Shuru
Apke Nagar Ki App…
10 वर्षीय किशोर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार। बांदा: थाना बबेरू पुलिस ने 10 वर्षीय किशोर की गमछे से गला दबाकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है।
भारतसूत्र Live TV
10 वर्षीय किशोर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार। बांदा: थाना बबेरू पुलिस ने 10 वर्षीय किशोर की गमछे से गला दबाकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बांदा । जनपद के थाना बबेरू क्षेत्र में 10 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया गया है। बताया गया है कि 7 फरवरी 2026 को थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम मुरवल के पास खेत में एक 10 वर्षीय बालक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डॉक्टरों के पैनल की रिपोर्ट, एकत्र साक्ष्यों तथा परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना बबेरू में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर 14 फरवरी 2026 को पुलिस ने अभियुक्त सूरज पुत्र लालबाबू निवासी ग्राम मुरवल, थाना बबेरू, जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- यूपी बांदा जनता की दहलीज पर प्रशासन — थाना समाधान दिवस में 78 शिकायतें, 24 का मौके पर निस्तारण बांदा जनपद में आज थाना समाधान दिवस का व्यापक आयोजन किया गया… जहां पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने जनता की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित हुआ… जिसमें फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने थाना चिल्ला का निरीक्षण कर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए… वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अतर्रा पहुंचकर जनसुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशित किया। पूरे बांदा जनपद में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं… जिनमें से 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया… जबकि शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।1
- 📍बांदा: पीडब्ल्यूडी में "पेमेंट घोटाला" सहायक अभियंता पर करोड़ों की बंदरबांट के आरोप, विजिलेंस जांच की मांग...। *आशीष शुक्ला की रिपोर्ट (बांदा)*1
- बांदा में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया… जहां जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में थाना चिल्ला में जन समस्याओं की सुनवाई हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखिए बांदा में जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन चिल्ला थाने में किया गया। समाधान दिवस में ग्राम बगिया में दो पक्षों के बीच जमीन कब्जे के विवाद की शिकायत सामने आई, जिस पर जिलाधिकारी ने लेखपाल, कानूनगो और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश दिए। एक फरियादी अनीता द्वारा जमीन की पैमाइश न होने की शिकायत पर भी जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने थाना चिल्ला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर कक्ष, आरक्षित बैरक और कार्यालय का जायजा लिया गया। उन्होंने त्यौहार रजिस्टर, मुकदमा रजिस्टर, समाधान दिवस शिकायत रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर-8, एनसीआर रजिस्टर और शस्त्र रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर और अनुसूचित जाति-जनजाति उत्पीड़न रजिस्टर की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान शौचालय और मैस का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए गए। इसके अलावा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- #उत्तर प्रदेश# जिला बांदा तहसील #नरैनी #ग्राम #काबली में #शादी हुई डीजे के साथ #गाना बजा #लड़कों ने लड़कों ने पैसा फेंका डीजे के ऊपर1
- #Apkiawajdigital असम/ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम दौरे के दौरान भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति का एक अद्भुत नजारा पेश किया। पीएम का विमान सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर बनी आपातकालीन एयर स्ट्रिप पर उतरा, जो सामरिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील चीन सीमा से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। युद्धस्तर की तैयारी: हाईवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन अनोखी लैंडिंग: पीएम मोदी का विमान जैसे ही हाईवे पर उतरा, भारत ने दुनिया को संदेश दिया कि संकट के समय हमारे राजमार्ग भी 'वॉर ज़ोन' में रनवे का काम कर सकते हैं। लड़ाकू विमानों की गर्जना: इस दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और विशालकाय परिवहन विमानों ने टच-एंड-गो (Touch-and-go) और लैंडिंग का सफल प्रदर्शन किया। रणनीतिक बढ़त: चीन सीमा से निकटता के कारण यह एयर स्ट्रिप युद्ध की स्थिति में सेना की त्वरित आवाजाही और रसद पहुंचाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। खबर के मुख्य आकर्षण इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप: इसे विशेष रूप से इस तरह बनाया गया है कि भारी से भारी युद्धक विमान भी यहाँ सुरक्षित उतर सकें। चीन को कड़ा संदेश: सीमा से 300 किमी की दूरी पर इस तरह का अभ्यास भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और मजबूत रक्षा कवच को दर्शाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत: एनएच (NH) पर बनी यह सुविधा दिखाती है कि कैसे आधुनिक भारत के राजमार्ग अब केवल यात्रा के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी तैयार हैं। पीएम का संदेश प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को भारतीय सेना और इंजीनियरों की कार्यकुशलता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में मजबूत बुनियादी ढांचा हमारी सुरक्षा की पहली गारंटी है। "दुश्मन की हर हरकत पर नजर, अब हमारे हाईवे भी हैं तैयार।" — मौके पर मौजूद रक्षा विशेषज्ञों की टिप्पणी।1
- Post by Mamta chaurasiya1
- 📍बांदा: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान में देरी के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। *आशीष शुक्ला की रिपोर्ट (बांदा)*1