कानपुर में जन्माष्टमी की रात बवाल! मंदिर के पास मजार, धर्म परिवर्तन के आरोप, शिबू खान गिरफ्तार | Kanpur News कानपुर के गुजैनी इलाके से सामने आए इस चर्चित मामले ने पूरे प्रदेश में बहस छेड़ दी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके घर के मंदिर के पास मजार बनाई गई, परिवार पर धर्म परिवर्तन और बुर्का पहनने का दबाव डाला गया और विरोध करने पर जन्माष्टमी की रात उनके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिबू खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही के आरोप में एक दरोगा को निलंबित किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। G Express पर आपको मिलती हैं देश और उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सबसे पहले। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। Disclaimer: इस वीडियो में बताए गए कुछ दावे पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है। #KanpurNews #BreakingNews #UPNews #Kanpur #Gujaini #HindiNews #Janmashtami #ShibuKhan #LatestNews #GExpress
कानपुर में जन्माष्टमी की रात बवाल! मंदिर के पास मजार, धर्म परिवर्तन के आरोप, शिबू खान गिरफ्तार | Kanpur News कानपुर के गुजैनी इलाके से सामने आए इस चर्चित मामले ने पूरे प्रदेश में बहस छेड़ दी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके घर के मंदिर के पास मजार बनाई गई, परिवार पर धर्म परिवर्तन और बुर्का पहनने का दबाव डाला गया और विरोध करने पर जन्माष्टमी की रात उनके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिबू खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही के आरोप में एक दरोगा को निलंबित किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। G Express पर आपको मिलती हैं देश और उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सबसे पहले। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और चैनल को Subscribe करना न भूलें। Disclaimer: इस वीडियो में बताए गए कुछ दावे पीड़ित पक्ष के आरोपों पर आधारित हैं। मामले की जांच जारी है। #KanpurNews #BreakingNews #UPNews #Kanpur #Gujaini #HindiNews #Janmashtami #ShibuKhan #LatestNews #GExpress
- लोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदारलोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार लोहाघाट :में आईटीबीपी फैमिली क्वार्टर के करीब चहल कदमी करता दिखा गुलदार1
- नैनीताल, मसूरी और शिमला की बर्फबारी पर छाए हुए हैं संशय के बादल नैनीताल , मसूरी और शिमला में इस बार बर्फ गिरेगी भी या नहीं, यह सवाल हर किसी के जेहन में है। इसकी वजह पिछली सर्दियों में बर्फ नहीं होना है। शिमला में हिमपात बहुत कम हुआ तो नैनीताल और मसूरी में तो बर्फबारी नहीं के बराबर हुई थी। बर्फबारी की याद आने का कारण हिमालय की उच्च चोटियों और कश्मीर में बर्फबारी पिछले दिनों हुआ हिमपात है। इन दोनों जगहों पर मौसम का पहला हिमपात है तो देश के शीत जलवायु वाले हिल स्टेशनों में सैलानियों की नजरें जा टिकी हैं। अब मानसून विदाई की ओर है, को है और नजरे शीतकालीन बर्फबारी की ओर जा टिकी हैं। मगर इस बार कई कारण हैं, जो शीतकाल के मौसम को प्रभावित करेंगे। मौसम विभाग ने कई तरह की आशंकाएं जताई हैं। जिनमें मुख्यतः है अल नीनो का जिक्र किया है तो दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन है, जो शीतकाल के।मौसम पर बड़ा असर डाल सकती हैं। आर्यभट्ट परीक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज ) के पर्यावरण विज्ञानी डॉक्टर नरेंद्र सिंह का कहना है कि नैनीताल, शिमला और मसूरी में इस बार शीतकाल में बारिश बर्फबारी को लेकर अभी से कुछ नहीं कहा जा सकता है। पिछले सालों में देखा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ बेहद कमजोर रहे हैं जिस कारण उत्तराखंड के दोनों प्रमुख हिल स्टेशन मसूरी व नैनीताल में बर्फबारी नहीं हुई। इसकी बड़ी वजह है तापमान में वृद्धि है। तापमान बढ़ने का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। जिसका असर मसूरी वह नैनीताल सरीखे ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला है। वर्ष 2017 में एरीज के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में पता चला था कि 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी शायद ही कभी हो। यदि कभी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएंगे तो तभी बर्फबारी की संभावना बन पाएगी। बहरहाल इस साल सर्दियों के मौसम का पूर्वानुमान दिलचस्प रहने वाला है इसकी बड़ी वजह अल नीनो है। विश्व मौसम संगठन ने 3 सितंबर 2026 को बताया है कि इस बार एल नीनो के शक्तिशाली होने के 90% से अधिक संभावना है इसका मतलब तापमान में वृद्धि होगी और हिमालय जैसे राज्यों में इसका देखने को अधिक मिल सकता है। अल नीनो का असर अगले वर्ष फरवरी तक रहने का पूर्वानुमान जाते हैं। बड़ी बात यह है कि इस बार अल नीनो सुपर अल नीनो सुपर अल अल नीनो में तब्दील होने की संभावना है यानी पूरी दुनिया का मौसम बदला हुआ रहेगा और कई तरह के मौसम की विसंगतियां देखने को मिलेंगे। दुनिया के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ेगा तो ऐसे भी कुछ हिस्से रहेंगे जहां बहुत तेज बारिश या बर्फबारी होगी बहरहाल यहां बात शिमला मसूरी और नैनीताल की हो रही है तो तो बर्फबारी होगी भी या नहीं यह कहना अभी से जल्दबाजी होगी। बहरहाल मौसम विभाग के आगामी मौसमी और अल्पकालिक पूर्वानुमान इस तस्वीर को ज्यादा स्पष्ट करेंगे। श्रोत: डा नरेंद्र सिंह, पर्यावरण वैज्ञानिक, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज)3
- गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर नैनीताल और भवाली में हुए कार्यक्रम,स्कूली बच्चों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां भवाली/नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के नैनीताल और भवाली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं महान कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री माननीय धन सिंह रावत ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य लोगों ने 139वीं जयंती के अवसर पर नैनीताल में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनिर्माता पं. गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र निर्माण, जनसेवा एवं उत्तराखंड के विकास में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने बैंड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को विशेष बनाया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ‘दूध पियो’ कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। धन सिंह रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलते हुए युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना तथा नैनीताल को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक पूरन मेहरा जी, गोपाल रावत जी, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा जी, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, ओबीसी मंडल महामंत्री एवं सोशल मीडिया सह- संयोजक गौरव गोस्वामी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी जी, डीएसए महासचिव मनोज जोशी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल जी, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामा नारायण जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालयी छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान हेम आर्या ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।4
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी से प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे। #उत्तराखंड #उत्तराखंड_समाचार #नैनीताल #हल्द्वानी #बेरीपड़ाव #महालक्ष्मी_मंदिर #मुख्यमंत्री_पुष्कर_सिंह_धामी #भाजपा #नितिन_नवीन #महेंद्र_भट्ट #अजय_भट्ट #उत्तराखंड_सरकार1
- स्लग-हाईस्कूल के बाद पढ़ाई पर संकट! इंटर कॉलेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा। स्थान- नानकमत्ता ऊधम सिंह नगर रिपोर्ट -अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल:नानकमत्ता क्षेत्र में हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इंटरमीडिएट विद्यालय नहीं होने के कारण हाईस्कूल के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। खासकर छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते कई छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं।धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए बच्चों को दूर जाना पड़ता है और रास्ते में जंगल होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर पढ़ने जाने वाले बच्चों के सामने गलत संगति और बढ़ती नशे की समस्या का खतरा भी रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र में ही इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा की व्यवस्था हो जाए तो बच्चों को सुरक्षित माहौल में आगे की पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा और अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। धरने के दौरान ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है। ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे और बड़े स्तर पर ले जाने की भी चेतावनी दी।सांकेतिक धरने में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सिंह राणा और आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी गुरनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र के हाईस्कूल को जल्द से जल्द इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग की है। बाइट- 1उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक राणा बाइट- 2आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गुरनाम सिंह बाइट- 3 स्थानीय महिला ग्रामीण बाइट- 4 स्कूली छात्र-छात्राएं1
- Post by Mr Salim1
- 🚨 फटाफट खबर पिथौरागढ़ में बड़ा अपडेट! देखें आज की सभी बड़ी खबरें🚨 फटाफट खबर पिथौरागढ़ में बड़ा अपडेट! देखें आज की सभी बड़ी खबरें 🚨 फटाफट खबर पिथौरागढ़ में बड़ा अपडेट! देखें आज की सभी बड़ी खबरें1
- हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, सौभाग्य, समृद्धि और शांति की कामना की। मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की छाप देखने के लिए देवभूमि को देखना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड को शहीदों और पराक्रम की भूमि बताते हुए कहा कि इस भूमि की ऊर्जा प्रदेशवासियों के विकास और विश्वास से जुड़ी है। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को फिर मिलेगा। #Haldwani #UttarakhandNews #CMDhami #uttarakhand #BJP1
- आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो आपके लिए बड़ी खबर: लालपुर टोल पर बाइकों से मवेशियों को ले जाने का नया अंदाज, वीडियो/फोटो1