अनुभव साझा करेंगे, वहीं छोटे शहरों से निकलकर बड़ी सफलता पाने वालों की प्रेरणादायक कहानियां भी सुनाई जाएंगी। इस भव्य शाम को और खास बनाएंगे बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे— जिनमें गुलशन गोवर स्नेहा उल्लाल प्रीति झांगनी और शाहबाज खान जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। RFM प्रोडक्शन हाउस पहले भी कई सफल अवार्ड शो आयोजित कर चुका है, जहाँ देश-विदेश की चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया है। कुल मिलाकर, “एक शाम बिहार के नाम अवार्ड 2026” न सिर्फ सम्मान का मंच होगा, बल्कि यह बिहार की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की एक बड़ी पहल भी साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर हर पंचायत में सहयोग शिविर का होगा आयोजन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले के सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम कौशल कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इन शिविरों का आयोजन प्रत्येक महीने के प्रथम और तृतीय मंगलवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पंचायत स्तर पर उपस्थित रहकर आम जनता से प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।1
- majragahai petrol pump ke pass aate ka accident 3:00 Baje Subah Kafi Tej Raftar se a Rahi Darbhanga se yah gadi sankhya ja raha tha1