पीपल के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या समथर झांसी:- थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन निवासी पवन कुशवाहा पुत्र किशोर कुशवाहा ने थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके बड़े भाई पंकज कुशवाहा उम्र लगभग 22 वर्ष ने गांव के किनारे अपने ही खेतों के पास बने मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारकर साक्ष्य जुटाए, फॉरेंसिक टीम को मृतक की जेब से एक पत्र मिला मृतक के परिजनों ने उक्त पत्र को दिखाने की टीम से बात कही तो फॉरेंसिक टीम द्वारा उक्त पत्र को मृतक के परिजनों को दिखाने से मना कर दिया तो मृतक के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया, इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत को मिलने पर उन्होंने फॉरेंसिक टीम एवं मृतक के परिजनों से बातचीत कर उक्त पत्र को मृतक के परिजनों को पढ़ाया तब जाकर मृतक के परिजन शांत हुए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए झांसी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।

- Post by Kshatr Pal shivhare1
- समथर झांसी:- नगर के मोहल्ला चुंगी नाका वार्ड नंबर,6 निवासी रामबिहारी उम्र करीब पुत्र स्व ग्यादीन दोहरे दोपहर में लगभग तीन बजे एयरटेल टावर के पास समीप बने कुंआ में गिर गया। उस समय मुहल्ले की महिलाएं अपनी छतों पर घरेलू काम काज कर रही थी तो उन्हें कुएं में गिरने की जोर से धम की आबाज को सुनकर शोर मचाया कि कोई कुएं में गिर गया। मुहल्ले के लोगों द्वारा उक्त घटना की सूचना थाना समथर में दी गई सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं फायर बिग्रेड पुलिस को बुलाकर व स्थानीय गोताखोरों के मदद से कुएं में गिरे रामबिहारी को सकुशल बाहर निकाला गया। बताया गया कि रामबिहारी शादीशुदा है, उसके दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।पत्नी पवन गुजरात में रहती।घर में बूडी मां है,आज रामबिहारी के बहनोई की मृत्यु हो गई,इसलिए मां परिवार सहित सुबह ग्राम जरयाई,थाना चिरगांव गयी हुई है।फिलहाल थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने रामबिहारी को नगर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। महोदय जी समाचार के साथ फोटो भेजी गई है2
- गुरसराय में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल1
- Post by मधुर यादव (बरिष्ठ पत्रकार)1
- वारंटी आरोपी को कैलिया पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा कोंच। थाना कैलिया पुलिस ने लंबित वारंट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर रूपेन्द्र पाल सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम खुंटेला में दबिश देकर वारंटी ब्रजपाल सिंह पुत्र ब्रजराज सिंह उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ की गई और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे। जालौन पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।1
- Post by Lakshya News tv1
- बुंदेलखंड की धरती अब सिर्फ अपनी वीरता के लिए ही नहीं, बल्कि आसमान छूते अपने बेटों के हौसलों के लिए भी जानी जाएगी। निवाड़ी जिले के रहने वाले 33 वर्षीय कैप्टन निशांत राय ने अपनी मेहनत और संकल्प से वह मुकाम हासिल किया है, जो आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। बचपन के खिलौने ने दिखाई राह निशांत के पायलट बनने के सपने की नींव साल 1998 में ही पड़ गई थी, जब उनके पिता बाबूलाल राय ने उन्हें उपहार में एक छोटा सा खिलौना विमान दिया था। उस नन्हे से विमान ने निशांत के मन में उड़ने की ऐसी चाह जगाई कि उन्होंने आसमान को ही अपनी मंजिल बना लिया। आज भी वह खिलौना उनके पास सुरक्षित है, जो उन्हें उनके संघर्षों की याद दिलाता है।4
- Post by Kshatr Pal shivhare1