चोरी की बाईक संग युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच दिनो पूर्व हुई थी चोरी धानापुर (चंदौली) / बजरंगी प्रसाद। थाना मुगलसराय पुलिस ने बुद्धवार को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बनारस पब्लिक स्कूल से करीब सौ मीटर कुण्डा की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद कुण्डा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि बीते 11 सितंबर को वादी दशरथ पटेल पुत्र पन्ना लाल पटेल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर दुल्हीपुर, थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली की लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 67 AF 8970 रविनगर स्थित पंजाब स्टील हार्डवेयर स्टोर संस्कृति हॉस्पिटल के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। वादी द्वारा थाना मुगलसराय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 470/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार (26) पुत्र सुधीर सिंह निवासी तेलिया फतेहपुर थाना बलियां, जिला बेगूसराय बिहार के रूप मे पहिचान हुई। बरामद मोटरसाइकिल को मोबाइल एप के माध्यम से चेक करने पर उसका वाहन संख्या UP67AF8970 पाया गया। जो मुगलसराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 470/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को 15 सितंबर दिन मंगलवार को समय रात्रि मे करीब दस बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही मे जूट गई।
चोरी की बाईक संग युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच दिनो पूर्व हुई थी चोरी धानापुर (चंदौली) / बजरंगी प्रसाद। थाना मुगलसराय पुलिस ने बुद्धवार को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बनारस पब्लिक स्कूल से करीब सौ मीटर कुण्डा की तरफ जाने वाली सड़क पर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद कुण्डा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि बीते 11 सितंबर को वादी दशरथ पटेल पुत्र पन्ना लाल पटेल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर दुल्हीपुर, थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली की लाल रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 67 AF 8970 रविनगर स्थित पंजाब स्टील हार्डवेयर स्टोर संस्कृति हॉस्पिटल के पास से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। वादी द्वारा थाना मुगलसराय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 470/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक कुमार (26) पुत्र सुधीर सिंह निवासी तेलिया फतेहपुर थाना बलियां, जिला बेगूसराय बिहार के रूप मे पहिचान हुई। बरामद मोटरसाइकिल को मोबाइल एप के माध्यम से चेक करने पर उसका वाहन संख्या UP67AF8970 पाया गया। जो मुगलसराय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 470/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को 15 सितंबर दिन मंगलवार को समय रात्रि मे करीब दस बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही मे जूट गई।
- कमरे में बंद थी युवती, सूचना पर दौड़ी यूपी पुलिस; ताला तोड़कर सकुशल निकाला, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज चंदौली: कमरे में बंद युवती को पुलिस ने ताला तोड़कर सकुशल निकाला, दो पर केस दर्ज; लेनदेन का विवाद आया सामने शहाबगंज (चंदौली): थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती को कमरे में बंधक बनाए जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताला तोड़कर युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को कमरे के अंदर बंद कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पीआरवी (PRV) और थाना शहाबगंज की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना समय गंवाए कमरे का ताला तुड़वाया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा मामले में वादिनी कृष्णावती देवी (पत्नी रामसरन), निवासी ग्राम सेमरा, थाना शहाबगंज ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद अभियुक्तों जुबेर आलम और इकराम अंसारी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। लेनदेन का विवाद और संदिग्ध पहलू पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले 8 से 10 महीनों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में कुछ तथ्य संदिग्ध भी पाए गए हैं, जिसको लेकर पुलिस पूरी निष्पक्षता और गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े साक्ष्य संकलन की कार्रवाई तेजी से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।2
- हमीरपुर–सड़क पर काम कर रहे PNC कर्मचारी के साथ मारपीट, हमीरपुर–सड़क पर काम कर रहे PNC कर्मचारी के साथ मारपीट, दबंगों ने एक राय होकर PNC कर्मचारी को पीटा, बीच सड़क पर गिराकर कर्मचारी की जमकर पिटाई, पुलिस के इकबाल को चुनौती देकर बीच रोड तान्डव मारपीट का लाइव वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल, सुमेरपुर थाना इलाके के बस स्टैंड के पास का मामला।1
- आयुष मलिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में 16 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने आयुष ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया और उन पर किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। अदालत ने उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि एक बालिग व्यक्ति अपने धर्म और जीवनसाथी को लेकर कानून के दायरे में स्वयं निर्णय ले सकता है। #AyushMalik #AllahabadHighCourt #HighCourt1
- Nishant Kumar बनेंगे Bihar के मुख्यमंत्री! क्या Samrat Choudhary देंगे इस्तीफा? हलचल तेज #nishantkumar #nitishkumar #tejashwiyadav #bjp #samratchaudhary modi rjd rjdbihar jdu biharpolitics viralvideo nonfollowers viralreelschallenge viralvideochallenge facebookviral follower1
