Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर में जूनियर-इंटर्न डॉक्टरों का अनोखा प्रदर्शन, स्टाइपेंड-भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर निकली रैली बिलासपुर में सिम्स मेडिकल कॉलेज के जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड व भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। देवकीनंदन चौक पर डॉक्टरों ने गोल बनाकर मेडिकल कॉलेज की स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डॉक्टर सिम्स मेडिकल कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर नहीं होंगे तो मरीजों का इलाज कौन करेगा।
द संक्षेप
बिलासपुर में जूनियर-इंटर्न डॉक्टरों का अनोखा प्रदर्शन, स्टाइपेंड-भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर निकली रैली बिलासपुर में सिम्स मेडिकल कॉलेज के जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड व भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। देवकीनंदन चौक पर डॉक्टरों ने गोल बनाकर मेडिकल कॉलेज की स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डॉक्टर सिम्स मेडिकल कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर नहीं होंगे तो मरीजों का इलाज कौन करेगा।
More news from Bilaspur and nearby areas
- विश्व आदिवासी दिवस पर चकरभाठा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, गोंडवाना भवन का उ विश्व आदिवासी दिवस पर चकरभाठा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, गोंडवाना भवन का उद्घाटन और निकली भव्य बाइक रैली बिल्हा रविवार की रात 9:00 बजे आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चकरभाठा में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रेलवे स्टेशन स्थित नवनिर्मित गोंडवाना भवन के उद्घाटन के साथ बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक नृत्य ने कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक एवं लक्ष्मीनाथ साहू सुनिल साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे स्टेशन स्थित गोंडवाना भवन से हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने बाइक रैली के रूप में चकरभाठा के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए नयापारा चौक तक रैली निकाली। रैली के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और परंपरा को बचाने का संदेश दिया। पारंपरिक नृत्य और वेशभूषा ने राहगीरों और क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा और पूरे मार्ग में आदिवासी संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने तथा समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, गौरव, संस्कृति और अस्तित्व के संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में चकरभाठा थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में अर्चना साहू, सोमेश साहू, राजेश राधे सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम की मौजूदगी और सहयोग से बाइक रैली एवं कार्यक्रम व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाइक रैली के बाद समाज के लोग वापस गोंडवाना भवन पहुंचे, जहां प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आदिवासी समाज की असली ताकत उसकी संस्कृति, परंपरा, एकता और अपनी पहचान के प्रति गर्व में है।1
- भिलाई चलो भिलाई चलो भिलाई चलो इस बार भिलाई में जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिस पर आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई बहनों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि 16 अगस्त को भिलाई पावर हाउस में जबर हरेली जबर हरेली महोत्सव का आयोजन रखा गया है। जिसमें आप सभी छत्तीसगढ़िया भाई सादर आमंत्रित है।1
- भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा शराब पकड़ी गया और पुलिस के हवाले किया गया नशा मुक्ति अभियान1
- “₹200 नहीं तो चावल नहीं? महिला ने सरकार से पूछा—राशन पर टैक्स की शर्त क्यों?” ₹200 घर टैक्स पर राशन का सवाल, महिला ने उठाई आवाज कोण्डागांव/मसोरा। ग्राम पंचायत मसोरा में ₹200 घर टैक्स जमा करने या रसीद दिखाने पर ही राशन का चावल देने की बात से विवाद गहराया। महिला ने पत्रकारों के माध्यम से सरकार से जवाब मांगा।1
- चकरभाठा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से मोहभाट्ठा शिव मंदिर तक मातृशक्ति ने निकाली भव् चकरभाठा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से मोहभाट्ठा शिव मंदिर तक मातृशक्ति ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा सामिल हुवे बिल्हा विधायक रविवार की रात 8 बजे आयोजन समिती से मिली जानकारी अनुसार चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 09 भाटापारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के कुंड से रविवार, की सुबह मातृ शक्तियों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया इस कावड़ यात्रा में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह श्रद्धालु मातृ शक्तियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित कुंड से कांवड़ में जल भरा। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ कांवड़ यात्रा चकरभाठा के मुख्य मार्ग से होते हुए मोहभट्ठा स्थित स्वयंभू शिव मंदिर पहुंची। जहाँ धरम लाल कौशिक एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बिल्हा विधयाक धरम लाल कौशिक ने कहा की चकरभाठा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से मोहभट्ठा तक आयोजित इस भव्य कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुवा इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हर-हर महादेव के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। इस पावन आयोजन में मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। उनकी सक्रिय भागीदारी ने यात्रा की भव्यता और गरिमा को और बढ़ाया। सभी को हर हर महादेव! 🔱🚩 कांवड़ यात्रा के आयोजन में अध्यक्षा मंदाकिनी चौहान, नीतू शर्मा, अंजू दिवाकर दुबे, शिमला वर्मा, नंदनी उपाध्याय सहित अनेक मातृ शक्तियों की सक्रिय सहभागिता रही। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों एवं युवा वर्ग ने शामिल होकर धार्मिक उत्साह और आस्था का परिचय दिया।1
- फसल बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर अचानक आक्रामक हुआ जंगली हाथी! मशालें लेकर हाथी को भगाने की कोशिश के दौरान गजराज ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच गनीमत रही कि सभी ग्रामीण सुरक्षित बच गए। फसल बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर अचानक आक्रामक हुआ जंगली हाथी! मशालें लेकर हाथी को भगाने की कोशिश के दौरान गजराज ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच गनीमत रही कि सभी ग्रामीण सुरक्षित बच गए। 👉 आपके इलाके में भी हाथियों का आतंक है? कमेंट कर बताएं। #ElephantAttack #WildElephant #Gajraj #Chhattisgarh #BreakingNews #ViralNews #POWERNEWS24 #NewsUpdate #WildlifeNews1