logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

71वें जन्मदिन व तृतीय स्थापना दिवस पर विविध जनसेवा कार्यक्रम आयोजित बारां | दिनांक: 21 अप्रैल 2026 स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां (चेरिटेबल) के प्रेरणापुंज, परम श्रद्धेय स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास के 71वें जन्मदिवस एवं समिति के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को समिति द्वारा शहर में विविध जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्व. व्यास जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा दिनभर अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें समिति पदाधिकारी, सदस्यगण एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजहित के कार्यों में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे नंदनी गौशाला में गोसेवा के साथ हुई। समन्वयक मानस मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के कार्यक्रम संयोजक ललित मोहन शर्मा, संजय गोयल, सहसंयोजक वीरेंद्र शर्मा, अंशुल व्यास, वत्सल उपाध्याय एवं लोमेश नामा की उपस्थिति में गौवंश को हरा चारा, गुड़ एवं चारा खिलाकर सेवा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए नियमित रूप से गौसेवा करने का संकल्प लिया तथा स्व. व्यास जी के सेवा भाव को स्मरण किया। इसके पश्चात प्रातः 09:00 बजे पब्लिक पार्क स्थित बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। प्रमोद शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, पीयूष उपाध्याय एवं दिनेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्व. व्यास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व. व्यास जी ने समाज सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाया और समिति उसी मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर समाज में सेवा भावना को बढ़ाने का आह्वान भी किया गया। प्रातः 10:00 बजे चारमूर्ति क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। परशुराम सेना के मनोज शर्मा, निशांत सेठी, जयप्रकाश शर्मा, योगेश गुप्ता, महेंद्र शर्मा, प्रदीप जैन, ऋषिवल्लभ शर्मा, संजय गोयल एवं गोविंद थिमली के सहयोग तथा कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय के आतिथ्य में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 2800 लोगों को प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर संयोजक हरिमोहन गोयल द्वारा समिति की नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारियों के साथ समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक जीवनधारा ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. राजमल चित्तौड़ा, श्रीराम ब्लड फाउंडेशन के सदस्यों, सतीश ठाकुरिया एवं नीरज नयन शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। रक्तदान शिविर में दिनेश शर्मा, विकास भारद्वाज, दीपेश गर्ग, मोनू पंडित, देवेंद्र चौरसिया, अंशुल व्यास, विजेन्द्र सिंह, अमित खण्डेलवाल, मनीष शर्मा, भव्य राठौर, देवेश यादव, सुरेंद्र कुमार, युवराज बैरवा, दिवेश जैन, विजय मालव, मनोज शर्मा एवं विपुल चौरसिया सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में राहुल खींची का विशेष सहयोग रहा। यह रक्तदान शिविर गत दिनों सड़क दुर्घटना में दिवंगत बालिका योगिता एवं बालक गतिक को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने भावुक श्रद्धांजलि के रूप में याद किया। इसी क्रम में भारत विकास परिषद के हितेश खण्डेलवाल के नेतृत्व में दिनेश शर्मा, विपुल चौरसिया, दीपक सेन एवं अमित खंडेलवाल ने स्वेच्छा से नेत्रदान के संकल्प पत्र भरकर समाज के लिए प्रेरणादायी पहल की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नेत्रदान का यह संकल्प कई जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश लाने का कार्य करेगा और समाज में जागरूकता का संदेश देगा। दोपहर 01:00 बजे शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय बारां में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र मेघवाल, डॉ. सतीश अग्रवाल एवं ओपी नागर के आतिथ्य में जरूरतमंदों को अंतिम वस्त्र भेंट किए गए। समिति के दीपेश गर्ग, मनीष पंडित, विकास भारद्वाज, योगेश गुप्ता, गोपाल मित्तल एवं देवेंद्र चौरसिया द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद जरूरतमंद परिवारों को सामग्री उपलब्ध कराते हुए समिति ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया। सायं 5:30 बजे नितेश शर्मा, मनोज सुमन, प्रिंस सुमन, भरत मालवीय एवं वत्सल उपाध्याय के नेतृत्व में जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरण एवं कंबल वितरण किया गया। समिति सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निर्धन एवं असहाय लोगों तक भोजन एवं गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए। इस दौरान जरूरतमंदों ने समिति के इस सेवा कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सायं 07:00 बजे पब्लिक पार्क स्थित बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ब्रजेश गौतम, मनीष पंडित, गोपाल मित्तल एवं कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान चालीसा पाठ कर स्व. व्यास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अरिहंत जैन,मोनू पंडित एवं राहुल खींची,डॉ आशीष तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास जी का संपूर्ण जीवन सेवा, सहयोग और समाजहित को समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, गौसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समिति निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय ने कहा कि समिति आने वाले समय में भी रक्तदान, नेत्रदान जागरूकता, अन्न सेवा, चिकित्सा सहायता, गौसेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखेगी। समिति के सलाहकार समिति सदस्य भगवान लाल जैन, बृजमोहन गोयल ने बारां जिले के आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समिति से जुड़कर सेवा कार्यों में सहभागिता निभाएं, ताकि स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास जी के सेवा संकल्प को और अधिक व्यापक रूप दिया जा सके तथा समाज में सेवा की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहे।

2 hrs ago
user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
Court reporter Sadar, Lucknow•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • "जो दूसरों का नाम बदलते थे उनका ही नाम बदल गया बंगाल जाते जाते।" अखिलेश यादव।
    1
    "जो दूसरों का नाम बदलते थे उनका ही नाम बदल गया बंगाल जाते जाते।" अखिलेश यादव।
    user_मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    मो० इमरान लाइव टीवी एक्सप्रेस
    Court reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर जरारा इलाके में अजय नाम का युवक अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर जरारा इलाके में अजय नाम का युवक अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
परिजनों से पूछताछ जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • सैकड़ों साथियों और दल बल के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता अखिलेश पाठक,सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,अखिलेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पहनाया चांदी का मुकुट, हरदोई सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराने के बाद भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अखिलेश पाठक को आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा किया है,कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में सवायजपुर सीट से अखिलेश पाठक को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है।अखिलेश पाठक के द्वारा सपा का दामन थाम लेने के बाद सवायजपुर सीट का मुकाबला रोमांचक हो सकता है. बताते चलें कि अखिलेश पाठक भाजपा के सिंबल पर 2012 में शाहाबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं और वह भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शाहाबाद से अपनी सीटिंग एमएलए रजनी तिवारी को दोबारा प्रत्याशी बना दिया था जिससे नाराज होकर अखिलेश पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के चलते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अखिलेश पाठक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद से अखिलेश पाठक राजनीतिक वनवास काट रहे थे, ऐसे में विधानसभा चुनावों के कुछ महीने पहले अखिलेश पाठक के सपा में जाने से सवायजपुर और शाहाबाद विधानसभा के सपा टिकट की दावेदारी रोमांचक हो गई है, हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट किसे मिलेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अखिलेश पाठक की ज्वाइनिंग से शाहाबाद और खासकर सवायजपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल आना निश्चित है...