- हृदय गति रुकने से पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व सूबेदार सोभनाथ गुप्ता 🇮🇳हृदय गति रुकने से पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व हवलदार {भारतीय सेना} सोभनाथ गुप्ता🇮🇳 चहनियाँ विकास खंड के अंतर्गत स्थित रामगढ़ निवासी शोभनाथ जी का आज हेरिटेज हास्पिटल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। शोभनाथ गुप्ता को विगत रात से सीने में दर्द हुआ परिवार के सदस्य उनको आनन फानन में साधन की ब्यवस्था कर बनारस स्थित हेरिटेज हास्पिटल ले गये जहाँ उनका ईलाज चालू हुआ। परिवार के लोग और डाक्टर ने इनको बचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया लेकिन सारा कोशिश शोभनाथ जी को जीवन दान न दे सकी अंततः उनकी हृदय गति रुकने से अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आज उनको लेकर घर आये और बडे सम्मान और सौहार्द के साथ अंतिम संस्कार के लिए तैयारी में लग गए। आपको बताते चलें कि शोभनाथ गुप्ता जी भारतीय सेना में एक मजबूत सिपाही के पद पर आसीन होकर देश सेवा काम लगे रहें उनकी कुशल और बीर गाथा से उनका प्रमोशन हवलदार पद तक गया और हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होकर घर आने पर भी उनके देश भक्ति का जज्बा नहीं रुका वह हमेशा सामाजिक और देश से संबंधित सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थें। शोभनाथ जी के दो बेटे हैं ओमप्रकाश गुप्ता जो भारतीय सेना में सूबेदार पद से रिटायरमेंट हुए हैं और दूसरे सारनाथ गुप्ता जो अपना स्वरोजगार करते हैं और उनके बेटे अमित गुप्ता विशाल गुप्ता और सूरज गुप्ता हैं।और शोभनाथ गुप्ता जी की पत्नी का नाम रामवती देवी है जिनका रो रो कर बुरा हाल है। आज सुबह जब उनका शव गांव में पहुंचातो लोगों की काफी भीड़ थी उन्हें तिरंगा में लपेटकर तिरंगा यात्रा निकाली गई तथा तथा उनके विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों व गांव के पूर्व सेना के लोगों ने उनको सलामी दीऔर उनका अंतिम संस्कार के लिए बलुआ घाट पर लाया गया और उनका दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर गांव के बहुत से लोग उपस्थित थें सभी लोगों ने मिलकर इस भारतीय सेना के जवान को अंतिम सलामी दी और जय हिंद के घोष से साथ दाह संस्कार किया। रौशन जो वतन का नाम करते हैं 🇮🇳 बाद मरने के उन्हें सब सलाम करते हैं🇮🇳 तारीख उन्हीं की याद रहती है 🇮🇳 जो वतन के लिए खुद को कुर्बान कर देते हैं.🇮🇳।3
- जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 60 बच्चे, शौचालय और पानी की भी व्यवस्था नहीं 13 साल में ही जर्जर हो गया 2011-12 में बना भवन, टूटी चहारदीवारी से विद्यालय में असामाजिक तत्वों और पशुओं का प्रवेश धीना। बरहनी विकासखंड के सेवखरी गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में जर्जर भवन के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय में करीब 60 बच्चे नामांकित हैं, जबकि प्रतिदिन लगभग 18 से 22 बच्चों की ही उपस्थिति रहती है। वर्ष 2011-12 में निर्मित विद्यालय भवन निर्माण के करीब 13-14 वर्ष में ही जर्जर हो गया। भवन की हालत ऐसी है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बनी हुई है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। पेयजल की भी मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं विद्यालय की चहारदीवारी करीब दो वर्षों से टूटी हुई है। इससे विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बसेरा बना हुआ है। ग्रामीण जयप्रकाश उपाध्याय, सुनील कुमार, अनिल यादव और मनोज गौड़ आदि ने बताया कि चहारदीवारी टूटने के बाद विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है। छात्र-छात्राओं के शौचालय भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई बार समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार विभाग को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत पाल ने बताया कि जर्जर भवन के संबंध में लिखा-पढ़ी कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। धन उपलब्ध होते ही विद्यालय का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।2
- आप खा रहे हो नकली दवा? 90 अस्पतालों तक पहुंचा फर्जी दवा रैकेट! बेंगलुरु में कथित फर्जी दवा रैकेट की जांच में कैंसर की दवाओं और ICU इंजेक्शन समेत कई दवाओं की सप्लाई का मामला सामने आया है। जांच में यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने और करीब 90 अस्पतालों तक दवाएं पहुंचने का दावा किया गया है। कैसे एक्सपायर्ड या घटिया दवाओं को नए लेबल के साथ बाजार में बेचे जाने का आरोप है? जानिए पूरी खबर। संदिग्ध या भारी डिस्काउंट वाली दवा खरीदते समय सावधानी बरतें और अधिकृत स्रोत से ही दवा लें। #FakeMedicine #नकलीदवा #MedicineScam #Bengaluru #DrugRacket #HealthScam #BreakingNews #AwaazEBharat1
- ब्रेकिंग वाराणसी जुआकांड वाराणसी के रथयात्रा इलाके में बंद मकान में चल रहा था जुए का अड्डा पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम ने मारा छापा छापेमारी में 47 जुआरी गिरफ्तार किए गए मौके से करीब 19 लाख रुपये नकद बरामद बड़ी संख्या में मोबाइल फोन भी पुलिस ने किए बरामद जुआरियों के वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया मकान के अंदर लंबे समय से जुआ संचालित होने की सूचना थी पुलिस टीम ने कार्रवाई से पहले तीन-चार दिन निगरानी की निगरानी के बाद पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में मचा हड़कंप मौके से बड़ी संख्या में जुआरी पकड़े गए पुलिस के मुताबिक मकान विशाल सिंह ने लीज पर लिया था इसी मकान में जुए का अड्डा संचालित किए जाने का आरोप है पुलिस ने मौके से नकदी और अन्य सामान कब्जे में लिया गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू जुए के अड्डे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी पुलिस गैंग से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी रथयात्रा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से जुआ कारोबारियों में हड़कंप1