मोहम्मदाबाद में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण* रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड डकोर के ग्राम मोहम्मदाबाद में स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिससे तालाब को सुन्दर, सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर साफ-सफाई कराई जाए ताकि क्षेत्र स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। उन्होंने कहा कि तालाब केवल जल संचयन का स्रोत ही नहीं है, बल्कि यह गांव की सुंदरता और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब के चारों ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट लगाई जाए ताकि रात के समय भी क्षेत्र सुरक्षित और रोशन रहे। उन्होंने कहा कि लाइट व्यवस्था होने से तालाब के आसपास लोगों का आवागमन सुरक्षित रहेगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तालाब के चारों ओर फेंसिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फेंसिंग होने से तालाब की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। फेंसिंग के माध्यम से तालाब के क्षेत्र को संरक्षित किया जा सकेगा, जिससे इसके जीर्णोद्धार का उद्देश्य भी सफल होगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं ताकि क्षेत्र हरित और पर्यावरण अनुकूल बन सके। वृक्षारोपण से न केवल वातावरण शुद्ध होगा बल्कि गांव की प्राकृतिक सुंदरता भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने तालाब को उपयोगी बनाने के लिए उसमें मछली पालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन से ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा और तालाब का बेहतर उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने तालाब में कमल के फूल लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि तालाब की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन से बाबई जाने वाले रास्ते पर ले चलते हैं जहां सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गढ्ढों में सड़क है कहना बडा मुश्किल है क्योंकि जो तस्वीरें सामने आई है उसके मुताबिक तो सरकार के गढ्ढा मुक्त सड़क के दावों पर सवाल खड़े कर रहीं हैं3
- रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन। जालौन से बाबई को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार मरम्मत कराए जाने के बावजूद सड़क की हालत में कोई स्थायी सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या ज्यादा ट्रैफिक के चलते सड़क की परत उखड़ जाती है और कुछ ही दिनों में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाती है। खासकर रात के समय इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की सिर्फ अस्थायी मरम्मत के बजाय इसकी मजबूत तरीके से दोबारा निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।2
- जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।3
- महानगर झांसी नगर निगम में कचड़े का लगा अम्बर काफी दिनों से सफाई व्यवस्था चरम पर है कागजों में सफाई हो रही है हजारी महादेव पानी की धर्म शाला रोड नियर पंचकुइयां मंदिर के लिए जा रहे दर्शन करने वाले को बहुत परेशानी होती है कचड़े बदबू आ रही निकलते समय बहुत परेशानी होती नगर आयुक्त नगर निगम झांसी1
- घरेलू गैस मूल्य वृद्धि मामले ने पकड़ा नया मोड़, कालपी में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी BBN7 न्यूज टीवी चैनल तहसील संवाददाता विजय राज शर्मा कालपी (जालौन)। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ने की खबर सामने आने के बाद कालपी क्षेत्र में गैस एजेंसियों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। बढ़े हुए दामों की आशंका से उपभोक्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है और मंगलवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि कीमतों में वृद्धि का सीधा असर घर के बजट पर पड़ रहा है। खासकर घरेलू महिलाओं का कहना है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का खर्च अब और अधिक बढ़ जाएगा। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने 2 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं एजेंसियों की ओर से बढ़े हुए दामों पर भुगतान की बात कही जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इधर सरकार की ओर से मोबाइल संदेशों के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, लेकिन उपभोक्ताओं का सवाल है कि यदि भंडारण पर्याप्त है तो फिर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और डिलीवरी में देरी क्यों हो रही है। स्थिति यह रही कि कई उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि पहले जहां 14 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में खाद्य निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और जल्द ही स्थिति को सामान्य कर उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।1
- Post by अनिल नीखरा जालौन सम्बादाता3
- जालौन कोंच नगर के बाहर नारायणपुरी के मंदिर गैस गोदाम के सामने से कैलिया बाईपास से नदीगांव को जोड़ने वाले लिंक रोड पर एक प्लांट के कूड़े के ढेर मे सैकड़ो पैकेट सरकारी एल्वेन्डाजोल के पडे हुए अब यह पैकेट कहां से आए किसने डाले यह जांच का विषय है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई की सैकड़ो पैकेट दवाई कहां से आई और किसने डाली क्या यह दवाई घर-घर बड़ो को बच्चों को बांटने के लिए किसी स्वास्थ्य कर्मचारी को दी गई या फिर कहीं और से लाकर यह दवाई इस तरह कूड़े की ढेर पर पड़ी जो किस बात की ओर इशारा करती है ऐसे लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।4