    1
    सैकड़ों साथियों और दल बल के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता अखिलेश पाठक,सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,अखिलेश पाठक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को पहनाया चांदी का मुकुट,                                 हरदोई सपा मुखिया अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराने के बाद भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अखिलेश पाठक को आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ाने का वादा किया है,कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में सवायजपुर सीट से अखिलेश पाठक को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है।अखिलेश पाठक के द्वारा सपा का दामन थाम लेने के बाद सवायजपुर सीट का मुकाबला रोमांचक हो सकता है.
बताते चलें कि अखिलेश पाठक भाजपा के सिंबल पर 2012 में शाहाबाद विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं और वह भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शाहाबाद से अपनी सीटिंग एमएलए रजनी तिवारी को दोबारा प्रत्याशी बना दिया था जिससे नाराज होकर अखिलेश पाठक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने के चलते भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अखिलेश पाठक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद से अखिलेश पाठक राजनीतिक वनवास काट रहे थे, ऐसे में विधानसभा चुनावों के कुछ महीने पहले अखिलेश पाठक के सपा में जाने से सवायजपुर और शाहाबाद विधानसभा के सपा टिकट की दावेदारी रोमांचक हो गई है, हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का टिकट किसे मिलेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन अखिलेश पाठक की ज्वाइनिंग से शाहाबाद और खासकर सवायजपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल आना निश्चित है...
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • *राजधानी लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे आज ऐसा नज़ारा देखने को मिला कि लोग कन्फ्यूज हो गए ये सड़क है या ऑटो स्टैंड ?* *ऑटो रिक्शा इतने आराम से लाइन लगाकर खड़े थे जैसे किसी ने सच में पार्किंग मोड ON कर दिया हो।* *हालात ऐसे कि सड़क कम और ऑटो पार्किंग ज्यादा लगने लगी अब बस एक बोर्ड की कमी है यहां बिना टेंशन के ऑटो खड़ा करें!* समीर नक़वी
    1
    *राजधानी लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे आज ऐसा नज़ारा देखने को मिला कि लोग कन्फ्यूज हो गए ये सड़क है या ऑटो स्टैंड ?*
*ऑटो रिक्शा इतने आराम से लाइन लगाकर खड़े थे जैसे किसी ने सच में पार्किंग मोड ON कर दिया हो।*
*हालात ऐसे कि सड़क कम और ऑटो पार्किंग ज्यादा लगने लगी अब बस एक बोर्ड की कमी है यहां बिना टेंशन के ऑटो खड़ा करें!*
समीर नक़वी
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा ​ ​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे ​परिजनों के गंभीर आरोप ​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। ​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं ​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। ​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन ​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    4
    पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा,
तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव 
मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन 
एंकर----- 
रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा 
​
​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे
​परिजनों के गंभीर आरोप
​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है।
​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं
​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। 
​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन
​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
बाइट लीला बाई मृतक की बहन 
बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां 
बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • 20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai
    1
    20 Din Se Kuda Nahin saaf Hua Hai
    user_Ranjit singh rajput
    Ranjit singh rajput
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ- महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने के विरोध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाला..
    1
    लखनऊ- महिला आरक्षण संशोधन बिल को समर्थन न मिलने के विरोध में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए के सभी दलों के मुखिया और महिला मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की हजारों महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास से सिविल अस्पताल होते हुए हजरतगंज चौराहा से विधानसभा भवन के सामने तक मार्च निकाला..
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    3 hrs ago
  • लखनऊ क्राइम सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज वारदात का खुलासा। नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पिता और उसका साथी गिरफ्तार। आरोप है कि झाड़फूंक के बहाने Barabanki के बड्डूपुर ले जाकर गला घोंटकर हत्या की गई, फिर पहचान छुपाने के लिए एसिड से चेहरा जलाकर शव शारदा नहर में छिपाया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन भी बरामद किया। जांच जारी।
    1
    लखनऊ
क्राइम सर्विलांस टीम पूर्वी जोन व थाना चिनहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज वारदात का खुलासा।
नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पिता और उसका साथी गिरफ्तार।
आरोप है कि झाड़फूंक के बहाने Barabanki के बड्डूपुर ले जाकर गला घोंटकर हत्या की गई, फिर पहचान छुपाने के लिए एसिड से चेहरा जलाकर शव शारदा नहर में छिपाया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन व मोबाइल फोन भी बरामद किया। जांच जारी।
    user_ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
    Court reporter लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.