भाजपा नेता के वाहन से चेकिंग करने वाले तहसीलदार का तबादला, जांच का वीडियो हुआ वायरल, भेजे गए बिलारी ठाकुरद्वारा : चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर डीएम ने तहसीलदार प्रवीण कुमार को ठाकुरद्वारा से हटाकर बिलारी भेज दिया है। आरोप था कि तहसीलदार भाजपा नेता की गाड़ी में बैठकर खनन के वाहनों की चेकिंग करते थे। तहसीलदार प्रवीण कुमार पर आरोप था कि वह भाजपा नेता की गाड़ी में बैठकर उत्तराखंड से आने वाले खनन के डंपरों की चेकिंग कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच करने के निर्देश दिए। इस बारे में तहसीलदार का कहना था कि उनकी गाड़ी खराब हो गई थी। इस कारण भाजपा नेता की गाड़ी से लिफ्ट ली थी। डीएम ने आरोप को गंभीर मानते हुए तहसीलदार के वेतन आहरण पर रोक लगा दी। साथ ही शासन को भी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। तहसीलदार प्रवीण कुमार एसआईआर में भी कार्य कर रहे थे। इसलिए करीब एक माह पूर्व किए गए तबादले के आदेश को चुनाव आयोग से अनुमति न मिलने के कारण निरस्त कर दिया गया था। अब चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद प्रवीण कुमार को बिलारी का तहसीलदार बनाया गया है। तहसील सदर के तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह को ठाकुरद्वारा भेजा गया है। तहसीलदार अंकित गिरी को बिलारी से तहसील सदर के लिए स्थानांतरित किया गया है। तबादले की पुष्टि एसडीएम प्रीति सिंह ने की है।

- खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को मारी टक्कर मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मदनापुर उर्फ होलपुर निवासी 24 वर्षीय फुरकान खनन से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई दिनों तक जिंदगी-मौत की जंग लड़ने के बाद उसने अंतिम सांस ली। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी महरूल निशा और डेढ़ साल के मासूम बेटे अदनान को रोते-बिलखते छोड़ गया.1
- दिनांक 13.11.2025 को थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह पुल के पास नाले मे एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान आशु सैनी पुत्र सोरण सिह निवासी कस्बा व थाना गंगोह के रूप मे हुई थी दिनांक 08.03.2026 को मृतक के भाई द्वारा थाना नानौता पर एक हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना के क्रम मे दिनांक 09.03.2026 को 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। विवेचना मे उक्त प्रकरण अवैध सम्बन्धो का पाया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर से आ रही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है मस्जिद के इमाम की जाते हुए कुछ युवकों द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल1
- मुस्लिम लड़की से प्यार, फिर ब्रेकअप... बहन को 40 बार चाकू मारने वाले हार्दिक के मामले में नया खुलासा मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन दीप शिखा की चाकू से 40 से ज्यादा वार कर हत्या कर दी और मां नीलिमा पर भी हमला किया. नीलिमा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि हार्दिक का सोशल मीडिया के जरिए पुणे की एक मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वह तनाव में रहने लगा और मां-बहन को इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा.1
- टैंपो स्वामी और चालकों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा और उनके निस्तारण पर विचार। नवगठित कार्यकारिणी का किया गया विस्तार1
- ब्रेकिंग न्यूज आज मदरसा गुलशन ए तवा में बच्चों के एग्जाम हो रहे हैं और सभी क्लास के बच्चे अलग-अलग बैठकर अपना पेपर कर रहे हैं और कैमरे की निगरानी में मदरसा गुलशन ए तैबा के मैनेजर मोहम्मद इलियास नूरी कारी रजा जामा मस्जिद के इमाम अध्यापक मौलाना शरीयत मियां टीचर अलीना बच्चों की देखरेख के लिए शगुफ्ता मदरसा गुलशन ए तैबा सिहाली माला तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद में है इस मदरसे में बच्चों के एडमिशन चालू हो गए हैं ग्राम वासियों से अनुरोध है कि अपने-अपने बच्चों का इस मदरसे में एडमिशन कारण और दिन उर्दू इंग्लिश हिंदी और देनी बातें आदि मुकीम हैदर रिपोर्टर बिलारी जिला मुरादाबाद से4
- देवरिया, 10 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ मनचलों द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का वीडियो इतना डरावना है कि इसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। पीड़ित युवती खेत जाती हुई थी, जब कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और खुलेआम जबरदस्ती की। युवती की रो-रोकर गुहार के बावजूद मनचलों ने उसे पकड़कर खेतों में खींच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती बुरी तरह घिरी हुई है और बार-बार मनचलों से छूटने की विनती कर रही है। वह चिल्ला रही है, "छोड़ दो मुझे, प्लीज छोड़ दो," लेकिन युवक बिना किसी हिचकिचाहट के उसे खेत की ओर घसीटते नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर हो रहा है, जिससे देवरिया पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं।1