Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलाल भाई का जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं............
K K D NEWS MP/CG
बिलाल भाई का जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं............
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल बाइट.... रहवासी महिला विवेक त्रिपाठी, रहवासी अरेरा कॉलोनी एंकर... राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर के पास संचालित अवैध शराब दुकान को लेकर स्थानीय रहवासियों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने दुकान के सामने एकत्र होकर पोस्टर-बैनर के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा, लेकिन रहवासियों का कहना है कि धार्मिक स्थल से 100 मीटर के भीतर शराब दुकान संचालित करना नियमों के खिलाफ है। वहीं स्थानीय महिलाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वे खुद दुकान बंद कराने के लिए कदम उठाएंगे।1
- भोपाल कृषि भू-अर्जन पर 4 गुना मुआवजे की घोषणा का स्वागत, भाजपा किसान मोर्चा ने जताया आभार रोशनपुरा चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित, किसानों के हित में फैसले को बताया ऐतिहासिक एंकर:___ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को बाजार दर से चार गुना मुआवजा देने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में इसका स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। नेताओं ने इस निर्णय को किसानों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिल सकेगा। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से किसान संगठनों द्वारा उचित मुआवजे की मांग उठाई जा रही थी। कई बार यह देखा गया कि अधिग्रहण के दौरान किसानों को बाजार मूल्य से कम राशि मिलती थी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ऐसे में सरकार का यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत किया और इसे “किसान हितैषी सरकार” का उदाहरण बताया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है, जिनमें फसल समर्थन मूल्य, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत पैकेज शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सरकार की किसान कल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें। बाइट_ प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा बाइट__ भगवान दास सबनानी विधायक1
- भोपाल से एक खास बातचीत… हम आपको मिलवा रहे हैं ऐसे डॉक्टर से, जो पारंपरिक सोच से हटकर काम कर रहे हैं। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में डॉ. राजेश गौर ने मेडिकल एजुकेशन, मरीजों की सुविधा और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। 👉 जानिए: मेडिकल कॉलेज में क्या बदलाव हो रहे हैं मरीजों को क्या नई सुविधाएं मिलेंगी युवाओं के लिए क्या संदेश है 📍 स्थान: पीपल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल MP RajeshGaur #PeoplesMedicalCollege #BhopalNews #DoctorInterview #MedicalCollege #HealthNews #MPNews #BreakingNews #HindiNews #ExclusiveInterview #Bhopal #Healthcare #MedicalEducation #DoctorLife #NewsUpdate1
- भोपाल । अरेरा कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर के पास स्थित शराब दुकान के विरोध में रहवासियों ने प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सड़को पे उतरी प्रशासन को चेतवानी दी ,दुकान बंद करो वरना हम ताला बंदी करेंगे अरेरा कॉलोनी स्थित आर्य समाज मंदिर के समीप संचालित शराब दुकान के विरोध में क्षेत्रीय रहवासियों और भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की ख़ास बात यह रही कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस और BJP दोनों राजनीतिक दलों के लोग शामिल थे ।1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- भोपाल,, महिला आरक्षण को लेकर मचे सियासी घमासान में आरोप प्रत्यारोप के बाद मप्र में बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख राजनीतिक दल अब सड़को पर उतर गए हैं,, बीजेपी की आक्रोश रैली का जवाब आज महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर दिया,, आज भोपाल में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी से बीजेपी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला,, मगर पुलिस और जिला प्रशासन ने बीच रास्ते में बेरिकेटिंग करके उन्हें रोक दिया,, इस दौरान महिला कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से लॉलीपॉप और झुनझुना के पोस्टर, बैनर, तख्तियां लहराए,, अपने आंदोलन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के बाहर ही सरकार का पुतला दहन किया,, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में इस तरह के प्रदर्शन आयोजित हो रहे हे,, बीजेपी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए रीना बोरासी ने कहा कि, महिला आरक्षण बिल के समर्थन में कांग्रेस है, और इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए, यह महिला आरक्षण के आड़ में परिसीमन लागू कर रहे थे,, विरोध परिसीमन बिल का था,, आंदोलन आगे भी जारी रहेगा,, बाइट - रीना बोरासी, प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस मप्र3
- Post by Naved khan1
- भोपाल नगर निगम कि माननीय आयुक्त महोदया जी ने भोपाल वासियों को जनगणना की जानकारी बड़े विस्तार से बताई गयी है। सभी स्वयं जनगणना फार्म अपने मोबाइल नंबर से अपने परिवार कि जानकारी भरकर जमा करें। माननीय आयुक्त महोदया जी का बहुत बहुत धन्यवाद।, भोपाल नगर निगम कि माननीय आयुक्त महोदया जी ने भोपाल वासियों को जनगणना की जानकारी बड़े विस्तार से बताई गयी है। सभी स्वयं जनगणना फार्म अपने मोबाइल नंबर से अपने परिवार कि जानकारी भरकर जमा करें। माननीय आयुक्त महोदया जी का बहुत बहुत धन्यवाद।1
- *धर्मांतरण के मामले में विदेश से फंडिंग के मास्टर माइंड फरार चल रहा मुख्य आरोपी दाऊद अहमद के भोपाल के गांधी नगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी के निवास पर यूपी की आगरा पुलिस ने की कुर्की की बड़ी कार्रवाई* सगी बहनों के धर्मांतरण के खुलासे के मामलें में, विदेश से फंडिंग के मास्टर माइंड दाऊद अहमद परिवार पर कसा शिकंजा आगरा पुलिस के CP दीपक कुमार खुद कर रहे है मामलें की मॉनिटरिंग सगी बहनों के धर्मांतरण के खुलासे के बाद, विदेश से फंडिंग के मास्टर माइंड दाऊद अहमद के भोपाल के गांधी नगर की रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी के निवास पर आगरा की पुलिस ने की कुर्की की बड़ी कार्रवाई यूपी पुलिस की दाऊद के घर कुर्की करवाई के दौरान दाऊद का पिता जावेद भी था मौके पर मौजूद, यूपी पुलिस का सगी बहनों के धर्मांतरण के खुलासे के मामलें में, विदेश से फंडिंग के मास्टर माइंड दाऊद अहमद परिवार पर कसा शिकंजा. मु0अ0स0 228/25 धारा 87, 111(3), 111(4), 61(2), 152 बीएनएस एवं 3/5(1)/5(2) विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना सदर बाजार, आगरा से संबंधित अभियुक्त सैयद जावेद अहमद हाल निवास 53 रिलायबल हाइटेक सिटी गांधी नगर भोपाल उम्र करीब 24 वर्ष वर्तमान पता कनाडा के विरुद्ध 85 BNSS कुर्की की कार्रवाई की गयी.1