logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एंजल एकेडमी स्कूल खैरथल ने वाणिज्य वर्ग में गाड़े सफलता के झंडे* *जिले में प्रथम स्थान हासिल, 98% अंक के साथ भूमिका रोचवानी बनी जिला टॉपर* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणामों में एंजल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति आड़तानी ने बताया कि स्कूल ने एक बार फिर अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखते हुए उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। विद्यालय की छात्रा भूमिका रोचवानी ने 98% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। प्राचार्या ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में कुल 40 विद्यार्थियों में से 21 ने 90% से अधिक और 13 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। इस सफलता पर विद्यालय में जश्न का माहौल है। छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटी जा रही है और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया जा रहा है। प्राचार्या श्रीमती ज्योति आड़तानी ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

5 hrs ago
user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
5 hrs ago
014199a2-1e9a-45a6-851a-226f7012c5e5

*एंजल एकेडमी स्कूल खैरथल ने वाणिज्य वर्ग में गाड़े सफलता के झंडे* *जिले में प्रथम स्थान हासिल, 98% अंक के साथ भूमिका रोचवानी बनी जिला टॉपर* खैरथल / हीरालाल भूरानी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणामों में एंजल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति आड़तानी ने बताया कि स्कूल ने एक बार फिर अपनी सफलता की परंपरा को कायम रखते हुए उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। विद्यालय की छात्रा भूमिका रोचवानी ने 98% अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। प्राचार्या ने बताया कि वाणिज्य वर्ग में कुल 40 विद्यार्थियों में से 21 ने 90% से अधिक और 13 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है। इस सफलता पर विद्यालय में जश्न का माहौल है। छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटी जा रही है और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया जा रहा है। प्राचार्या श्रीमती ज्योति आड़तानी ने विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय देते हुए सभी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • mere khate waqt gud ke andar ek Kala bichhu nikala tha Jo ki agar main anjane mein usko Koi meethi Seva Kendra Dal deta hun sab uska asar aapse samajh sakte hain kripya suprabhat hota hai mere barbad Saman banaya jaaye ine sab samanon Ko acche se maar kar
    1
    mere khate waqt gud ke andar ek Kala bichhu nikala tha Jo ki agar main anjane mein usko Koi meethi Seva Kendra Dal deta hun sab uska asar aapse samajh sakte hain kripya suprabhat hota hai mere barbad Saman banaya jaaye ine sab samanon Ko acche se maar kar
    user_Mk Moinudeen
    Mk Moinudeen
    Chicken shop किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Voice of Labour
    1
    Post by Voice of Labour
    user_Voice of Labour
    Voice of Labour
    Alwar, Rajasthan•
    52 min ago
  • कुस्ती देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। कुस्ती दंगल में हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पहलवानो ने जोर आजमाइश की। दंगल कमेटी की तरफ से आयोजित 300 से अधिक पहलवानो ने दम दिखाया।
    1
    कुस्ती देखने के लिए लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। कुस्ती दंगल में हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पहलवानो ने जोर आजमाइश की। दंगल कमेटी की तरफ से आयोजित 300 से अधिक पहलवानो ने दम दिखाया।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Janta Seva84
    1
    Post by Janta Seva84
    user_Janta Seva84
    Janta Seva84
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    Local News Reporter Alwar, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है। संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया। संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव की होनहार बेटी संस्कृति यादव ने राजस्थान राज्य अंडर-19 युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्कृति ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जहां वह गुवाहाटी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राजस्थान राज्य युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग अकादमी, सादुलपुर (चूरू) में जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चूरू द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली महिला बॉक्सरों के बीच कड़े मुकाबले हुए, लेकिन संस्कृति यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
संस्कृति यादव की यह उपलब्धि केवल खेल तक ही सीमित नहीं है। उनका चयन आईआईटी बीएससी चेन्नई में भी हुआ है, जिससे उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ सकती है।
संस्कृति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके दादा पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव, पूर्व पंच अमीलाल यादव सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्कृति के पिता भीमसिंह यादव नीमराना में कंपनी संचालन करते हैं, जबकि माता अनीता यादव गृहिणी हैं। दादा बाबूलाल यादव व दादी कमलेश देवी दोनों ही पूर्व सरपंच रह चुके हैं। परिवार ने संस्कृति को बेटे की तरह पालन-पोषण कर पढ़ाई और खेल के लिए हमेशा प्रेरित किया।
संस्कृति यादव की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अब सभी को उम्मीद है कि संस्कृति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    20 hrs ago
  • चैत्र माह की द्वादशी पर होता है आयोजन पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा
    1
    चैत्र माह की द्वादशी पर होता है आयोजन पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.